Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

गृह मंत्रालय Read in English

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date19 October 2026 (Monday)
Time5:50 PM
Topic / Ministryगृह मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (610 words)

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस अवसर पर गृह मंत्री लगभग 90 पुलिस सवारों वाली एक मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इन सवारों में राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों (जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व दिल्ली), केंद्रीय सशस्त्र बलों (CRPF, CISF, BSF, SSB, ITBP व NSG) तथा कुछ केंद्रीय पुलिस संगठनों (RPF, NDRF व NIA) के जवान शामिल हैं। ‘Fight Against Drugs’ थीम पर निकाली जा रही यह रैली एक राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत सभी राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और केंद्रीय बलों के मोटरसाइकिल सवार गुजरात के एकता नगर पहुंचकर एकता परेड-2026 में भाग लेंगे।

लद्दाख के हॉट स्प्रिंग इलाके में 21 अक्टूबर, 1959 को भारी हथियारों से लैस चीनी टुकड़ी के घात लगाकर किए गए हमले में पुलिस के 10 बहादुर जवान शहीद हो गए थे। उसी दिन की याद में हर वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। पुलिसकर्मियों के बलिदान और राष्ट्रीय सुरक्षा व एकता की रक्षा में उनकी अहम भूमिका को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री जी ने पुलिस स्मृति दिवस, 2018 पर चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में बने राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (NPM) को राष्ट्र को समर्पित किया था।

यह स्मारक पुलिस बलों में राष्ट्रीय पहचान, गौरव, साझा उद्देश्य, साझा इतिहास और साझा भविष्य की भावना को मजबूत करता है, साथ ही उनके इस संकल्प को भी दृढ़ करता है कि जरूरत पड़ने पर वे अपने प्राण देकर भी देश की रक्षा करेंगे। स्मारक में एक केंद्रीय शिल्पकृति, ‘शौर्य की दीवार’ और एक संग्रहालय है। केंद्रीय शिल्पकृति के रूप में स्थापित 30 फुट ऊंचा ग्रेनाइट का एकल पाषाण खंड पुलिसकर्मियों की ताकत, विनम्रता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक है। ‘शौर्य की दीवार’ पर शहीदों के नाम खुदे हुए हैं, जो ड्यूटी के दौरान प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के साहस और बलिदान की स्थायी याद दिलाती है। संग्रहालय में भारतीय पुलिस व्यवस्था के इतिहास और उसके विकास की झलक मिलती है। पुलिस बल और आम नागरिक, दोनों के लिए यह स्थान तीर्थ के समान श्रद्धा का केंद्र है। राष्ट्रीय पुलिस स्मारक सोमवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिन जनता के लिए खुला रहता है। हर शनिवार और रविवार को सूर्यास्त से एक घंटा पहले केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) यहां बैंड, परेड और रिट्रीट समारोह आयोजित करते हैं।

पिछले वर्षों की तरह इस बार भी ‘पुलिस स्मृति दिवस’ यानी 21 अक्टूबर को पूरे देश में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। मुख्य समारोह राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर होगा, जहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त परेड निकलेगी। परंपरा के अनुसार समारोह की अध्यक्षता गृह मंत्री जी करेंगे। गृह राज्य मंत्री, पुलिस पृष्ठभूमि वाले सांसद, CAPFs/CPOs के प्रमुख और अन्य गणमान्य लोग भी शहीदों को पुष्पांजलि देंगे। सेवानिवृत्त महानिदेशक, पुलिस समुदाय के अधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में मौजूद रहेंगे।

समारोह में गृह मंत्री शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम का समापन हॉट स्प्रिंग्स के शहीदों को समर्पित वेदिका पर माननीय गृह मंत्री द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगा। दूरदर्शन, AIR और अन्य मीडिया पर इसका प्रसारण होगा तथा पुलिस बलों की वेबसाइटों पर इसका वेबकास्ट भी किया जाएगा।

शहीदों की याद में CAPFs/CPOs 22 से 30 अक्टूबर तक NPM पर कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इनमें शहीदों के परिजनों को स्मारक पर आमंत्रित करना, पुलिस बैंड प्रदर्शन, मोटरसाइकिल रैली, शहीदों के लिए दौड़ और पुलिसकर्मियों के बलिदान, साहस व सेवा पर आधारित वीडियो फिल्मों का प्रदर्शन शामिल है। इसी अवधि में देशभर के सभी पुलिस बल भी इसी तरह के कार्यक्रम करेंगे।

राष्‍ट्रीय पुलिस स्‍मारक

चाणक्‍यपुरी, नई दिल्‍ली

इसी विषय से और: गृह मंत्रालय

View all इसी विषय से और: गृह मंत्रालय
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  3. गृह मंत्रालय

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई और ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक प्रहार के लिए बधाई दी

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा और असम पुलिस को नशीले पदार्थों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई तथा ड्रग नेटवर्क पर निर्णायक…

    पूरा पढ़ें →
  4. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग किंगपिन नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण की ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सभी एजेंसियों को बधाई दी

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने तुर्की से कुख्यात नार्को-ट्रैफिकिंग सरगना नवप्रीत सिंह के प्रत्यर्पण को सुनिश्चित कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के लिए सभी एजेंसियों को बधाई…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए आज ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कार्मिक

    विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है

    विशेष अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ.…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार

    नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और सख्त करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित कार्रवाइयां की हैं। इसके परिणामस्वरूप दो अभियानों में…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना,…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  9. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और…

    पूरा पढ़ें →
  10. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया

    भूमि संसाधन विभाग विशेष अभियान 6 चला रहा है, जिसका मुख्य जोर स्वच्छता को कामकाज का स्थायी हिस्सा बनाने, अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने और लंबित मामलों को जल्दी निपटाने पर…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑