Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

पत्तन Read in English

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date04 October 2026 (Sunday)
Time9:22 PM
Topic / Ministryपत्तन
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (335 words)

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल कल, 5 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल में डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि के रूप में इस समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।

इस पहली यात्रा में असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड (एपीसीएल) द्वारा उत्पादित मेथनॉल को बोगीबील से बांग्लादेश के ढाका स्थित पनगांव बंदरगाह तक राष्ट्रीय जलमार्ग-2 (ब्रह्मपुत्र नदी) तथा भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग (आईबीपीआर) के माध्यम से ले जाया जाएगा। स्वतंत्रता के बाद यह पहली बार होगा जब डिब्रूगढ़ से किसी विदेशी बंदरगाह के लिए माल की खेप जलमार्ग से भेजी जाएगी।

स्वतंत्रता से पहले कई पीढ़ियों तक, ब्रह्मपुत्र नदी ऊपरी असम को विश्व के बाजारों से जोड़ने वाली मुख्य कड़ी हुआ करती थी और डिब्रूगढ़ इस क्षेत्र के प्रमुख नदी बंदरगाहों में से एक था। कल का शुभारंभ उस संपर्क की पुनः शुरुआत का प्रतीक है। यह पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए अंतर्देशीय जलमार्गों को परिवहन के किफायती, पर्यावरण-अनुकूल और अधिक कुशल साधन के रूप में विकसित करने के सरकार के प्रयास को दर्शाता है।

इस समारोह में असम सरकार के परिवहन मंत्री चरण बोरो, असम सरकार के श्रम कल्याण मंत्री रामेश्वर तेली तथा असम सरकार के उद्योग, वाणिज्य एवं सार्वजनिक उद्यम मंत्री बिमल बोरा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

इस समारोह में सांसद तेराश गोवाला (राज्यसभा); विधायक प्रशांत फुकन (डिब्रूगढ़), चक्रधर गोगोई (खोवांग), संजय किशन (माकुम), सुरेन फुकन (दिगबोई), बिनोद हजारिका (चाबुआ-लाहोवाल), भास्कर शर्मा (मरघेरिटा), तरंगा गोगोई (नाहरकटिया) और पुलक गोहेन (तिनसुकिया), भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के अध्यक्ष सुशील कुमार लोहानी तथा एपीसीएल के अध्यक्ष बिकुल चंद्र डेका की उपस्थिति भी अपेक्षित है।

इस कार्यक्रम का आयोजन पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा आईडब्ल्यूएआई द्वारा असम सरकार और एपीसीएल के सहयोग से किया जा रहा है।

समारोह का सीधा प्रसारण आईडब्ल्यूएआई के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, “IWAI_ShipMin”, पर किया जाएगा। अधिक जानकारी iwai.gov.in तथा X, लिंक्डइन, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर आईडब्ल्यूएआई के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से उपलब्ध रहेगी।

पीके/केसी/आरटी/आरके

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 4 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑