भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (डीएनएचएंडडीडी) केंद्र शासित प्रदेश में एक दिन की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक (आरआरएम) आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य देश के पश्चिमी क्षेत्र में प्रमुख कल्याणकारी, सामाजिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा करना था।
मुख्य घटनाक्रम
इस बैठक में राजस्थान, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने बैठक की अध्यक्षता की और क्षेत्रीय समीक्षा बैठक की मुख्य कार्यान्वयन प्राथमिकताओं और उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
डीएनएचएंडडीडी केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल के मार्गदर्शन में कई वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्रीय समीक्षा बैठक में भाग लिया।
पृष्ठभूमि और विवरण
समीक्षा बैठक में भाग लेने वाले अन्य वरिष्ठ अधिकारियों में समाज कल्याण विभाग के सचिव श्री आशीष मोहन, दीव के कलेक्टर श्री राहुल देव बूरा और समाज कल्याण विभाग के निदेशक-सह-उप सचिव श्री पुनीत कुलश्रेष्ठ शामिल थे।
इस चर्चा में भाग लेने वाले राज्यों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों में राजस्थान सरकार के समाज कल्याण विभाग के निदेशक श्री ललित कुमार; गोवा सरकार के समाज कल्याण विभाग के निदेशक श्री दीपक देसाई; महाराष्ट्र सरकार के समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सुश्री दीपा मुधोल मुंधे और महाराष्ट्र सरकार में निदेशक सुश्री सोनाली मुले शामिल रहे।
गुजरात सरकार के ओबीसी प्रभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. जगदीश वधवाना; सामाजिक सुरक्षा की उप निदेशक डॉ. प्रार्थना शेरासिया; अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर श्री हिरेन एल. चौधरी और ओबीसी प्रभाग के समाज कल्याण अधिकारी श्री दीपक चावड़ा भी दिन भर चलने वाली बैठक में भाग लिया।
इस बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिनमें अतिरिक्त सचिव श्रीमती देबोलीना ठाकुर, संयुक्त सचिव श्री सजीश कुमार एन, श्री परवीन कुमार थिंड, डॉ. संदीप रेवाजी राठौड़, उप महानिदेशक श्रीमती प्रतिमा गुप्ता और निदेशक श्री गौरव सिंह राजावत शामिल थे।
परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य
पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।
इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?
भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने आज दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव (डीएनएचएंडडीडी) केंद्र शासित प्रदेश में एक दिन की क्षेत्रीय समीक्षा बैठक (आरआरएम) आयोजित की। इस बैठक का उद्देश्य देश के पश्चिमी क्षेत्र में प्रमुख कल्याणकारी, सामाजिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा करना था।
बताया गया उद्देश्य क्या है?
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने बैठक की अध्यक्षता की और क्षेत्रीय समीक्षा बैठक की मुख्य कार्यान्वयन प्राथमिकताओं और उद्देश्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।