Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

वित्‍त मंत्रालय Read in English

देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार

Key details of this update
DetailInformation
Date19 October 2026 (Monday)
Time4:23 PM
Topic / Ministryवित्‍त मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (379 words)

नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और सख्त करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित कार्रवाइयां की हैं। दो कार्रवाइयों में करीब 7.1 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन और एक अन्य कार्रवाई में करीब 3.1 किलोग्राम कोकीन पकड़ी गई, जबकि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह बरामदगी बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, नागपुर के निकट और नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई) पर हुई।

पुख्ता खुफिया सूचना मिलने पर डीआरआई अधिकारियों ने 14 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे एक यात्री को पकड़ा। उसके सामान की तलाशी में 5.166 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन मिला। इस पदार्थ को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत जब्त किया गया और यात्री को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।

इसके दो दिन बाद खुफिया सूचना पर आधारित एक और कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने नागपुर के बाहरी हिस्से में साओनेर के खापा फाटा के पास दिल्ली से हैदराबाद जा रही एक बस में सफर कर रहे भारतीय नागरिक को रोका। उसके बैग की तलाशी में एक नए महिला सूट में छिपाकर रखा गया सफेद क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला।

बैग सामान्य से काफी भारी लगने पर अधिकारियों ने उसकी अंदरूनी परत खोलकर देखी, जहां एक और छिपा हुआ पैकेट मिला। इसमें भी वैसा ही पदार्थ था, जिसकी मौके पर हुई जांच में एम्फ़ैटेमिन के रूप में पुष्टि हुई। इस कार्रवाई में कुल 1.97 किलोग्राम एम्फ़ैटेमिन बरामद कर एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत जब्त किया गया और यात्री को गिरफ्तार किया गया।

तीसरी कार्रवाई 15/16.10.26 को हुई, जिसमें पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने घाना से नई दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर उतरे एक भारतीय यात्री को रोका। उसके सामान की बारीकी से तलाशी लेने पर छह पारदर्शी पैकेट मिले, जिनमें भरे सफेद पाउडर का कुल वजन 3.134 किलोग्राम निकला। फील्ड जांच में यह कोकीन पाया गया। एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत पदार्थ जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

इन कार्रवाइयों से साफ है कि डीआरआई देश के हवाई और सड़क मार्गों से खतरनाक मादक दवाओं और नशीले पदार्थों की आवाजाही रोकने, तस्करों के छिपाने के नए-नए तरीकों को पकड़ने और ड्रग्स की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

पीके/केसी/आरटी/वीके/एमयू

इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वित्‍त मंत्रालय
  1. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण

    प्रेस और मीडिया के कुछ वर्गों में ऐसी खबरें प्रकाशित हुई हैं, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित वर्ष 2003 के विधायी घटनाक्रमों पर टिप्पणियाँ/विचार व्यक्त…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज थाईलैंड के बैंकॉक में विश्व बैंक की विकास समिति के 114वीं पूर्ण बैठक में हिस्सा लिया

    केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज विश्व बैंक के गवर्नर के तौर पर थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित विकास समिति की 114वीं पूर्ण बैठक में भाग लिया।…

    पूरा पढ़ें →
  5. वित्‍त मंत्रालय

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) और केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने महाराष्ट्र के धुले जिले के वन्यजीव अभ्यारण्य में 2.87 हेक्टेयर (7.08 एकड़) में उगाई गई अवैध गांजे की खेती को नष्ट किया

    राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि महाराष्ट्र के धुले जिले के शिरपुर जिले के जमनियापानी गांव के पास स्थित एक वन्यजीव अभयारण्य के विशाल क्षेत्र…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    सीमा शुल्क अधिकारियों ने आईजीआई हवाई अड्डे के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स में बैंकॉक से आयात किए गए 148.67 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक मादक पदार्थ का पता लगाया

    नई दिल्ली स्थित न्यू कस्टम हाउस के एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स इंपोर्ट स्थित एसआईआईबी शाखा के सीमा शुल्क अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के सबसे बड़े प्रयासों में से एक का भंडाफोड़…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है

    विशेष अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना,…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  9. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और…

    पूरा पढ़ें →
  10. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया

    भूमि संसाधन विभाग विशेष अभियान 6 चला रहा है, जिसका मुख्य जोर स्वच्छता को कामकाज का स्थायी हिस्सा बनाने, अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने और लंबित मामलों को जल्दी निपटाने पर…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑