प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के मौके पर मां महागौरी की पूजा-आराधना की। इस दौरान मां महागौरी को त्याग और तप की देवी के रूप में याद किया गया।
प्रधानमंत्री ने मां से आशीर्वाद मांगते हुए प्रार्थना की कि सभी के आने वाले जीवन में उजाला, यश और कीर्ति बनी रहे।
श्री मोदी ने अपनी यह कामना ‘एक्स’ पर इन शब्दों के साथ साझा की:
“त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो। हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है।”
त्याग और तप की देवी मां महागौरी के आशीष से सबका भविष्य उज्ज्वल हो। हर किसी को जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति हो, यही कामना है। https://t.co/eFjGlnl7y3
पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एनजे
