लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर बधाई दी है। अपने संदेश में श्री बिरला ने कहा है
"विघ्नहर्ता, मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश जी की आराधना के पावन पर्व गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से विघ्न-बाधाएँ दूर कर सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें। उनका आशीर्वाद राष्ट्र की प्रगति और जनकल्याण के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करे।
आइए, इस पावन अवसर पर हम ज्ञान, विवेक और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।
प्रथम पूज्य गजानन से विश्व बंधुत्व के भाव से सभी के शुभ – लाभ की कामना
गणपति बप्पा मोरया!"
