Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

कार्मिक Read in English

विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है

Key details of this update
DetailInformation
Date19 October 2026 (Monday)
Time4:56 PM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (813 words)

विशेष अभियान 6.0 की प्रगति की समीक्षा केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष के विशेष स्वच्छता अभियान 5.0 की तुलना में इस बार स्वच्छता स्थलों की संख्या, स्क्रैप निपटान से मिले राजस्व और खाली किए गए स्थान के संदर्भ में प्रदर्शन में सुधार हुआ है।

19 अक्टूबर, 2026 तक विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 में 8,34,509 स्वच्छता स्थल शामिल किए जा चुके थे, जबकि 2025 में विशेष अभियान 5.0 के दौरान इसी अवधि में यह संख्या 2,75,432 थी। यानी इसमें 3.03 गुना बढ़ोतरी हुई है। स्क्रैप के निपटान से 491.28 करोड़ रुपये का राजस्व मिला, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 304.72 करोड़ रुपये की तुलना में 1.61 गुना अधिक है। अभियान के दौरान 116 लाख वर्ग फुट स्थान भी खाली किया गया, जबकि विशेष अभियान 5.0 की इसी अवधि में 113.12 लाख वर्ग फुट स्थान खाली हुआ था।

कार्मिक मंत्रालय के प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने विशेष अभियान 6.0 के तहत अपने कार्यालय परिसर की एक मंजिल पर 1,200 वर्ग फुट स्थान खाली कराया है। यह कदम दर्शाता है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध कार्यालय स्थान का अधिकतम उपयोग और परिसर का उपयोग कार्यात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप सुनिश्चित करना है।

केन्द्रीय मंत्री जी के अनुसार यह अभियान पिछले संस्करणों के अनुभवों पर आधारित है और हर साल प्रदर्शन में सुधार करना इसका लक्ष्य है। फाइलों के निपटान से शुरू हुआ यह अभियान अब धीरे-धीरे इलेक्ट्रॉनिक फाइलों, ई-कचरा प्रबंधन और अप्रचलित सामग्रियों के निपटान तक फैल चुका है। स्क्रैप निपटान से राजस्व की वसूली भी अब इस अभियान का एक अहम हिस्सा बन गई है।

मौजूदा कार्यान्वयन चरण में डॉ. जितेंद्र सिंह ने सचिवों से आग्रह किया है कि वे देशभर के क्षेत्रीय कार्यालयों और प्रतिष्ठानों तक गतिविधियां बढ़ाकर विशेष अभियान 6.0 में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाने के महत्व पर जोर दिया, साथ ही स्वच्छता में सुधार और अप्रचलित सामग्रियों के प्रभावी निपटान के लिए लगातार प्रयास जारी रखने को कहा।

लंबित मामलों और जन शिकायतों का निपटारा, दस्तावेजी व इलेक्ट्रॉनिक फाइलों की समीक्षा और कार्यालय की जगह को उत्पादक उपयोग के लिए खाली करना भी इस अभियान के मुख्य उद्देश्यों में शामिल है। ये प्रयास स्वच्छता अभियान के पूरक हैं और इसका दायरा सरकारी कार्यालयों के कामकाज तक बढ़ाते हैं।

प्रमुख योगदानकर्ताओं में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 4,15,353 स्वच्छता अभियान स्थलों की रिपोर्ट दी, जबकि रेल मंत्रालय ने 19 अक्टूबर, 2026 तक स्क्रैप निपटान से 425.06 करोड़ रुपये जुटाए।

विशेष अभियान 6 का कार्यान्वयन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक किया जा रहा है। प्रगति समीक्षा में चल रहे अभियान की अब तक की उपलब्धियां दर्ज की गई हैं, और इसका कार्यान्वयन 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा।

श्री जितेन्‍द्र सिंह ने स्वच्छता, अपशिष्ट के जिम्मेदार निपटान और पुनर्चक्रण को लेकर आम जनता में जागरूकता और प्रेरणा बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि टिकाऊ अपशिष्ट प्रबंधन के तौर-तरीकों की व्यापक समझ को बढ़ावा देने के लिए ई-कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन को प्रोत्साहित करना और अपशिष्ट के पुन: उपयोग व पुनर्चक्रण की प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन करना जरूरी है। इनमें प्रयुक्त खाना पकाने के तेल और प्लास्टिक से जुड़े अनुप्रयोग भी शामिल हैं।

बैठक में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की सचिव सुश्री निवेदिता शुक्ला वर्मा, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) की सचिव सुश्री रचना शाह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रोफेसर उमेश वी. वाघमारे, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (एमओईएस) के सचिव डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्माला, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की सचिव डॉ. एन. कलैसेल्वी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) के सचिव डॉ. राजेश सुधीर गोखले व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहे, और सरकार के अन्य सचिव वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

डीएआरपीजी के सचिव ने मंत्रालयों, विभागों और उनके क्षेत्रीय प्रतिष्ठानों में विशेष अभियान 6 की प्रगति का ब्योरा पेश किया। डीओपीटी ने बैठक में बताया कि उसने विभाग के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाए हैं। यह कदम स्वच्छता और विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों में योगदान के लिए उठाया गया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव ने कार्यालय स्थान का इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए "उपयोगिता बनाम उपलब्धता" के नजरिए से आकलन के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. जितेंद्र सिंह ने सभी सचिवों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने मंत्रालयों और विभागों में स्थान की समीक्षा करते समय यही दृष्टिकोण अपनाएं और उसका उपयोग वास्तविक कार्यात्मक आवश्यकताओं के अनुरूप रखें। केन्‍द्रीय मंत्री ने सचिवों से यह भी कहा कि वे सफल पहलों और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को डीएआरपीजी तथा अन्य मंत्रालयों और विभागों के साथ साझा करें, ताकि सफल मॉडलों का व्यापक प्रसार और अनुकरण हो सके। इससे अन्य मंत्रालय और विभाग इन अनुभवों से सीखकर, जहां भी प्रासंगिक हो, समान तौर-तरीके अपना सकेंगे। इसका उद्देश्‍य विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन को और मजबूत करना है।

पीके/केसी/आरटी/वीके/एमयू

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    डीओपीटी ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रतिज्ञा, सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ विशेष स्वच्छता अभियान 6 का शुभारम्भ किया; स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, अभिलेख प्रबंधन और ई-कचरे पर विशेष ध्यान

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने विशेष अभियान 6 का तैयारी चरण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2026 को औपचारिक रूप से कार्यान्वयन…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

    ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुआ। इसमें केंद्र सरकार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के प्रतिनिधियों और इलेक्ट्रॉनिक प्रशासन विशेषज्ञों ने भाग लिया, ताकि…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 16-17 अक्टूबर 2026 को होगा

    केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर 2026 को ई-गवर्नेंस सुधारों…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर 50वीं रिपोर्ट जारी

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की 50वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है। उक्त रिपोर्ट में…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लोक शिकायतों के प्रकार और…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित आईआईपीए में आयोजित होने वाली 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे

    पेंशन अदालत केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक अभिनव पहल है। यह एक साझा मंच प्रदान करती है…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    देश में मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई तेज करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सात किलोग्राम से अधिक एम्फ़ैटेमिन और तीन किलोग्राम कोकीन जब्त की; तीन गिरफ्तार

    नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपने अभियान को और सख्त करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने खुफिया सूचनाओं के आधार पर समन्वित कार्रवाइयां की हैं। इसके परिणामस्वरूप दो अभियानों में…

    पूरा पढ़ें →
  3. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसआईआर में विशेष अभियान 6 के कार्यान्वयन चरण के दौरान महत्वपूर्ण प्रगति हुई है

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) में 2 अक्टूबर, 2026 से विशेष अभियान 6 संचालित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना,…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  7. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  9. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और…

    पूरा पढ़ें →
  10. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया

    भूमि संसाधन विभाग विशेष अभियान 6 चला रहा है, जिसका मुख्य जोर स्वच्छता को कामकाज का स्थायी हिस्सा बनाने, अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने और लंबित मामलों को जल्दी निपटाने पर…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने 17 दिनों में तीन गुना अधिक स्वच्छता अभियान स्थलों का रिकॉर्ड बनाया और 491.28 करोड़ रुपये की कमाई की, यह विशेष अभियान 5.0 से अधिक की राशि है। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑