Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

PIB Backgrounder Read in English

बीकन से लैंडमार्क तक:

Key details of this update
DetailInformation
Date10 October 2026 (Saturday)
Time3:00 PM
Topic / MinistryPIB Backgrounder
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time10 min (1,876 words)
Article title card: बीकन से लैंडमार्क तक:

पीढ़ियों से, भारत के लाइटहाउस ऐसी जगहें रही हैं, जिन्हें लोग दूर से ही देखते थे। समुद्र के किनारे खड़े ये लाइटहाउस तटीय इलाकों के खतरनाक हिस्सों की पहचान कराते थे और अंधेरे में जहाजों को रास्ता दिखाते थे। इनकी रोशनी नाविकों के काम आती थी और इनके टावर आस-पास के नज़ारों का अहम हिस्सा थे।

मुख्य घटनाक्रम

11,000 किलोमीटर से ज़्यादा लंबी तटरेखा और 205 लाइटहाउस के साथ, भारत अब समुद्र के इन ऐतिहासिक रखवालों को नए नज़रिए से देख रहा है। आज, लाइटहाउस सिर्फ दूर से दिखने वाली एक पहचान से कहीं ज़्यादा बन रहे हैं। इनका मुख्य मकसद वही है: भारत की तटरेखा के साथ जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाना। हालाँकि, इस अहम भूमिका के साथ-साथ अब एक नया अध्याय भी शुरू हो रहा है। लाइटहाउस स्टेशनों को और उन्नत बनाया जा रहा है और आम लोगों के लिए खोला जा रहा है। समुद्र से जुड़ी इनकी कहानियों को संग्रहालयों में जगह मिल रही है, जबकि इनके आस-पास के इलाकों में रास्ते, बगीचे, एम्फीथिएटर और दूसरी सुविधाएँ विकसित की जा रही हैं। आधुनिक व्यवस्था उस अवसरंचना को मज़बूत बना रही है, जो इनकी लाइट को भरोसेमंद तरीके से चालू रखती है।

लाइटहाउस पर्यटन में आने वाले पर्यटकों की संख्या 2014 में लगभग 4 लाख से बढ़कर 2024-25 में 18.63 लाख हो गई है। देश भर में 75 लाइटहाउस को उनके ऐतिहासिक और वास्तु के लिहाज़ से महत्व को बनाए रखने के लिए पर्यटन गंतव्यों के तौर पर विकसित किया गया है। इनमें गुजरात में मांडवी और द्वारका लाइटहाउस, कर्नाटक में तादरी लाइटहाउस, तमिलनाडु में पंबन लाइटहाउस और केरल में विझिनजम लाइटहाउस शामिल हैं। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ लाइटहाउस एंड लाइटशिप्स (डीजीएलएल) के तहत एक डिजिटल टिकटिंग पोर्टल भी शुरू किया गया है, जिससे पर्यटकों को एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर सुविधा मिल रही है। लाइटहाउस पर्यटन में बढ़ती दिलचस्पी भारत की समुद्री विरासत को दिखाने के नए अवसर पैदा कर रही है। इन बदलावों से आस-पास के होटलों, रेस्तरां, टूर ऑपरेटरों, ट्रांसपोर्ट सेवाओं, स्थानीय दुकानों और कारीगरों के लिए रोज़गार के अवसर भी पैदा हुए हैं।

रोशनी जो अब भी रास्ता दिखाती है

दूर से देखने पर लाइटहाउस भले ही एक जैसे लगते हों, लेकिन उनकी जानी-पहचानी रोशनी के पीछे की तकनीक में काफी बदलाव आया है। जो रोशनी कभी आग और तेल पर निर्भर थी, वह अब सौर ऊर्जा से चलती है और आधुनिक तकनीक से और बेहतर हो गई है। देश के सभी लाइटहाउस सौर ऊर्जा चालित हैं, जिससे नवीकरणीय ऊर्जा उस अवसंरचना का हिस्सा बन गई है, जो इन नेविगेशनल लाइटों को चालू रखती है।

अलग-अलग स्टेशनों के ज़रिए इस विकास को समझा जा सकता है। गुजरात के सामियानी द्वीप पर, तेल के दीपक की जगह सौर ऊर्जा से चलने वाले इलेक्ट्रॉनिक फ्लैशर ने ले ली और फिर 2016 में एलईडी लालटेन लगाई गई। जोड़िया में, सोलर से चलने वाली फ़्लैशिंग लाइट लगाई गई थी, जिसे 2021 में ज़्यादा तेज़ रोशनी वाली एलईडी लालटेन में अपग्रेड किया गया। लाइटहाउस अब भारत के बड़े समुद्री सूचना नेटवर्क का हिस्सा बन गए हैं। समुद्र तट पर मौजूद लाइटहाउस पर 87 ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एआईएस) शोर स्टेशन लगाए गए हैं, जिससे सुनिश्चित होता है कि लाइट की बीम भरोसेमंद और तुरंत काम करने वाली बनी रहे और जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखाने के लिए तैयार रहे। एआईएस, सोलास (समुद्र में जीवन की सुरक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन) के नियमों के अनुसार जहाज और तट पर आधारित डेटा ब्रॉडकास्ट सिस्टम है। यह हालात की जानकारी बेहतर बनाने का एक मज़बूत ज़रिया है, जिससे नेविगेशन की सुरक्षा और शिपिंग पर्यटन प्रबंधन की क्षमता में सुधार होता है।

लाइटहाउस संग्रहालय: समुद्री इतिहास हुआ और करीब

जहाँ तकनीक लाइटहाउस के काम करने के तरीके को बेहतर बना रही है, वहीं इसकी पुरानी कहानियों को भी अपनी जगह मिल रही है। भारत में चेन्नई, महाबलीपुरम, अलाप्पुझा, कन्नूर, मुट्टोम, द्वारका और गोपनाथ में लाइटहाउस संग्रह्रालय बनाए गए हैं।

महाबलीपुरम (जिसे मल्लापुरम भी कहा जाता है) की कहानी बहुत समृद्ध है, जो तमिलनाडु तट पर सदियों से चली आ रही समुद्री गतिविधियों से बुनी है। पल्लव राजाओं ने सातवीं सदी ईस्वी में इसे दक्षिण-पूर्व एशिया और भूमध्य सागर के देशों के साथ समुद्री व्यापार के लिए एक अहम बंदरगाह के तौर पर विकसित किया था। कभी तट की ओर आने वाले जहाजों को रास्ता दिखाने के लिए लकड़ी की आग का इस्तेमाल किया जाता था। पहला पारंपरिक लाइटहाउस 1887 में ओलाक्कनीश्वर मंदिर की छत पर बनाया गया था, जिसमें चौथे-ऑर्डर के ऑप्टिक और लालटेन के अंदर एक बत्ती वाला लैंप लगाया गया था। 2004 में मुख्य लाइट और इमरजेंसी लाइट सोर्स को बदलकर तीन 150डब्ल्यू/230वी मेटल हैलाइड लैंप का क्लस्टर लगाया गया।

मौजूदा लाइटहाउस पत्थर की चिनाई से बना 26 मीटर ऊंचा गोल टावर है। यह टावर उस कहानी के साथ-साथ विकसित होता रहा है, जिसे यह संजोए हुए है। 2020 में इसकी मुख्य लाइट को 236-वाट के एलईडी ऐरे में अपग्रेड किया गया, जो अपनी तरह का पहला था। इसका नतीजा जीवंत विरासत और काम करने वाली तकनीक का मेल है। संग्रहालय दिलचस्प प्रदर्शनियों और दुर्लभ कलाकृतियों के ज़रिए लाइटहाउस के इतिहास को दिखाता है। इसका नेशनल हेरिटेज और मैरीटाइम संग्रहालय इस जगह के अतीत को यहां आने वालों के अनुभव का हिस्सा बनाता है।

संग्रहालय पर आधारित इस नज़रिए को बड़ी परियोजनाओं में भी अपनाया जा रहा है।

गुजरात के लोथल में, नेशनल मैरीटाइम हेरिटेज कॉम्प्लेक्स (एनएमएचसी) में 77 मीटर ऊंचा लाइटहाउस संग्रहालय शामिल किया जाएगा। इसे दुनिया के सबसे ऊंचे लाइटहाउस संग्रहालय और सबसे बड़े मैरीटाइम संग्रहालय में से एक के तौर पर बनाने की योजना है, जिसकी अनुमानित लागत ₹266.11 करोड़ है। एनएमएचसी सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और मैरीटाइम पहलों में से एक है। इसका मकसद भारत की पांच हज़ार साल से ज़्यादा पुरानी समुद्री विरासत को फिर से जीवित करना और उसे दिखाना है। इसमें 5डी डोम थिएटर, कोस्टल स्टेट्स पैविलियन, म्यूज़ियोटेल, इको रिज़ॉर्ट और इंडियन मैरीटाइम यूनिवर्सिटी (आईएमयू) के साथ मिलकर बनाया जा रहा मैरीटाइम रिसर्च इंस्टीट्यूट (एमआरआई) भी शामिल होगा। लाइटहाउस म्यूज़ियम पूरे कॉम्प्लेक्स के शानदार नज़ारों से आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। इसका डिज़ाइन भारत के सबसे पुराने लाइटहाउस में से एक, महाबलीपुरम लाइटहाउस से प्रेरित है। म्यूज़ियम अपनी खास वास्तुकला की पहचान बनाए रखेगा, जिसमें पत्थर का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाएगा। सावधानी से तैयार किए गए वर्चुअल रियलिटी (वीआर) वॉकथ्रू विज़िटर्स को विशाल तटरेखा पर मौजूद भारतीय लाइटहाउस के इतिहास की झलक दिखाएंगे। प्रोजेक्शन मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल करके एक अत्याधुनिक साउंड और लाइट शो लाइटहाउस को रोशन करेगा।

लोथल खुद देश की सबसे अहम पुरातात्विक जगहों में से एक है, जो पुराने समुद्री व्यापार से जुड़ी है। इस तरह का लाइटहाउस संग्रहालय समुद्री यात्रा की पुरानी परंपराओं को रास्ता खोजने में मदद करने वाले आधुनिक साधनों के विकास से जोड़ता है। यह कहानी भारत के पूर्वी तट पर भी आगे बढ़ रही है। विशाखापत्तनम में पुराने लाइटहाउस इलाके में एक नया लाइटहाउस संग्रहालय बनाने की योजना है, जिसके लिए 3,156 वर्ग मीटर ज़मीन तय की गई है।

जब लाइटहाउस एक उत्सव बन जाता है

इस बदलाव ने कुछ ऐसा भी बनाया है, जो आम तौर पर किसी परियोजना से नहीं होता: लाइटहाउस के आस-पास एक उत्सव का माहौल। इसका पहला आयोजन 2023 में गोवा के फोर्ट अगुआडा में हुआ था। दूसरा आयोजन 2024 में ओडिशा के पुरी में हुआ, जबकि तीसरा आयोजन 2026 में विशाखापत्तनम में हुआ। इन उत्सवों में लाइटहाउस को जान-बूझकर एक बड़े सांस्कृतिक माहौल का हिस्सा बनाया गया है। पहले भारतीय लाइटहाउस महोत्सव ने सांस्कृतिक प्रदर्शनियों, समुद्री इतिहास पर सत्रों, शास्त्रीय प्रस्तुतियों, मशहूर गायकों की संगीत भरी शामों और तटीय खान-पान के ज़रिए समुद्री विरासत को जीवंत कर दिया।

गोवा में भारतीय लाइटहाउस महोत्सव

इस महोत्सव के दूसरे संस्करण में सामुदायिक भागीदारी पर खास ज़ोर दिया गया। पुरी में, इस कार्यक्रम ने लाइटहाउस की विरासत को सैंड आर्ट, बोट आर्ट, योग और लोक नृत्य व संगीत के साथ जोड़ा। इस कार्यक्रम में ओडिशा के पर्यटन के लिहाज़ से विकसित पाँच लाइटहाउस- गोपालपुर, पुरी, चंद्रभागा, पारादीप और फ़ॉल्स पॉइंट को भी हाइलाइट किया गया। सरकार ने लाइटहाउस स्थलों को संरक्षित करने, उनकी सुरक्षा करने और उन्हें बढ़ावा देने में तटीय समुदायों को शामिल करने की योजना की घोषणा की।

विशाखापत्तनम में भारतीय लाइटहाउस महोत्सव 3.0 के दौरान, लाइटहाउस तटीय पहचान के और भी बड़े जश्न का केंद्र बन गया। स्थानीय शिल्प, तटीय खान-पान और रात की रोशनी ने इस कार्यक्रम में रंग भर दिया, जबकि परिवारों, युवाओं, कलाकारों, उद्यमियों, छात्रों और पर्यटकों ने इस जश्न में जान डाल दी। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस जश्न को और भी जीवंत, समावेशी और लाइटहाउस के आस-पास के समुदायों से गहराई से जुड़ा हुआ बना दिया।

गोवा के अगुआडा में, इस नए नज़रिए ने एक बिल्कुल आधुनिक रूप ले लिया है। ऐतिहासिक लाइटहाउस पर एक लाइट-एंड-साउंड प्रोजेक्शन मैपिंग शो शुरू किया गया है, जिसमें पुराने लैंडमार्क के बारे में एक नई कहानी सुनाने के लिए खुद उस संरचना को ही कैनवस के तौर पर इस्तेमाल किया गया है।

पृष्ठभूमि और विवरण

अगुआडा लाइटहाउस

लाइटहाउस के लिए एक नई राह

यह सोच अब भारत के तटीय टावरों तक ही सीमित नहीं है। यह अब नई जगहों तक पहुँच रही है और साथ ही मौजूदा लाइटहाउस स्थलों को आम लोगों की ज़िंदगी में एक बड़ी भूमिका दे रही है। पर्यटन गंतव्य के तौर पर विकसित करने के लिए 25 और लाइटहाउस का प्रस्ताव है, जिससे पर्यटकों के लिए पहले से खुली 75 साइट्स के नेटवर्क का विस्तार होगा। ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे पांडु, बोगीबील, सिलघाट और विश्वनाथ घाट पर चार लाइटहाउस बनाए जा रहे हैं। ये अंदरूनी जलमार्ग पर भारत का पहला लाइटहाउस इंफ्रास्ट्रक्चर होगा, जिस पर कुल मिलाकर लगभग ₹84 करोड़ का खर्च आएगा। हर लाइटहाउस 20 मीटर ऊँचा होगा। सौर ऊर्जा और मौसम की जानकारी देने वाले सेंसर नेविगेशन अवसरंचना में आधुनिक क्षमताएँ जोड़ेंगे।

फिर भी, इन लाइटहाउस को महज़ नेविगेशन के लिए ही नहीं बनाया जा रहा है। हर स्थल में संग्रहालय, एम्फीथिएटर, कैफेटेरिया, बच्चों के खेलने की जगह, यादगार चीज़ों की दुकान और सुंदर सार्वजनिक जगहें होंगी। इसके पीछे की सोच सरल लेकिन महत्वपूर्ण है: लाइटहाउस को अब सिर्फ़ दूर से जहाज़ का रास्ता बताने वाली चीज़ होने की ज़रूरत नहीं है। यह ऐसी जगह भी बन सकता है, जो लोगों को पानी, उसके इतिहास और उसकी बदलती संभावनाओं के करीब लाए। पीढ़ियों से खड़े तटीय टावरों से लेकर ब्रह्मपुत्र के किनारे बन रही नई लाइटों तक, भारत की लाइटहाउस की कहानी अब नए और अनछुए क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है। लाइटहाउस की रोशनी अपना काम करती रहती है, जबकि लाइटहाउस अपने आप में एक गंतव्य बन जाता है।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय

https://dgll.nic.in/DGLL-light-house-location/about-chennai/mahabalipuram-lighthouse

https://dgll.nic.in/about-DGLL/Service-reminders/nais

https://www.dgll.nic.in/DGLL-light-house-location/about-vts-gandhi-dham/samiyani-island-lighthouse-station

https://www.dgll.nic.in/DGLL-light-house-location/about-vts-gandhi-dham/jodiya-lighthouse

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2066548&reg=48&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2297603&reg=48&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2213361&lang=1&reg=3

https://x.com/shipmin_india/status/2009198735956566313

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2063453&lang=2

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2200943&lang=1

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2235574&reg=3&lang=1

संस्कृति मंत्रालय

https://culture.gov.in/photo-gallery/mamallapuram-lighthouse

पीके/केसी/आरटी/एनएस

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

पीढ़ियों से, भारत के लाइटहाउस ऐसी जगहें रही हैं, जिन्हें लोग दूर से ही देखते थे। समुद्र के किनारे खड़े ये लाइटहाउस तटीय इलाकों के खतरनाक हिस्सों की पहचान कराते थे और अंधेरे में जहाजों को रास्ता दिखाते थे। इनकी रोशनी नाविकों के काम आती थी और इनके टावर आस-पास के नज़ारों का अहम हिस्सा थे।

इसी विषय से और: PIB Backgrounder

View all इसी विषय से और: PIB Backgrounder
  1. PIB Backgrounder

    कश्मीर को जोड़ना: विकास के लिए बुनियादी ढाँचे का निर्माण

    जम्मू-कश्मीर का दुर्गम भौगोलिक क्षेत्र धीरे-धीरे कनेक्टिविटी के एक नए युग की ओर अग्रसर हो रहा है। उधमपुर–श्रीनगर–बारामूला रेल लिंक ने घाटी को भारत के रेल नेटवर्क से जोड़ दिया है। इस…

    पूरा पढ़ें →
  2. PIB Backgrounder

    भारत के जलमार्गों का विकास: एक सुरक्षित और बेहतर जलमार्ग नेटवर्क का निर्माण

    भारत में जलमार्गों पर यातायात बढ़ने के साथ-साथ सुरक्षित और बेहतर अंतर्देशीय नौवहन व्यवस्था विकसित की जा रही है। जल सर्वेक्षण और नौवहन मार्गों के रखरखाव से जलमार्गों को नौकाओं और जहाजों…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    खादी और ग्रामोद्योग: परंपरा से उद्यम तक

    किसी गांव में घूमता चरखा कभी राष्ट्रवाद का प्रतीक हुआ करता था। आज, वही भावना ग्रामीण उद्यमों के एक बढ़ते परिवेश के माध्यम से नया आकार ले रही है। शहद, हर्बल उत्पाद,…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    दलहन में भारत का आत्मनिर्भरता मिशन

    आयात पर निर्भरता से आत्मनिर्भरता की ओर भारत दुनिया में दालों का सबसे बड़ा उत्पादक देश है; दालें दुनिया भर में महत्वपूर्ण और प्रोटीन से भरपूर खाद्य फसलें हैं। दालों में 20-25%…

    पूरा पढ़ें →
  5. PIB Backgrounder

    پردھان منتری دھن دھانیہ کرشی یوجنا (پی ایم ڈی ڈی کے وائی)

    ضلعی سطح کے اقدامات کے ذریعے زراعت میں تبدیلی لانا ہندوستان کے زرعی شعبے میں مختلف خطوں اور کاشت کار برادریوں میں زرعی ترقی کے وسیع امکانات موجود ہیں۔ تاہم، ان امکانات…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “बीकन से लैंडमार्क तक:” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: बीकन से लैंडमार्क तक:। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 10 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑