Saturday, 17 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय Read in English

एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सीएसएमसी की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,038 words)

16 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 10वीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत 1.93 लाख से अधिक अतिरिक्त घरों को स्वीकृति दी गई। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) के शहरी विकास विभाग (डीओयूडी) के सचिव श्री सतेंद्र सिंह ने इसकी अध्यक्षता की। बैठक में हाउसिंग फॉर ऑल (एचएफए) के संयुक्त सचिव और मिशन निदेशक (जेस&एमडी) श्री कुमार रविकांत सिंह, संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार (जेस&एफए) श्री संजीत, एचएफए के निदेशक श्री वैभव रुंडवाल, मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा 11 राज्यों के मिशन निदेशक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

1.93 लाख अतिरिक्त घरों को स्वीकृति मिलने के बाद इस मिशन के तहत स्वीकृत घरों की कुल संख्या अब 20.80 लाख हो गई है। आज की बैठक में पीएमएवाई-यू 2.0 के लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी) और भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी) वर्टिकल के तहत घरों को मंजूरी दी गई है। ये घर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से जुड़े पात्र शहरी परिवारों के लिए हैं, जो आंध्र प्रदेश (6,560 घर), बिहार (52,866 घर), छत्तीसगढ़ (4,670 घर), गुजरात (14,290 घर), कर्नाटक (3,116 घर), मिजोरम (1,003 घर), ओडिशा (3,126 घर), सिक्किम (29 घर), तेलंगाना (18,120 घर), उत्तर प्रदेश (73,182 घर) और पश्चिम बंगाल (16,559 घर) जैसे राज्यों में स्थित हैं।

बैठक के दौरान समिति ने पीएमएवाई-यू 2.0 के कार्यान्वयन में तेजी लाने के उपायों पर चर्चा की। इसमें समय पर मंजूरी देने, प्रभावी निगरानी रखने और पात्र लाभार्थियों तक आवास संबंधी लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

किफायती आवास तक पहुंच का विस्तार करना

सितंबर 2024 में लॉन्च किया गया पीएमएवाई-यू 2.0 का उद्देश्य एक करोड़ अतिरिक्त शहरी गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को पक्का घर बनाने या खरीदने के लिए प्रत्येक को 2.50 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना 9 लाख रुपये तक की वार्षिक घरेलू आय वाले पात्र ईडब्ल्यूएस, एलआईजी और एमआईजी परिवारों को सहायता प्रदान करती है।

पीएमएवाई-यू 2.0 चार घटकों के माध्यम से सहायता प्रदान करता है। इनमें लाभार्थी आधारित निर्माण (बीएलसी), भागीदारी में किफायती आवास (एएचपी), किफायती किराए पर आवास (एआरएच) और ब्याज सब्सिडी योजना (आईएसएस) शामिल हैं। ये घटक नागरिकों की पात्रता और ज़रूरतों के अनुसार उनकी विभिन्न आवास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।

बीएलसी: पात्र परिवार अपनी जमीन पर पक्का घर बना सकते हैं।

एएचपीः एक लाभार्थी सार्वजनिक/निजी आवास परियोजनाओं में अपना घर खरीद सकता है।

एआरएच: शहरों में किफायती किराये के आवास की आवश्यकता वाले लोगों के लिए।

आईएसएसः 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण का लाभ उठाने वाले ईडब्ल्यूएस/एलआईजी और एमआईजी परिवारों को 1.80 लाख रुपये तक की ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है।

सहकारी संघवाद के माध्यम से कार्यान्वयन को सुदृढ़ करना

बैठक के दौरान शहरी विकास सचिव ने आवास प्रस्तावों को समय पर जमा करने और उन पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों/शहरी स्थानीय निकायों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को कार्यान्वयन में आने वाली बाधाओं को दूर करने, परियोजना निगरानी को मजबूत करने, पात्र लाभार्थियों की पहचान करने और अनुमोदित परियोजनाओं के तहत घरों के निर्माण और उनमें लोगों के रहने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पीएमएवाई-यू के तहत पहले से बनकर तैयार एएचपी घरों में लोगों के रहने की प्रक्रिया में तेजी लाई जानी चाहिए, ताकि पात्र लाभार्थी अपने जीवन को आसान बनाने के लिए इन सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

समय पर स्वीकृति और नियमित निगरानी पर ध्यान देने की जरूरत

इसके अलावा शहरी विकास सचिव ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नियमित बैठकों, प्रस्तावों को समय पर जमा करने और निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को प्रस्ताव तैयार करते और जमा करते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्रस्ताव पूर्ण और सटीक हों तथा निर्धारित पीएमएवाई-यू 2.0 दिशानिर्देशों के अनुरूप हों। ऐसा करने से देरी और प्रक्रिया संबंधी परेशानियों से बचा जा सकेगा।

उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया कि वे कार्यान्वयन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने और जिन मामलों में हस्तक्षेप की आवश्यकता है, उन पर ध्यान देने के लिए मंत्रालय के साथ मिलकर काम करें। साथ ही यह सुनिश्चित करें कि स्वीकृत परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर आगे बढ़ें, ताकि पात्र लाभार्थियों को इस योजना का अपेक्षित लाभ मिल सके।

महिला-केंद्रित और समावेशी विकास

पीएमएवाई-यू 2.0 महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को प्राथमिकता देता है, जिसके तहत परिवार की महिलाओं को घरों का स्वामित्व या सह-स्वामित्व प्रदान किया जाता है। इस दृष्टिकोण का उद्देश्य महिलाओं की वित्तीय सुरक्षा को मजबूत करना, घर के फैसलों में उनकी भूमिका को बेहतर बनाना और परिवारों को दीर्घकालिक स्थिरता के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करना है।

इस मिशन का उद्देश्य शहरी समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के पात्र परिवारों तक किफायती आवास का लाभ पहुंचाना भी है। औपचारिक आवास तक पहुंच सुलभ कराकर यह योजना रहने की स्थितियों को बेहतर बनाने में योगदान देती है और लाभार्थी परिवारों की सामाजिक व आर्थिक कल्याण में सहायक होती है।

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत स्वीकृत किए गए 20.80 लाख घरों में से 20.16 लाख घर (97%) महिलाओं को (स्वतंत्र या संयुक्त स्वामित्व के रूप में) आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावा समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को 1.81 लाख घर; एससी लाभार्थियों को 3.61 लाख घर, एसटी लाभार्थियों को 1.06 लाख घर और ओबीसी लाभार्थियों को 9.14 लाख घर स्वीकृत किए गए हैं। यह इस योजना की उस प्रतिबद्धता को फिर से पुष्ट करता है, जिसके तहत सुरक्षित, किफायती और सम्मानजनक आवास तक समान पहुंच सुनिश्चित की जानी है।

सभी के लिए आवास' के लक्ष्य की ओर

पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत 20.80 लाख घरों की मंजूरी पात्र शहरी परिवारों को किफायती आवास सहायता प्रदान करने के मिशन के उद्देश्य की दिशा में निरंतर प्रगति को दर्शाती है। कुल मिलाकर, पीएमएवाई-यू और पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत, सरकार द्वारा 1.27 करोड़ से अधिक घरों को स्वीकृति दी गई है, जबकि 1.01 करोड़ घर पहले ही पूरे हो चुके हैं।

पीएमएवाई-यू 2.0 'सभी के लिए आवास' के दृष्टिकोण को वास्तविकता में बदलना जारी रखे हुए है, जिससे लाखों शहरी परिवारों को एक सुरक्षित घर, सम्मानजनक जीवन और बेहतर भविष्य की ओर आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे/एसएस

इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एमओएचयूए (MoHUA) ने किफायती, लचीले और समावेशी आवास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व पर्यावास दिवस 2026 मनाया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने ‘सभी के लिए पर्याप्त आवास’ विषय पर विश्व पर्यावास दिवस 2026 मनाया, जिसमें नवाचार, नीतिगत सुधारों, प्रौद्योगिकी और सतत वित्तपोषण के माध्यम से शहरी आवास…

    पूरा पढ़ें →
  2. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    केरलम की इकोसेंस छात्रवृत्तियां 46000 छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन में सशक्त बना रही हैं

    केरलम की इकोसेंस पहल कक्षाओं से लेकर समुदायों तक, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के तहत छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन के सक्रिय विजेता बना रही है। लगभग 46,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करते हुए,…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    सचिव शहरी विकास विभाग, एमओएचयूए ने सीएसएमसी की 9 वीं बैठक की अध्यक्षता की

    आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत कुल 18.77 लाख मकानों को मंजूरी दी है, जिससे इस योजना के क्रियान्वयन को…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    उपचार एवं भावनात्मक कल्याण की एक यात्रा

    नशीले पदार्थों के सेवन संबंधी विकारों से जूझ रहे सभी व्यक्तियों के जीवन के पुनर्निर्माण के लिए उनको समय पर उपचार, मनोवैज्ञानिक सहायता और पुनर्वास की पहुँच महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। ऐसे…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों को लेकर विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भोपाल के…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर कर्मियों को बधाई दी

    राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के अनुसार, एनएसजी के कर्मी साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट…

    पूरा पढ़ें →
  7. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत की कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्रों के घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत में,…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर इलाके में बोरवेल का पानी दूषित होने की मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    कश्मीर को जोड़ना: विकास के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण

    जम्मू-कश्मीर का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र धीरे-धीरे कनेक्टिविटी के एक नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक ने घाटी को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ दिया है। इस…

    पूरा पढ़ें →
  10. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    महिला किसान दिवस पर सांची में श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

    केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र सांची के दौरे पर रहे। इस दौरान वे महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सीएसएमसी की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सीएसएमसी की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑