Sunday, 18 October 2026 1 new update today
Latest Updates

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

माई भारत ने राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा के लिए पदयात्रा’ का आयोजन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date04 October 2026 (Sunday)
Time11:26 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (376 words)

'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा' अभियान के तहत माई भारत और उसके सहयोगी संगठनों ने 4 अक्टूबर, 2026 को देश भर में 150 से अधिक स्थानों पर नशा मुक्त युवा के लिए पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें 1 लाख से अधिक युवाओं और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

इस देशव्यापी पहल का मकसद युवाओं और समाज के बीच नशीले पदार्थों के सेवन के नुकसानदेह असर के बारे में बड़े पैमाने पर जागरूकता पैदा करना और स्वस्थ, जिम्मेदार व नशे से मुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम ने युवाओं, नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और सहयोगी संगठनों को एक साथ लाकर एक स्वस्थ और नशा-मुक्त समाज बनाने में सामूहिक जिम्मेदारी के संदेश को बल दिया।

इस पहल के तहत प्रतिभागियों ने 3-5 किलोमीटर की वॉक, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन लेखन, हेरिटेज वॉक और युवाओं के नेतृत्व वाली जागरूकता की अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया। इन गतिविधियों में सार्वजनिक जगहों और समुदाय की भागीदारी का इस्तेमाल करके नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े खतरों के बारे में जागरूकता फैलाई गई और युवाओं को स्वस्थ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रमों में 'नशा मुक्त युवा शपथ' भी शामिल थी, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने और एक स्वस्थ, जागरूक व नशा-मुक्त समाज बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया। इस शपथ ने नशीले पदार्थों के सेवन के खिलाफ व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों पर अभियान को और मजबूत किया।

इस देशव्यापी कार्यक्रम में कई जन-प्रतिनिधियों और गणमान्य हस्तियों ने भी हिस्सा लिया, जिससे इस अभियान को और गति और पहचान मिली। इसमें शामिल प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों में 2 उप-राज्यपाल, 1 कैबिनेट मंत्री, 8 सांसद और 8 विधायक शामिल थे।

देश भर में युवाओं, नागरिकों, जन-प्रतिनिधियों और सहयोगी संगठनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी, 'विकसित भारत' के लिए 'नशा-मुक्त युवा' बनाने के बढ़ते सामूहिक संकल्प को दर्शाती है। यह पहल युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त बनाने और एक स्वस्थ, सुदृढ़ और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदानकर्ता बनने की परिकल्पना को मजबूत करती है।

'वॉक फॉर नशा मुक्त युवा' विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा अभियान का ही एक हिस्सा है। इस अभियान का मकसद निरंतर जागरूकता, भागीदारी और सामूहिक प्रयासों के जरिए युवाओं और समाज को नशे की लत के खिलाफ एकजुट करना है।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

    जमसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। पोलैंड के 19 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात, महाराष्ट्र और नई दिल्ली का दौरा किया।…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा

    एशियाई खेल 2026 में भारत के चौथे स्थान पर रहने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफएस) से भारत के खेल प्रदर्शन की और…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत 1,469 जगहों पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेले आयोजित किए

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत साझेदार संगठनों के सहयोग से 10 अक्टूबर, 2026 को नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेलों का आयोजन किया। यह आयोजन 100…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया

    माननीय केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वाराणसी में 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  3. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  4. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  5. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  6. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  7. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने दिवंगतों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

    कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “माई भारत ने राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा के लिए पदयात्रा' का आयोजन किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: माई भारत ने राष्ट्रव्यापी 'नशा मुक्त युवा के लिए पदयात्रा' का आयोजन किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 4 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑