अगस्त 2026 में भारत का कुल निर्यात(वस्तु एवं सेवाएं मिलाकर) अनुमानित रूप से 82.68 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अगस्त 2025 की तुलना में 25.41% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। अगस्त 2026 में कुल आयात(वस्तु एवं सेवाएं मिलाकर) अनुमानित रूप से 92.09 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो अगस्त 2025 की तुलना में 18.75% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 1: अगस्त 2026 के दौरान व्यापार
(बिलियन अमेरिकी डॉलर)
व्यापार बैलेंस
नोट: आरबीआई द्वारा सेवा क्षेत्र के लिए जारी नवीनतम आंकड़े जुलाई 2026 के हैं। अगस्त 2026 के आँकड़े अनुमानित हैं। (ii) अप्रैल–अगस्त 2025-26 और अप्रैल–जून 2026-27 के आंकड़ों को तिमाही भुगतान संतुलन के आंकड़ों के आधार पर आनुपातिक रूप से संशोधित किया गया है।
चित्र 1: अगस्त 2026 के दौरान कुल व्यापार*
अप्रैल–अगस्त 2026-27* के दौरान भारत का कुल निर्यात अनुमानित रूप से 399.27 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो 15.55% की सकारात्मक वृद्धि दर्शाता है। कुल आयात 459.65 अरब अमेरिकी डॉलर अनुमानित किया गया, जो 18.01% की वृद्धि दर्शाता है।
तालिका 2: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान व्यापार*
अप्रैल–अगस्त 2026-27 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अप्रैल–अगस्त 2025-27 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
चित्र 2: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान कुल व्यापार
अगस्त 2026 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 43.81 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 34.74 अरब अमेरिकी डॉलर था।
अगस्त 2026 के दौरान वस्तुओं का आयात 70.67 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 61.96 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 3: अगस्त 2026 के दौरान वस्तु व्यापार
अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तुओं का निर्यात 215.91 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 183.21 अरब अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तुओं का आयात 363.00 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 307.09 अरब अमेरिकी डॉलर था।
अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तु व्यापार घाटा 147.09 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल–अगस्त 2025-26 के दौरान यह 123.88 अरब अमेरिकी डॉलर था।
चित्र 4: अप्रैल–अगस्त 2026-27 के दौरान वस्तु व्यापार
अगस्त 2026 में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात 34.68 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 28.26 अरब अमेरिकी डॉलर था।
अगस्त 2026 में गैर-पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण(सोना, चांदी एवं कीमती धातुएं) आयात 49.22 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अगस्त 2025 में यह 41.39 अरब अमेरिकी डॉलर था।
तालिका 3: अगस्त 2026 के दौरान पेट्रोलियम तथा रत्न एवं आभूषण को छोड़कर व्यापार
अगस्त 2026 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
अगस्त 2025 (बिलियन अमेरिकी डॉलर)
गैर-पेट्रोलियम निर्यात
गैर-पेट्रोलियम आयात
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात
गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषण आयात
