विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का लक्ष्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना, लंबित मामलों को निपटाना, ई-कचरे का निस्तारण करना, रिकॉर्ड का बेहतर प्रबंधन करना तथा स्वच्छ और टिकाऊ कार्यस्थल तैयार करना है।
डीएसआईआर सचिव के सक्रिय मार्गदर्शन में तथा विभाग के नोडल अधिकारी और सीएसआईआर, सीईएल व एनआरडीसी के समकक्ष अधिकारियों की करीबी निगरानी में यह कार्य आगे बढ़ रहा है। विशेष अभियान 6 के लिए तय लक्ष्यों के अंतर्गत 9805 फाइलों में से अब तक 7781 फाइलों की समीक्षा पूरी हो चुकी है, जबकि 1448 फाइलें हटाई गई हैं।
ई-फाइलों की समीक्षा, नियमों के सरलीकरण तथा लंबित जन शिकायतों और अपीलों के 95 प्रतिशत निपटान के लक्ष्य को विभाग ने पूरी तरह प्राप्त कर लिया है। स्वच्छता अभियान के लिए निर्धारित 150 स्थलों में से 95 स्थलों पर, देश भर के डीआईआर/सीएसआईआर मुख्यालयों और सीएसआईआर प्रयोगशालाओं में, सफाई अभियान चलाए जा चुके हैं। अब तक इससे 12,08,047 रुपये का राजस्व मिला है और 2980 वर्ग फुट स्थान खाली कराया गया है।
स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप, विभाग सीएसआईआर और उसकी प्रयोगशालाओं, सीईएल तथा एनआरडीसी के साथ मिलकर विशेष अभियान 6 की बची हुई अवधि में तय लक्ष्यों को हासिल करने और सकारात्मक कार्य वातावरण तैयार करने के लिए अपने प्रयासों में और तेजी लाएगा।
पीके/केसी/आरटी/वीके/एमयू
