Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय Read in English

एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

Key details of this update
DetailInformation
Date18 October 2026 (Sunday)
Time7:17 PM
Topic / Ministryआवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (909 words)

नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में ‘नमो भारत दिवस 2026’ का आयोजन किया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री, श्री मनोहर लाल, माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री, श्री तोखन साहू, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के पूंजी विकास विभाग की सचिव एवं एनसीआरटीसी की अध्यक्ष, श्रीमती डी. थारा और शहरी विकास विभाग के सचिव, श्री सत्येंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। गणमान्य अतिथियों का स्वागत एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर किया।

कार्यक्रम के दौरान एनसीआरटीसी ने 'नमो भारत' के अब तक के उल्लेखनीय सफर को सामने रखा। इसमें मुख्य उपलब्धियों, मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की कोशिशों, यात्रियों की सुविधा बढ़ाने हेतु 'फर्स्ट और लास्ट-माइल' कनेक्टिविटी, तथा परियोजना की पर्यावरणीय और वित्तीय स्थिरता को मजबूती देने वाली पहलों (जैसे 'सोलर ऑन ट्रैक' और 110 MW के कैप्टिव सोलर पावर प्लांट का निर्माण) की जानकारी दी गई। परियोजना की इन उपलब्धियों और प्रगति को एक फिल्म के जरिए प्रस्तुत किया गया, जिसमें 'नमो भारत' की यात्रा को निरंतर दिशा देने वाले प्रयासों, नवाचारों और पहलों की झलक दिखाई गई।

इस अवसर पर बोलते हुए, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा विद्युत मंत्री, श्री मनोहर लाल ने कहा, "'नमो भारत' केवल एक नाम नहीं है; यह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ-साथ समर्पण, संस्कृति और परंपराओं के मूल्यों को भी समाहित करता है। 'नमो भारत' रैपिड रेल भारत में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के एक नए युग की शुरुआत कर रही है और शहरी परिवहन के भविष्य को एक नई दिशा दे रही है। 20 अक्टूबर 2023 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए जाने के बाद से, 82 किलोमीटर लंबे दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर 4.5 करोड़ से अधिक यात्री यात्राएं कर चुके हैं। यह उपलब्धि आधुनिक, सुरक्षित और निर्बाध परिवहन प्रणाली में लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाती है।"

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना ​​है कि बेहतर परिवहन व्यवस्था न केवल शहरों के बीच की दूरी कम करती है, बल्कि लोगों को नए अवसरों से भी जोड़ती है, जिससे क्षेत्रीय विकास और आर्थिक प्रगति को गति मिलती है। मैं इस महत्वाकांक्षी परियोजना को साकार करने में एनसीआरटीसी के सभी अधिकारियों, इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों, कर्मचारियों और कामगारों के समर्पित योगदान की सराहना करता हूँ।"

नमो भारत सेवा की शुरुआत अक्टूबर 2023 में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किलोमीटर लंबे 'प्राथमिक खंड' के उद्घाटन से हुई थी। इसके पश्चात पूरे कॉरिडोर को अलग-अलग चरणों में परिचालन के लिए खोला गया। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 22 फरवरी 2026 को मेरठ मेट्रो सहित 82 किलोमीटर लंबा संपूर्ण नमो भारत कॉरिडोर देश को समर्पित किया। इस समय नमो भारत से रोज़ाना 1.1 लाख से ज़्यादा यात्री सफर कर रहे हैं। हाल में इसने एक ही दिन में करीब 1.68 लाख यात्रियों का अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा छुआ है। तेज़, लगातार उपलब्ध और भरोसेमंद सेवाओं की बदौलत नमो भारत लोगों के सफर को पहले से कहीं अधिक सुगम बना रहा है। अब लोग कार्यस्थलों, शिक्षण संस्थानों और आर्थिक केंद्रों तक सरलता से पहुंच रहे हैं, जिससे दैनिक जीवन में यात्रियों को ज़्यादा सुविधा मिल रही है और उनके समय की भी बचत हो रही है। नमो भारत के दो अन्य प्रायोरिटी कॉरिडोर- दिल्ली-पानीपत-करनाल और दिल्ली-गुरुग्राम-बहरोड़ को शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही, गाजियाबाद- जेवर और नोएडा- फरीदाबाद- गुरुग्राम नामक दो और कॉरिडोर फिलहाल डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) के चरण में हैं।

कार्यक्रम में उन लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिनके योगदान से इस परियोजना के जरिए यह बदलाव संभव हुआ। सभा को संबोधित करते हुए, एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक श्री शलभ गोयल ने कहा, “एनसीआरटीसी की स्थापना देश में एक आधुनिक, सुरक्षित, भरोसेमंद और पर्यावरण के अनुकूल क्षेत्रीय परिवहन प्रणाली विकसित करने के उद्देश्य से की गई थी। आज जब हम पीछे मुड़कर देखते हैं, तो यह गर्व की बात है कि हमने इस विजन को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे वास्तविकता में बदलने की दिशा में ठोस और उल्लेखनीय प्रगति की है।” उन्होंने हर कठिन परिस्थिति में टीम के सदस्यों के साथ डटकर खड़े रहने वाले परिवारों के प्रति विशेष रूप से आभार जताया। उन्होंने परिवारों के इस निरंतर सहयोग को संगठन की यात्रा का महत्वपूर्ण अंग बताया।

कार्यक्रम में वार्षिक एनसीआरटीसी पुरस्कार समारोह का भी आयोजन हुआ, जिसमें साल भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार विजेताओं की निष्ठा और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की प्रशंसा की गई, साथ ही 'नमो भारत' के सफल क्रियान्वयन और संचालन में उनके बहुमूल्य योगदान को सराहा गया। इन पुरस्कारों ने व्यक्तिगत उपलब्धियों के साथ-साथ उस सामूहिक भावना और टीम वर्क का भी सम्मान किया, जो एनसीआरटीसी की यात्रा को लगातार आगे ले जा रहे हैं। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल थे, जिनमें संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को रंगीन और ऊर्जा से भरपूर बना दिया।

नमो भारत की यात्रा यह साबित करती है कि आधुनिक सार्वजनिक परिवहन किस प्रकार लोगों को अवसरों के निकट ला सकता है और एक अधिक जुड़े, सुलभ और टिकाऊ क्षेत्र के निर्माण में भूमिका निभा सकता है। अपनी परिकल्पना के केंद्र में यात्रियों को रखते हुए एनसीआरटीसी सुरक्षित, आरामदायक, भरोसेमंद और कुशल परिवहन व्यवस्था को आगे बढ़ाने के प्रति संकल्पबद्ध है। इसके साथ ही वह क्षेत्र के लोगों के लिए नमो भारत की उपलब्धियों को और विस्तार देने का प्रयास जारी रखेगा।

पीके/केसी/आरटी/ जेएस

इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एमओएचयूए के शहरी विकास विभाग के सचिव ने पीएमएवाई-यू 2.0 के तहत सीएसएमसी की 10वीं बैठक की अध्यक्षता की

    16 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति (सीएसएमसी) की 10वीं बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत 1.93 लाख से अधिक अतिरिक्त…

    पूरा पढ़ें →
  2. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एमओएचयूए (MoHUA) ने किफायती, लचीले और समावेशी आवास को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करते हुए विश्व पर्यावास दिवस 2026 मनाया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA) ने ‘सभी के लिए पर्याप्त आवास’ विषय पर विश्व पर्यावास दिवस 2026 मनाया, जिसमें नवाचार, नीतिगत सुधारों, प्रौद्योगिकी और सतत वित्तपोषण के माध्यम से शहरी आवास…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    केरलम की इकोसेंस छात्रवृत्तियां 46000 छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन में सशक्त बना रही हैं

    केरलम की इकोसेंस पहल कक्षाओं से लेकर समुदायों तक, स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0 के तहत छात्रों को अपशिष्ट प्रबंधन के सक्रिय विजेता बना रही है। लगभग 46,000 छात्रवृत्तियां प्रदान करते हुए,…

    पूरा पढ़ें →
  4. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    सचिव शहरी विकास विभाग, एमओएचयूए ने सीएसएमसी की 9 वीं बैठक की अध्यक्षता की

    आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए) ने प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत कुल 18.77 लाख मकानों को मंजूरी दी है, जिससे इस योजना के क्रियान्वयन को…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  4. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  6. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  8. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 18 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑