Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

शिक्षा मंत्रालय Read in English

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date24 September 2026 (Thursday)
Time4:16 PM
Topic / Ministryशिक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (359 words)

केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी कल बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती (एसएफआईसी) का उद्घाटन करेंगे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को अपने समुदायों में मौजूद समस्याओं की पहचान करने और ऐसे समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना है जिनका परीक्षण, सुधार और कार्यान्वयन किया जा सके। इस चुनौती में 5 राज्य कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना तथा 3 केंद्र शासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुदुचेरी शामिल होंगे।

इस प्रतियोगिता में स्कूलों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), पॉलिटेक्निक, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के युवा प्रतिभागी भाग लेंगे। इसमें भागीदारी के तीन स्तर – जूनियर, तकनीकी और ओपन हैं। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के स्कूली छात्र जूनियर स्तर पर भाग ले सकते हैं। इस स्तर पर छात्र स्थानीय समस्याओं की पहचान कर सकते हैं और सरल व्यावहारिक समाधान या तर्कसंगत सेवा एवं शासन संबंधी विचार विकसित कर सकते हैं। आईटीआई और पॉलिटेक्निक के छात्र इंजीनियरिंग, निर्माण, इलेक्ट्रॉनिकी और प्रक्रिया समाधानों पर व्यावहारिक कार्य पर ध्यान केंद्रित करेंगे, जबकि स्नातक, स्नातकोत्तर और शोधार्थियों से प्रोटोटाइप या प्रायोगिक परियोजना प्रदर्शित करने और उन्हें लागू करने का विश्वसनीय मार्ग प्रस्तुत करने की अपेक्षा की जाएगी।

इस प्रतियोगिता का मुख्य पांच राष्ट्रीय विषय हैं, जिनमें शामिल हैं: 1) स्वच्छ और सतत भारत, 2) समृद्ध किसान, समृद्ध भारत, 3) स्वस्थ और समावेशी भारत, 4) शिक्षित और कुशल भारत और 5) सुरक्षित भारत। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण 25 सितंबर से 24 अक्टूबर 2026 तक होगा। इसका समापन राष्ट्रीय फाइनल के साथ होगा, जो 10 से 17 दिसंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभागियों को अकादमिक और उद्योग जगत से मार्गदर्शन, प्रयोगशालाओं, निर्माण सुविधाओं, परीक्षण सहायता, इनक्यूबेशन, प्रारंभिक और प्रायोगिक वित्तपोषण, क्षेत्र परीक्षण के अवसर और बौद्धिक संपदा संरक्षण पर सलाह प्राप्त होगी। आशाजनक समाधानों को मंत्रालयों, राज्य सरकारों, शहरी और ग्रामीण स्थानीय निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उद्योग जगत से भी जोड़ा जा सकता है ताकि उन्हें अपनाया जा सके।

इस चुनौती का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसमें आईआईएससी बेंगलुरु नोडल संस्थान के रूप में कार्य कर रहा है।

इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय
  1. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय परिचयात्मक एवं…

    पूरा पढ़ें →
  2. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का संज्ञान लिया है। घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  3. शिक्षा मंत्रालय

    उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की

    भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संगम' के सातवें चरण का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    ‘युवा संगम’ के सातवें चरण के अंतर्गत तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के बारे में जाना

    शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने भारत के युवाओं के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मज़बूत करने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 'युवा संगम' के सातवें…

    पूरा पढ़ें →
  5. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की

    शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने देशभर के विद्यालयों में ‘प्रशस्त’ (पीआरएएसएचएएसटी) पोर्टल के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए समावेशी शिक्षा पर 30 मिनट…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए पाँच उत्कृष्टता केंद्रों को मंजूरी दी

    उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शास्त्रीय असमिया, शास्त्रीय बंगाली, शास्त्रीय मराठी, शास्त्रीय पाली और शास्त्रीय प्राकृत में अध्ययन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना को मंजूरी दे…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  3. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  5. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी आईआईएससी बेंगलुरु में सेवा प्रथम नवाचार चुनौती का उद्घाटन करेंगे। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 24 September 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑