Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय Read in English

कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर 2026) का उद्घाटन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date10 October 2026 (Saturday)
Time4:21 PM
Topic / Ministryकॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time9 min (1,744 words)
Article title card: कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर 2026) का उद्घाटन किया

कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने नई दिल्ली में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर 2026) का उद्घाटन किया। 6–7 अक्टूबर, 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय था— “री-एनविजनिंग द स्‍पीरिट ऑफ सीएसआर फॉर विकसित भारत: फ्रॉम कम्‍प्‍लायंस टू कमीटमेंट”।

मुख्य घटनाक्रम

अपने मुख्य संबोधन में कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने राष्ट्रीय आर्थिक विकास, क्षेत्रीय विकास और संसाधन-समृद्ध क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों के कल्याण के बीच घनिष्ठ संबंध पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आर्थिक प्रगति का वास्तविक अर्थ तभी पूर्ण होता है, जब इसके लाभ “सशक्त समुदायों, व्यापक अवसरों और अधिक सुदृढ़ क्षेत्रों” के रूप में दिखाई दें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय समुदायों से निकटता से जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास और सामाजिक विकास को अलग-अलग उद्देश्यों के रूप में नहीं देखा जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय कोयला कंपनियों के लिए व्यापक सीएसआर रूपरेखा का औपचारिक रूप से विमोचन किया। यह रूपरेखा कोयला क्षेत्र में अधिक व्यवस्थित, आवश्यकता-आधारित और परिणामोन्मुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों को दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

उद्घाटन सत्र के दौरान इंडिया सीएसआर फैक्टबुक 2024–25 का भी विमोचन किया गया, जो भारत में सीएसआर के बदलते परिदृश्य के संबंध में समेकित जानकारी उपलब्ध कराती है। इस सत्र में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल, भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन वूमेन) की कंट्री प्रतिनिधि सुश्री शोको इशिकावा, भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह तथा आईआईसीए के स्कूल ऑफ बिजनेस एनवायरनमेंट की प्रमुख प्रोफेसर गरिमा दधीच की गरिमामयी उपस्थिति रही।

उद्घाटन भाषण में, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव श्रीमती पल्लवी जैन गोविल ने सीएसआर को भारत के व्यापक कॉर्पोरेट प्रशासन और राष्ट्रीय विकास के ढांचे के संदर्भ में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि एनसीसीएसआर 2026 की विषयवस्तु सभी हितधारकों से “वार्षिक दायित्व से आगे बढ़कर देखने” और भारत की विकास यात्रा में जिम्मेदार उद्यमों के व्यापक योगदान पर विचार करने का आह्वान करती है। भारत की विशिष्ट वैधानिक सीएसआर व्यवस्था का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह ढांचा वैधानिक दायित्व के साथ-साथ कंपनी-स्तरीय उत्तरदायित्व, निदेशक मंडल की निगरानी, सार्वजनिक प्रकटीकरण और प्रभाव आकलन को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि सीएसआर विकसित भारत के लिए आवश्यक सामूहिक प्रयास का एक महत्वपूर्ण स्वरूप है। इस अवसर पर उन्होंने इंडिया सीएसआर फैक्टबुक 2024–25 का भी विमोचन किया।

अपने स्वागत भाषण में भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह ने सीएसआर से संबंधित चर्चाओं को कार्यान्वयन और विकास के प्रत्यक्ष परिणामों पर केन्‍द्रित रखने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि सीएसआर सरकार, उद्योग जगत, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, कार्यान्वयन संगठनों, विकास भागीदारों और शिक्षाविदों को एक साथ लाता है। उन्होंने कहा, “निर्णय भले ही निदेशक मंडल के कक्षों में लिए जाते हों, लेकिन उनका वास्तविक महत्व अंततः उन स्कूलों, स्वास्थ्य केन्‍द्रों, आजीविका कार्यक्रमों, गांवों, कस्बों और जिलों में दिखाई देता है, जहां वे लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं।” उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सीएसआर प्रदर्शनी की परिकल्पना केवल परियोजनाओं को प्रदर्शित करने के लिए नहीं, बल्कि उनके परिणामों को सामने लाने तथा सीखने, सफल पहलों को दोहराने और साझेदारी विकसित करने के मंच के रूप में की गई है।

उद्घाटन सत्र के बाद “सोशल स्टॉक एक्सचेंज: उद्देश्य, पूंजी और प्रभाव” विषय पर एक विशेष संवाद आयोजित किया गया, जिसमें नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के नीति संबंधी वरिष्ठ सलाहकार श्री शैलेश के. पाठक और प्रोफेसर गरिमा दधीच ने भाग लिया। चर्चा में सामाजिक उद्देश्यों को पूंजी से जोड़ने में सोशल स्टॉक एक्सचेंज की भूमिका तथा सामाजिक क्षेत्र के वित्तपोषण तंत्र को मजबूत बनाने के लिए विश्वसनीय प्रभाव आकलन, पारदर्शिता और संस्थागत विश्वास के महत्व पर विचार-विमर्श किया गया।

दोपहर के भोजन के बाद आयोजित सत्र में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अपर सचिव श्री अंशुमान पटनायक ने मुख्य वक्तव्य दिया। अपने संबोधन में उन्होंने सीएसआर को कॉर्पोरेट प्रशासन के व्यापक परिप्रेक्ष्य में रखते हुए इस बात पर जोर दिया कि कंपनियों को सीएसआर को जिम्मेदार कॉर्पोरेट आचरण और संस्थागत निर्णय-प्रक्रिया के अभिन्न अंग के रूप में अपनाना चाहिए। उन्होंने कंपनियों से सीएसआर एक्सचेंज पोर्टल पर पंजीकरण कराने का भी आह्वान किया। उन्होंने सीएसआर से जुड़े हितधारकों को एक मंच पर लाने और उद्देश्यपूर्ण सहभागिता को सुगम बनाने के एक प्रभावी माध्यम के रूप में इस पोर्टल की प्रासंगिकता को रेखांकित किया।

मुख्य वक्तव्य के बाद “सीएसआर में बोर्ड का सुशासन और रणनीतिक प्रतिबद्धता” विषय पर उच्चस्तरीय पैनल चर्चा आयोजित की गई। पैनल में सीएसआर की रणनीतिक निगरानी सुनिश्चित करने में निदेशक मंडल और वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिका, व्यय को स्पष्ट रूप से पहचानी गई आवश्यकताओं और अपेक्षित परिणामों से जोड़ने के महत्व तथा प्रभावी निगरानी और जवाबदेही तंत्र की आवश्यकता पर चर्चा की गई।

पृष्ठभूमि और विवरण

पैनल में डालमिया भारत फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त); अमृता विश्व विद्यापीठम की प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मनीषा वी. रमेश; ओएनजीसी के निदेशक (उत्पादन) श्री भास्कर चौधरी नेट्टेम; गेल (इंडिया) लिमिटेड के निदेशक (मानव संसाधन) श्री आयुष गुप्ता; इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (समन्वय एवं सीएसआर) श्री बिभूति रंजन प्रधान; महिंद्रा एग्री सॉल्यूशंस लिमिटेड की स्वतंत्र निदेशक डॉ. पूर्वी मेहता; तथा एचसीएलटेक की उपाध्यक्ष सुश्री रुचि साधना शामिल थीं।

चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि निदेशक मंडल की अधिक सक्रिय भागीदारी से सीएसआर संबंधी निर्णयों की गुणवत्ता बेहतर हो सकती है। इससे परियोजनाओं की प्रासंगिकता, कार्यान्वयन क्षमता, भौगोलिक और विषयगत आवश्यकताओं, निगरानी, मूल्यांकन तथा दीर्घकालिक स्थिरता पर अधिक ध्यान देना सुनिश्चित किया जा सकता है। पैनल ने यह भी रेखांकित किया कि सीएसआर संबंधी प्रतिबद्धताओं को टिकाऊ विकास परिणामों में बदलने के लिए साझेदारियों और पेशेवर संस्थागत तंत्रों का महत्वपूर्ण योगदान है।

“सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) की प्राथमिकताओं के अनुरूप सीएसआर के लिए क्षेत्र-आधारित दृष्टिकोण” विषय पर आयोजित दूसरी पैनल चर्चा में सीएसआर पहलों, विभिन्न क्षेत्रों की विकास प्राथमिकताओं और सतत विकास लक्ष्यों के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया गया। इस सत्र की अध्यक्षता कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुश्री अनीता शाह अकेला ने की। अपने मुख्य संबोधन में उन्होंने क्षेत्र-विशिष्ट दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो विभिन्न क्षेत्रों की विकास संबंधी चुनौतियों, संस्थागत क्षमताओं और स्थानीय प्राथमिकताओं में अंतर को ध्यान में रखते हों।

पैनल में सरकार के सार्वजनिक उद्यम विभाग के संयुक्त सचिव श्री लुकास एल. कामसुआन; विद्युत मंत्रालय की आर्थिक सलाहकार सुश्री रीतू जैन; कोयला मंत्रालय की उप महानिदेशक डॉ. चेतना शुक्ला; सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सामाजिक सांख्यिकी प्रभाग की उप महानिदेशक सुश्री रुचिका गुप्ता; पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के उप महानिदेशक (डेटा एवं प्रबंधन) श्री राजीव कुमार; तथा आईटीसी के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं सामाजिक निवेश प्रमुख श्री प्रभाकर एल. शामिल थे। सत्र का संचालन द वाखलू एडवाइजरी के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री भरत वाखलू ने किया।

पैनल में सीएसआर के लिए एकसमान दृष्टिकोण से आगे बढ़ने तथा विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट विकास परिस्थितियों, कार्यक्षेत्रों और हितधारकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखने की जरूरत पर विचार-विमर्श किया गया। इस संदर्भ में, कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया लिमिटेड के लिए भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) द्वारा विकसित क्षेत्र-विशिष्ट सीएसआर रूपरेखाओं के महत्व को रेखांकित किया गया। ये रूपरेखाएं संबंधित क्षेत्रों की विकास प्राथमिकताओं और सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायक हैं। इसके अतिरिक्त, सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) के अनुरूप सीएसआर रिपोर्टिंग को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, ताकि राष्ट्रीय और वैश्विक विकास प्राथमिकताओं में कंपनियों के योगदान का व्यवस्थित आकलन किया जा सके।

पहले दिन के सत्रों का समापन इस व्यापक सहमति के साथ हुआ कि निदेशक मंडल के स्तर पर निगरानी, साक्ष्य-आधारित परियोजना चयन, क्षेत्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्ययोजना, विभिन्न पहलों के बीच समन्वय तथा परिणामों की निगरानी और आकलन सहित सीएसआर की संस्थागत गुणवत्ता को मजबूत करने की आवश्यकता है। विचार-विमर्श में सम्मेलन की विषयवस्तु के अनुरूप केवल अनुपालन तक सीमित रहने के बजाय समावेशी और मापनीय विकास के प्रति कॉर्पोरेट क्षेत्र की निरंतर प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया।

इस सम्मेलन में भारत सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, निजी क्षेत्र की कंपनियों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व की बदलती भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया। चर्चा में इस बात पर जोर दिया गया कि सीएसआर पहलों का मार्गदर्शन संस्थागत उत्तरदायित्व, स्थानीय विकास संबंधी आवश्यकताओं, मापनीय परिणामों और हितधारकों के बीच प्रभावी समन्वय के आधार पर किया जाना चाहिए।

एनसीसीएसआर 2026 का आयोजन भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के स्कूल ऑफ बिजनेस एनवायरनमेंट द्वारा किया जा रहा है। इसमें सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों, कॉर्पोरेट संगठनों, अंतरराष्ट्रीय संस्थानों, शिक्षाविदों और नागरिक समाज के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।

पीके/केसी/आरटी/केपी/एसएस

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने नई दिल्ली में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) द्वारा आयोजित कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर 2026) का उद्घाटन किया। 6–7 अक्टूबर, 2026 को आयोजित इस दो दिवसीय सम्मेलन का विषय था— “री-एनविजनिंग द स्‍पीरिट ऑफ सीएसआर फॉर विकसित भारत: फ्रॉम कम्‍प्‍लायंस टू कमीटमेंट”।

बताया गया उद्देश्य क्या है?

उन्होंने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक संसाधनों और स्थानीय समुदायों से निकटता से जुड़े क्षेत्रों में आर्थिक विकास और सामाजिक विकास को अलग-अलग उद्देश्यों के रूप में नहीं देखा जा सकता। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय कोयला कंपनियों के लिए व्यापक सीएसआर रूपरेखा का औपचारिक रूप से विमोचन किया। यह रूपरेखा कोयला क्षेत्र में अधिक व्यवस्थित, आवश्यकता-आधारित और परिणामोन्मुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों को दिशा प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

उद्घाटन सत्र के दौरान इंडिया सीएसआर फैक्टबुक 2024–25 का भी विमोचन किया गया, जो भारत में सीएसआर के बदलते परिदृश्य के संबंध में समेकित जानकारी उपलब्ध कराती है। इस सत्र में कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल, भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला (यूएन वूमेन) की कंट्री प्रतिनिधि सुश्री शोको इशिकावा, भारतीय कॉर्पोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए) के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ज्ञानेश्वर कुमार सिंह तथा आईआईसीए के स्कूल ऑफ बिजनेस एनवायरनमेंट की प्रमुख प्रोफेसर गरिमा दधीच की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसी विषय से और: कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
  1. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    विकसित भारत के लिए सुदृढ़ शासन, बेहतर समन्वय और परिणामोन्मुखी सीएसआर पर जोर के साथ कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी संपन्न

    भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए), कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले संस्थान ने नई दिल्ली स्थित होटल द अशोक में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी…

    पूरा पढ़ें →
  2. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    आईआईसीए ने गांधी जयंती के अवसर पर तीसरा आईआईसीए सीएसआर दिवस मनाया, इस अवसर पर महानिदेशक एवं सीईओ ने एनसीसीएसआर 2026 से पहले आईआईसीए प्रमाणित सीएसआर पेशेवर कार्यक्रम के प्रतिभागियों को विशेष संबोधन दिया

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ कॉर्पोरेट अफेयर्स (आईआईसीए) ने हाल ही में महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सीएसआर दिवस मनाया। आईआईसीए के महानिदेशक एवं सीईओ…

    पूरा पढ़ें →
  3. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता ने क्रेडिट अनुशासन को मजबूत किया है, वसूली के माहौल को बेहतर बनाया है और देश में व्यापार करने में आसानी में योगदान दिया है: हर्ष मल्होत्रा, राज्य मंत्री, कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय

    कॉर्पोरेट कार्य और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता बोर्ड (आईबीबीआई) के 10वें स्थापना…

    पूरा पढ़ें →
  4. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी करते हुए नियमों का पालन न करने वाली निधि कंपनियों के अधिक रिटर्न के वादों से जनता को सावधान किया

    एमसीए ने आम जनता के लिए 'निधि कंपनियों' और उनके कामकाज को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें बिना किसी उचित पृष्ठभूमि की जांच के निवेश के फैसले लेने से बचने…

    पूरा पढ़ें →
  5. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    आईआईसीए ने ‘आईबीसी: संशोधनों के ज़रिए विकसित होता कानून’ विषय पर एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किया

    "दिग्गज से मिलिए” (मीट द लीजेंड) कार्यक्रम के तहत, भारतीय कॉरपोरेट कार्य संस्थान (आईआईसीए), मानेसर ने "आईबीसी: संशोधनों के ज़रिए विकसित होता कानून" विषय पर एक ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया। इस सत्र…

    पूरा पढ़ें →
  6. कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय

    कारपोरेट कार्य मंत्रालय आगामी विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के लिए पूरी तरह तैयार

    पिछले वर्ष विशेष अभियान 5.0 के तहत निर्धारित लक्ष्यों में 90 प्रतिशत से अधिक की सफलतापूर्वक पूर्ति की गति को आगे बढ़ाते हुए, कारपोरेट कार्य मंत्रालय (एमसीए) वर्तमान वर्ष में विशेष अभियान…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर 2026) का उद्घाटन किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पर तीसरे राष्ट्रीय सम्मेलन एवं प्रदर्शनी (एनसीसीएसआर 2026) का उद्घाटन किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 10 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑