Saturday, 17 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय Read in English

ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time5:34 PM
Topic / Ministryस्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (556 words)

शिशुओं की पोषण सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम पहल करते हुए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) विनियम, 2020 में संशोधन का मसौदा जारी किया है। मसौदे में छह माह तक की आयु के शिशुओं के लिए बने खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा गया है।

16 अक्टूबर, 2026 को भारत के राजपत्र में छपे खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के लिए खाद्य पदार्थ) संशोधन विनियम, 2026 के मसौदे का लक्ष्य मौजूदा नियामक ढांचे को और मजबूत बनाना है। इसके जरिए यह सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है कि शिशु पोषण उत्पाद शिशुओं की आयु के अनुरूप पोषण आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किए जाएं। विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया है कि जीवन के शुरुआती चरणों में शिशुओं को अतिरिक्त शर्करा से यथासंभव दूर रखा जाए।

मौजूदा विनियम जन्म से 24 माह तक के बच्चों के लिए बने विभिन्न श्रेणियों के शिशु पोषण उत्पादों की पोषण संरचना, गुणवत्ता और सुरक्षा से जुड़े विस्तृत मानक तय करते हैं। वर्तमान प्रावधानों के तहत, लैक्टोज और ग्लूकोज पॉलिमर कार्बोहाइड्रेट के पसंदीदा स्रोत हैं, जबकि सुक्रोज और/या फ्रक्टोज को निर्धारित सीमाओं के अधीन केवल तभी मिलाने की अनुमति है, जब कार्बोहाइड्रेट के स्रोत के रूप में उनकी आवश्यकता हो।

इन्हीं प्रावधानों को आगे बढ़ाते हुए संशोधन के मसौदे में छह माह तक की आयु के शिशुओं के उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज मिलाने पर विशेष प्रतिबंध का प्रस्ताव किया गया है। प्रस्तावित प्रावधान के अनुसार, “छह माह तक की आयु के शिशुओं के लिए निर्धारित उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज नहीं मिलाए जाएंगे।”

चूंकि जीवन के पहले छह माह स्वस्थ वृद्धि और विकास की दृष्टि से बेहद अहम होते हैं, इसलिए इस दौरान सही पोषण का खास महत्व है। प्रस्तावित प्रतिबंध का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि इस आयु वर्ग की पोषण आवश्यकताएं शिशु पोषण उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज को अनावश्यक रूप से मिलाए बिना पूरी हों। यह कदम शुरुआती उम्र में अतिरिक्त शर्करा के सेवन से जुड़ी चिंताओं, खासकर बचपन में मोटापे और उससे जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों के आहार संबंधी जोखिम कारकों, से निपटने के व्यापक जनस्वास्थ्य प्रयासों को भी मजबूती देता है।

यह पहल जीवन के पहले छह माह तक केवल स्तनपान को प्रोत्साहित करने से जुड़ी स्थापित जनस्वास्थ्य सिफारिशों से मेल खाती है। शिशु पोषण उत्पादों के मानकों को मजबूत कर प्रस्तावित संशोधन शिशुओं के लिए उचित आहार पद्धतियों को बढ़ावा देना और निर्माताओं को ऐसे उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित करना चाहता है, जिनमें छोटे शिशुओं की विशिष्ट पोषण आवश्यकताओं को प्राथमिकता मिले।

यह प्रस्तावित नियामक कदम विज्ञान-आधारित खाद्य मानकों, उत्पादों के जिम्मेदार निर्माण और निवारक पोषण पर एफएसएसएआई के लगातार फोकस को दर्शाता है। साथ ही यह जीवन के आरंभिक चरणों से ही बच्चों के पोषण संबंधी कल्याण की रक्षा के महत्व को रेखांकित करता है, जो देश की व्यापक जनस्वास्थ्य प्राथमिकताओं का अहम हिस्सा है।

संशोधन का मसौदा जनता की राय लेने के लिए प्रकाशित किया गया है। इसके अंतर्गत हितधारकों से अधिसूचना वाले राजपत्र की प्रतियां जनता के लिए उपलब्ध कराए जाने की तिथि से 60 दिनों के भीतर आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। निर्धारित अवधि के भीतर प्राप्त अभ्यावेदनों पर एफएसएसएआई द्वारा संशोधन को अंतिम रूप देने से पहले विचार किया जाएगा।

गजट नोटिफिकेशन यहां उपलब्ध है:

https://egazette.gov.in/(S(3nckv5a5rxblmebm3laawlkr))/ViewPDF.aspx

पीके/केसी/आरटी/पीके

इसी विषय से और: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया

    केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चला रहा है जिसका उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना…

    पूरा पढ़ें →
  2. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर को केलांग में आईसीएमआर के ‘अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र’ का शिलान्यास करेंगे

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में 'आईसीएमआर के अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    सुलभ, समावेशी और जन-केंद्रित मानसिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाएगा

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाएगा, जो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को सुलभ, किफायती, समावेशी और जन-केंद्रित बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराता…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

    25 सितंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘महामारी की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र की उच्च-स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने केवल दूध से प्राप्त उत्पादों को ‘पनीर’ के रूप में प्रदर्शित किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए मसौदा संशोधन प्रस्तावित किया

    भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियम, 2011 में मसौदा संशोधन का प्रस्ताव किया है, ताकि एनालॉग उत्पादों के निर्माण और…

    पूरा पढ़ें →
  6. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने भारत की 7वीं राष्ट्रीय फ़ार्मुलेरी 2026 का शुभारंभ किया, देश में रोगी सुरक्षा प्रणाली दायरा बढ़ाने के लिए जैव सतर्कता कार्यक्रम

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज भारतीय फार्माकोपिया आयोग (आईपीसी) द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय औषध निगरानी सप्ताह कार्यक्रम में चिकित्सा उपकरण संबंधी प्रतिकूल…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    उपचार एवं भावनात्मक कल्याण की एक यात्रा

    नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े विकारों से जूझ रहे सभी लोगों का जीवन फिर से संवारने में समय पर उपचार, मनोवैज्ञानिक सहायता और पुनर्वास तक पहुँच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

    आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भोपाल…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर कर्मियों को बधाई दी

    राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के अनुसार, एनएसजी के कर्मी साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट…

    पूरा पढ़ें →
  6. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी स्कूल की जर्जर इमारत की कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने से तीन छात्रों के घायल होने की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की जर्जर इमारत में,…

    पूरा पढ़ें →
  7. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में रासायनिक अपशिष्टों के रिसाव से बोरवेल का पानी दूषित होने की खबर पर स्वतः संज्ञान लिया

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर इलाके में बोरवेल का पानी दूषित होने की मीडिया में प्रकाशित खबर पर स्वतः संज्ञान लिया है।…

    पूरा पढ़ें →
  8. PIB Backgrounder

    कश्मीर को जोड़ना: विकास के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण

    जम्मू-कश्मीर का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र धीरे-धीरे कनेक्टिविटी के एक नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक ने घाटी को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ दिया है। इस…

    पूरा पढ़ें →
  9. संघ लोक सेवा आयोग

    सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2026

    संघ लोक सेवा आयोग द्वारा दिनांक 08 फरवरी, 2026 को आयोजित सम्मिलित भू-वैज्ञानिक परीक्षा, 2026 की चरण-I (प्रारंभिक) परीक्षा, 20 और 21 जून, 2026 को आयोजित चरण-II (प्रधान) परीक्षा और उसके पश्चात…

    पूरा पढ़ें →
  10. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में, एक महिला के किसी दूसरे पुरुष के साथ रहने से नाराज होकर उसके पति और परिवार वालों ने उसके साथ मारपीट की और अमानवीय व्यवहार किया, भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने इस घटना स्वतः संज्ञान लिया

    भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में एक विवाहित महिला, किसी दूसरे पुरुष के साथ…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑