Monday, 19 October 2026
Latest Updates

रक्षा मंत्रालय Read in English

रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

Key details of this update
DetailInformation
Date10 October 2026 (Saturday)
Time2:27 PM
Topic / Ministryरक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time8 min (1,588 words)
Article title card: रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 अक्टूबर 2026 को वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित इस बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में सात मित्र देशों (एफएफसी) – ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका – की वायु सेनाओं के साथ-साथ 32 प्रेक्षक देश भी शामिल हुए।

मुख्य घटनाक्रम

रक्षा मंत्री ने इस अभ्यास के सफल आयोजन में शामिल आईएएफ और सभी संगठनों व कर्मियों को बधाई दी। साथ ही, उन्होंने इसमें भाग लेने वाले देशों का स्वागत किया और पेशेवर समझ व परिचालन संबंधी सहयोग को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी वायु सेनाओं की मौजूदगी से इस अभ्यास का महत्व और बढ़ गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी दल यहां से बहुमूल्य पेशेवर जानकारी और भारत की क्षमताओं व दृष्टिकोण की गहरी समझ साथ लेकर लौटेंगे। उन्होंने आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों से निपटने हेतु रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के महत्व पर जोर दिया।

सभा को संबोधित करते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध-कला में बहुत बड़ा बदलाव आ रहा है। यह अब जमीन, समुद्र और हवा जैसे पारंपरिक क्षेत्रों से आगे बढ़कर अंतरिक्ष, साइबर, विद्युतचुंबकीय स्पेक्ट्रम और सूचना के क्षेत्र तक फैल गया है। उन्होंने समकालीन सैन्य अभियानों को आकार देने में मानवरहित प्रणालियों, ड्रोन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध-कला और लंबी दूरी तक सटीक निशाना लगाने वाले हथियारों के बढ़ते प्रभावों को रेखांकित किया।

उन्होंने कहा, “भविष्य की सैन्य शक्ति का निर्धारण इस बात से कम होगा कि हमारे पास कितने प्लेटफॉर्म हैं। इसका निर्धारण चीजों को भांपने, समझने, फ़ैसला लेने और कार्रवाई करने की गति से होगा।” उन्होंने इस तथ्य को रेखांकित किया कि गति, सटीकता, जानकारी और तालमेल सैन्य क्षमता की अहम पहचान बन गए हैं। उन्होंने तेजी से बदलते भू-राजनैतिक माहौल और रक्षा क्षेत्र में तकनीकी प्रगति से जुड़ी अनिश्चितताओं को देखते हुए लगातार सतर्क रहने की जरूरत पर भी जोर दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से देश की मजबूती बढ़ाने के महत्व को समझा है और रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को एक राष्ट्रीय नीति के रूप में अपनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों और अनिश्चितता के दौर में खुद को बनाए रखने के लिए किसी भी देश के पास अपने हथियार एवं जरूरी तकनीकों के निर्माण की क्षमता होनी चाहिए।

भारतीय रक्षा बलों में आए बदलावों को रेखांकित करते हुए, रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय वायु सेना आजादी के समय सीमित संसाधनों के साथ काम करने वाली सेना से बदलकर एक आधुनिक हवाई शक्ति बन गई है, जो उन्नत विमानों, सटीक हमले करने वाले हथियारों, बेहतरीन सेंसर, इंटीग्रेटेड नेटवर्क और निरंतर उन्नत होती स्वदेशी तकनीकों से लैस है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का आशय दुनिया से अलग-थलग पड़ना नहीं, बल्कि अहम रक्षा तकनीकों को डिजाइन करने, विकसित करने, उनका उत्पादन व रखरखाव करने और उन्हें उन्नत करने की घरेलू क्षमताएं विकसित करना है।

भारत के बढ़ते एयरोस्पेस एवं रक्षा उत्पादन इकोसिस्टम का उल्लेख करते हुए, रक्षा मंत्री ने तेजस लड़ाकू विमान, ध्रुव, रुद्र, प्रचंड और लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर (एलयूएच) जैसे हेलीकॉप्टर, आकाश वायु रक्षा प्रणाली, एईएसए रडार, इलेक्ट्रॉनिक प्रणाली और उभरती मानवरहित एवं एयरोस्पेस तकनीक सहित विभिन्न स्वदेशी कार्यक्रमों और प्रणालियों पर प्रकाश डाला। रक्षा मंत्री ने उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम को पांचवीं पीढ़ी की स्टील्थ फाइटर टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करने की दिशा में एक अहम कदम बताया और उन्नत एयरो-इंजन के विकास और सह-उत्पादन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत अनुसंधान, सह-विकास, सह-उत्पादन, रखरखाव, प्रशिक्षण और नवाचार के क्षेत्रों में समान विचार वाले देशों के साथ सहयोग करने का इच्छुक है। भरोसेमंद साझेदारी और मजबूत आपूर्ति श्रृंखला के बढ़ते महत्व पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा, “भविष्य के रक्षा संबंध तकनीक और भरोसे पर आधारित होंगे, न कि सिर्फ प्लेटफॉर्म पर।”

पृष्ठभूमि और विवरण

रक्षा मंत्री ने कहा कि मजबूत घरेलू क्षमताएं विकसित करने के साथ-साथ भरोसेमंद साझेदारों के साथ सार्थक सहयोग भी जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत को आवश्यकता पड़ने पर स्वतंत्र रूप से काम करने में सक्षम होने के साथ-साथ दूसरे देशों के साथ हित एवं जिम्मेदारियां मेल खाने पर उनके साथ भी प्रभावी ढंग से काम करना चाहिए।

इस संदर्भ में, रक्षा मंत्री ने ‘अभ्यास तरंग शक्ति’ के महत्व पर जोर दिया। यह अभ्यास क्षमता, तकनीक, आपसी समन्वय (इंटरऑपरेबिलिटी) और भरोसे के सिद्धांतों को परिचालन से जुड़े अनुभव में बदलने में सहायक रहा। इस अभ्यास ने प्रतिभागी वायु सेनाओं को एक-दूसरे के साथ काम करने, परिचालन संबंधी जानकारियों का आदान-प्रदान करने, प्रक्रियाओं का आकलन करने और मिशन की योजना बनाने के अलग-अलग प्लेटफॉर्म, सिद्धांतों और तरीकों को समझने का अवसर दिया। रक्षा मंत्री ने कहा कि बहुराष्ट्रीय अभ्यासों से एयरक्रू एवं कमांडरों को एक-दूसरे से सीखने, मौजूदा धारणाओं की जांच करने और अपनी प्रणालियों एवं प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने के अवसरों की पहचान करने में मदद मिली।

इस अभ्यास की भावना के बारे में बताते हुए, श्री राजनाथ सिंह ने कहा, “अलग-अलग देश। अलग-अलग विमान। अलग-अलग अनुभव। लेकिन एक ही आसमान। यही ‘तरंग शक्ति’ का संदेश है।“” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस अभ्यास का महत्व केवल उड़ान भरने या अभ्यास किए गए परिदृश्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसमें सहयोगी सेनाओं के साथ बातचीत करने, तालमेल बिठाने और प्रभावी ढंग से काम करने की क्षमता भी शामिल है। रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना से कहा कि वे इस अभ्यास से मिली सीख को अपने प्रशिक्षण, रणनीति, तकनीक, कार्य-प्रणाली और भविष्य की क्षमता विकास में शामिल करें। उन्होंने भरोसा जताया कि इसमें शामिल देश अभ्यास के दौरान बने पेशेवर रिश्तों और आपसी समझ को आगे बढ़ाएंगे, ताकि एयरोस्पेस और रक्षा सहयोग के नए रास्ते खोजे जा सकें।

‘अभ्यास तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण ने 2024 में हुए इसके पहले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाया है और रक्षा क्षेत्र में रचनात्मक जुड़ाव एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस अभ्यास में लड़ाकू, परिवहन, निगरानी और हवा में ईंधन भरने जैसी अलग-अलग क्षमताएं एक साथ आईं, जिससे संयुक्त मिशन की योजना बनाने, परिचालन संबंधी सीख और बेहतर आपसी समन्वय के अवसर मिले। हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड जैसे स्वदेशी प्लेटफॉर्म की भागीदारी ने भी स्वदेशी एयरोस्पेस डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग में भारत की प्रगति को रेखांकित किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ में हवाई शक्ति की निर्णायक भूमिका इस अभ्यास की समकालीन प्रासंगिकता को रेखांकित करती है। इस ऑपरेशन ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को पूरा करने हेतु सटीक, सुनियोजित और प्रभावी कार्रवाई करने की भारतीय वायु सेना की क्षमता को प्रदर्शित किया। इस ऑपरेशन ने जटिल सुरक्षा माहौल में परिचालन संबंधी तैयारी, समन्वित योजना, विश्वसनीय प्रतिरोध और हवाई शक्ति के प्रभावी उपयोग के महत्व को रेखांकित किया। परिचालन संबंधी उपयोग से मिले अनुभव ‘तरंग शक्ति’ जैसे बहुराष्ट्रीय अभ्यासों के महत्व को और मजबूत करते हैं, जो पेशेवर समझ को बढ़ाने और आधुनिक युद्ध की बदलती चुनौतियों से निपटने की तैयारी करने में मदद करते हैं।

उड़ान संबंधी गतिविधियों के अलावा, इस अभ्यास में पेशेवर बातचीत, उद्योगों के दौरे और सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी शामिल थे। इनमें योग सत्र, धरोहर स्थलों की यात्रा और प्रतिभागी देशों की परंपराओं का उत्सव मनाने वाली एक 'इंटरनेशनल नाइट' शामिल थी। इस कार्यक्रम में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि, चीफ ऑफ एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह, चीफ ऑफ नेवल स्टाफ एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, अन्य गणमान्य व्यक्ति, रक्षा मंत्रालय के अधिकारी और प्रतिभागी देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

पीके/केसी/आरटी/आर/एसएस

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 10 अक्टूबर 2026 को वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) द्वारा 26 सितंबर से 12 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित इस बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यास में सात मित्र देशों (एफएफसी) – ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, जर्मनी, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका – की वायु सेनाओं के साथ-साथ 32 प्रेक्षक देश भी शामिल हुए।

बताया गया उद्देश्य क्या है?

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने सुरक्षा से जुड़ी नई चुनौतियों का सामना करने के उद्देश्य से देश की मजबूती बढ़ाने के महत्व को समझा है और रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भरता’ को एक राष्ट्रीय नीति के रूप में अपनाया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय तक चलने वाले संघर्षों और अनिश्चितता के दौर में खुद को बनाए रखने के लिए किसी भी देश के पास अपने हथियार एवं जरूरी तकनीकों के निर्माण की क्षमता होनी चाहिए।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

‘अभ्यास तरंग शक्ति’ के दूसरे संस्करण ने 2024 में हुए इसके पहले संस्करण की सफलता को आगे बढ़ाया है और रक्षा क्षेत्र में रचनात्मक जुड़ाव एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत किया है। इस अभ्यास में लड़ाकू, परिवहन, निगरानी और हवा में ईंधन भरने जैसी अलग-अलग क्षमताएं एक साथ आईं, जिससे संयुक्त मिशन की योजना बनाने, परिचालन संबंधी सीख और बेहतर आपसी समन्वय के अवसर मिले। हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर (एलसीएच) प्रचंड जैसे स्वदेशी प्लेटफॉर्म की भागीदारी ने भी स्वदेशी एयरोस्पेस डिजाइन, इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग में भारत की प्रगति को रेखांकित किया।

इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: रक्षा मंत्रालय
  1. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन के शासनाध्यक्ष परिषद की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 19 और 20 अक्टूबर, 2026 को ताजिकिस्तान की राजधानी दुशान्बे की यात्रा पर रहेंगे। अपनी इस यात्रा में वे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्ष परिषद (सीएचजी)…

    पूरा पढ़ें →
  3. रक्षा मंत्रालय

    ब्रिटेन के प्लायमाउथ के पास अभ्यास कोंकण-2026 संपन्न

    भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास कोंकण-2026 का समापन 15 अक्टूबर, 2026 को ब्रिटेन में प्लायमाउथ के पास हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 8 से 15 अक्टूबर, 2026 के बीच किया गया था। इस…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  5. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →
  6. रक्षा मंत्रालय

    भारतीय नौसेना ने अपने पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस समर्थक को बेड़े में शामिल किया

    भारतीय नौसेना नौसेना ने अपने पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत (एमपीवी) समर्थक को 16 अक्टूबर, 2026 को बेड़े में शामिल कर लिया है। इस समारोह की अध्यक्षता माननीय उपराष्ट्रपति श्री चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  5. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  6. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  7. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  8. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  9. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →
  10. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: रक्षा मंत्री ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के प्रतिभागियों को संबोधित किया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर जोर दिया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 10 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑