Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

राज्यसभा सचिवालय Read in English

प्रेस विज्ञप्ति

Key details of this update
DetailInformation
Date06 October 2026 (Tuesday)
Time1:03 PM
Topic / Ministryराज्यसभा सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (365 words)

राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल अभी तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वीं अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) सभा की बैठक में भाग ले रहा है। सभा के पहले दिन 5 अक्टूबर 2026 को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लिया।

लोकसभा सांसद और आईपीयू की स्वास्थ्य संबंधी समिति के सदस्य डॉ. संजय जायसवाल ने आईपीयू की स्वास्थ्य संबंधी समिति के सत्रों में भाग लिया।

राज्यसभा के माननीय उपसभापति और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भी एशिया-प्रशांत भू-राजनीतिक समूह की बैठकों में भाग लिया। लोकसभा सांसद और आईपीयू कार्यकारी समिति की सदस्य श्रीमती अपराजिता सारंगी ने बैठक के दौरान समूह के सदस्यों को आईपीयू कार्यकारी समिति की हालिया गतिविधियों और पहलों के बारे में जानकारी दी।

महिला सांसदों के मंच ने भी दिन भर अपने सत्र आयोजित किए। इसके प्रथम सत्र में लोकसभा सांसद श्रीमती कमलजीत सहरावत ने “सभी के लिए समावेशी सामाजिक विकास: दिव्यांगजनों के अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संसदीय रणनीतियां” विषय पर चर्चा में भाग लिया और भारत का दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। लोकसभा सांसद श्रीमती बिजुली कलिता मेधी ने मंच के द्वितीय सत्र में “महिला नेतृत्व” विषय पर चर्चा में भाग लिया।

राज्यसभा सांसद डॉ. सस्मित पात्रा ने एशियाई संसदीय सभा की बैठक में भाग लिया।

लोकसभा सांसद और आतंकवाद एवं हिंसक उग्रवाद का मुकाबला करने संबंधी आईपीयू के उच्च स्तरीय परामर्शदाता समूह (एचएलएजी-सीटीवीई) की सदस्य श्रीमती लता वानखेड़े ने समूह की बोर्ड बैठक में भाग लिया।

राज्यसभा के माननीय उपसभापति के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने निम्नलिखित गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं और पारस्परिक हितों के मुद्दों पर चर्चा की:

1. महामहिम मिल्टन डिक, ऑस्ट्रेलिया की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष,

2.अति माननीय मूसा अज़ान ज़ुंगु, संयुक्त गणराज्य तंजानिया की संसद के अध्यक्ष

तंजानिया की संसद ने 153वीं आईपीयू सभा का औपचारिक उद्घाटन समारोह भी आयोजित किया। तंजानिया गणराज्य की राष्ट्रपति महामहिम डॉ. सामिया सुलुहू हसन ने समारोह को संबोधित किया और 153वीं सभा के शुभारंभ की घोषणा की।

राज्यसभा के माननीय उपसभापति और संसद सदस्यों श्रीमती अपराजिता सारंगी, श्री अनुराग सिंह ठाकुर, श्री एनके प्रेमचंद्रन और डॉ. सस्मित पात्रा ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया तथा तंजानिया सरकार के विदेश मंत्री सहित विभिन्न मंत्रियों से वार्ता की।

पीके/केसी/आरटी/केके/ओपी

इसी विषय से और: राज्यसभा सचिवालय

View all इसी विषय से और: राज्यसभा सचिवालय
  1. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने 9 अक्टूबर 2026 को तंजानिया के अरूशा में आयोजित अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की 153वीं सभा के पांचवें और अंतिम दिन अपनी भागीदारी जारी रखी।

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश और प्रतिनिधिमंडल के सदस्य आईपीयू की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए। बैठक में शेष एजेंडा मदों पर विचार किया गया। इनमें अंतर-संसदीय संघ के अध्यक्ष…

    पूरा पढ़ें →
  2. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित आईपीयू की 153वीं सभा के चौथे दिन, 08 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी

    राज्यसभा के माननीय उप-सभापति श्री हरिवंश और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आईपीयू की 153वीं सभा के तीसरे दिन नेपाल द्वारा प्रस्तावित और स्वीकार किए गए आपातकालीन विषय – “हिमालयी क्षेत्र तथा अन्य…

    पूरा पढ़ें →
  3. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वीं आईपीयू विधानसभा के तीसरे दिन, 7 अक्टूबर 2026 को अपनी भागीदारी जारी रखी

    राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश ने 153वीं आईपीयू सभा की बैठकों में भाग लिया और "समावेशिता, विश्वास और सभी के लिए अवसरों के माध्यम से सुशासन को बढ़ावा देना और समुदायों को…

    पूरा पढ़ें →
  4. राज्यसभा सचिवालय

    राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने तंजानिया के अरुशा में आयोजित 153वीं आईपीयू विधानसभा के दूसरे दिन भी अपनी भागीदारी दर्ज की

    लोकसभा सांसद और अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) की स्वास्थ्य संबंधी समिति के सदस्य डॉ. संजय जायसवाल ने आईपीयू की स्वास्थ्य संबंधी समिति के सत्रों में भागीदारी की। उन्होंने समिति के साथ एक क्षेत्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  5. राज्यसभा सचिवालय

    श्री हरिवंश ने तंजानिया में 153वीं आईपीयू सभा में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया

    नई दिल्ली, 3 अक्टूबर, 2026: राज्यसभा के माननीय उपसभापति श्री हरिवंश के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल 5 से 9 अक्टूबर, 2026 तक संयुक्त गणराज्य तंजानिया के अरूशा में आयोजित होने वाली…

    पूरा पढ़ें →
  6. राज्यसभा सचिवालय

    केप टाउन में 69वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्मेलन के दूसरे दिन की चर्चाओं में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सक्रिय रूप से भाग लिया

    दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में 12 से 19 सितंबर 2026 तक आयोजित 69वें कॉमनवेल्थ संसदीय सम्‍मेलन(सीपीसी) के दूसरे दिन भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने चर्चाओं में सक्रिय रूप से भाग लिया। राज्यसभा…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “प्रेस विज्ञप्ति” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: प्रेस विज्ञप्ति। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 6 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑