Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय Read in English

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

Key details of this update
DetailInformation
Date19 October 2026 (Monday)
Time12:47 PM
Topic / Ministryपेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (603 words)

17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और संबद्ध कार्यालयों के साथ मिलकर हिस्सा लिया। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-3 में शपथ ग्रहण समारोह से हुई, जिसमें मंत्रालय के सचिव उपस्थित रहे।

मंत्रालय के सचिव ने अभियान की प्रगति की लगातार समीक्षा की और सभी हितधारकों को निर्देश दिया कि वे भागीदारी को अधिकतम करें तथा अभियान को और मजबूत करने के प्रयासों में तेजी लाएं।

अभियान के अंतर्गत प्रमुख उपलब्धियाँ

स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों और सार्वजनिक स्थानों का रूपांतरण

पहले स्तंभ के अंतर्गत मंत्रालय और उससे जुड़े संगठनों ने चिन्हित स्थलों पर सफाई और कायाकल्प से जुड़ी गतिविधियां चलाईं। बाजार, मोहल्ले, शौचालय, कार्यालय और जल निकाय भी इन स्वच्छता प्रयासों के दायरे में रहे।

अभियान की अवधि में 9,845 स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों का रूपांतरण हुआ, जिसमें 99,548 लोगों की भागीदारी रही। साथ ही 937 सार्वजनिक स्थलों को साफ करने में 45,526 प्रतिभागियों ने सहयोग दिया।

जल संसाधनों को स्वच्छ रखने और उनके संरक्षण को प्रोत्साहित करने के मकसद से जल निकायों पर 143 सफाई अभियान चलाए गए, जिनमें 1,264 लोग शामिल हुए। इसके साथ ही 543 मोहल्ला स्वच्छता अभियान भी आयोजित हुए।

स्वच्छ पाठशाला: स्वच्छता के लिए युवा

युवाओं में स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान में छात्रों, शिक्षण संस्थानों और समुदाय से जुड़े हितधारकों को जोड़ा गया।

दर्ज की गई गतिविधियों में कुल 18,700 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में जागरूकता एवं प्रदर्शन कार्यक्रम, हितधारकों की सहभागिता, स्कूल स्तर की स्वच्छता पहल, जल संचय संवाद और ज्ञान यात्रा शामिल रहीं। ज्ञान यात्रा में 3,109 छात्र शामिल हुए।

सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर

स्वच्छता कर्मियों के अहम योगदान को सम्मान देते हुए मंत्रालय के संगठनों ने 234 सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर लगाए, जिनमें 7,098 स्वच्छता कर्मचारी पहुंचे।

4,365 प्रतिभागियों के लिए 276 निवारक स्वास्थ्य जांच आयोजित की गईं, जिनमें 3,518 पीपीई किट बांटी गईं। इन पहलों का जोर स्वच्छता कर्मियों की सुरक्षा, सेहत, सम्मान और कल्याणकारी लाभों तक उनकी पहुंच पर रहा।

जन भागीदारी स्वच्छता के लिए

जागरूकता अभियानों, खाद निर्माण की पहलों, प्लास्टिक का उपयोग घटाने वाली गतिविधियों और सामुदायिक कार्यक्रमों के जरिये नागरिकों को अभियान से जोड़ा गया। इसके तहत 450 खाद निर्माण जागरूकता अभियान, 3,530 प्रतिभागियों वाली 154 खेल स्वच्छता गतिविधियां और 2,662 प्रतिभागियों के साथ 'प्लास्टिक को ना कहें' गतिविधियां हुईं, जिससे टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छता प्रयासों में समुदाय की हिस्सेदारी बढ़ी।

स्वच्छता से समृद्धि

पांचवां स्तंभ कचरे से संपदा बनाने और चक्रीय अर्थव्यवस्था से जुड़ी गतिविधियों पर केंद्रित रहा, जिसमें 'कबाड़ से जुगाड़' और 'कबाड़ से कला' जैसी पहलें शामिल थीं। इसके अंतर्गत 191 कला महाविद्यालयों व संस्थानों से जुड़ाव हुआ, 175 प्लास्टिक पुनर्चक्रण मेले लगे, 135 प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाइयों (पीडब्लूएमयू) का मूल्यांकन किया गया, तथा 'कबाड़ से जुगाड़' में 687 और 'कबाड़ से कला' में 607 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं।

इन प्रयासों से कचरे के रचनात्मक दोबारा इस्तेमाल को बढ़ावा मिला और संसाधनों की पुनर्प्राप्ति तथा टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता फैली।

स्वच्छता की भावना को बनाए रखना

ये उपलब्धियां मंत्रालय, उसके सीपीएसई व संबद्ध संगठनों, कर्मचारियों, छात्रों, स्वच्छता कर्मियों और आम नागरिकों की साझा मेहनत का परिणाम हैं। सफाई अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों, कल्याण शिविरों और अपशिष्ट प्रबंधन पहलों के माध्यम से इस अभियान का लक्ष्य जनभागीदारी को मजबूत बनाना और स्वच्छता को स्थायी आदत के रूप में अपनाने की प्रेरणा देना था।

स्वच्छ और विकसित भारत के व्यापक लक्ष्य में योगदान देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय स्वच्छता, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सामुदायिक भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

केपी/केसी/आरटी/जेके/एमयू

इसी विषय से और: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

View all इसी विषय से और: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय
  1. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एसआरसीसी के शताब्दी सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह’ के समापन सत्र को संबोधित किया

    केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने आज नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर के स्टाइन ऑडिटोरियम में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘विकसित भारत की राह: शताब्दी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना,…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया

    भूमि संसाधन विभाग विशेष अभियान 6 चला रहा है, जिसका मुख्य जोर स्वच्छता को कामकाज का स्थायी हिस्सा बनाने, अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने और लंबित मामलों को जल्दी निपटाने पर…

    पूरा पढ़ें →
  8. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपने 33वें स्थापना दिवस से पहले मायगॉव के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन मानवाधिकार क्विज-2026 के 10 विजेताओं की घोषणा की

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपनी ऑनलाइन 'मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव' के 10 विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। यह क्विज आयोग के 33वें स्थापना दिवस के…

    पूरा पढ़ें →
  9. उपभोक्‍ता कार्य

    भारत पहली बार 26-28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय विधि मापन समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी करेगा

    नई दिल्ली में 26 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच अंतर्राष्ट्रीय विधि मापन समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक होगी, और भारत पहली बार इसकी मेजबानी करेगा। यह बैठक भारत सरकार के उपभोक्ता…

    पूरा पढ़ें →
  10. PIB Backgrounder

    पंप स्टोरेज परियोजना

    जैसे-जैसे स्वच्छ ऊर्जा भारत के बिजली क्षेत्र का परिदृश्‍य बदल रही है, वैसे-वैसे एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण तकनीक ऊर्जा के एक सशक्त नए भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। अक्सर ‘वॉटर बैटरी’…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑