कोलकाता में हुई भगदड़ में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा शोक जताया है।
प्रधानमंत्री ने इस हादसे को दुखद बताया। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट कीं और घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद कर रही है।
प्रधानमंत्री ने ऐलान किया कि हादसे में जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, घायलों को 50,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर लिखा;
“कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है:PM @narendramodi”
The stampede in Kolkata is extremely distressing. My thoughts are with those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. The local administration is providing all possible assistance to those affected: PM @narendramodi
কলকাতায় পদপিষ্ট হয়ে হতাহতের ঘটনা অত্যন্ত মর্মান্তিক। যাঁরা তাঁদের প্রিয়জনকে হারিয়েছেন, তাঁদের প্রতি আমার সমবেদনা রইল। আহতরা যেন দ্রুত সুস্থ হয়ে ওঠেন, সেই কামনা করি। স্থানীয় প্রশাসন ক্ষতিগ্রস্তদের সম্ভাব্য সব ধরনের সহায়তা প্রদান করছে : প্রধানমন্ত্রী @narendramodi
“प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।”
The Prime Minister has announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000.
কলকাতায় পদপিষ্ট হয়ে যাঁরা প্রাণ হারিয়েছেন, তাঁদের প্রত্যেকের নিকটাত্মীয়কে প্রধানমন্ত্রীর জাতীয় ত্রাণ তহবিল (PMNRF) থেকে ২ লক্ষ টাকা এককালীন আর্থিক সহায়তা দেওয়ার কথা ঘোষণা করেছেন প্রধানমন্ত্রী। আহতদের প্রত্যেককে ৫০,০০০ টাকা করে আর্থিক সহায়তা দেওয়া হবে।
हादसे पर गहरी पीड़ा जताते हुए श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;
“कोलकाता में घटी भगदड़ की घटना दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएँ। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
पश्चिम बंगाल सरकार प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।”
The stampede in Kolkata is saddening. Condolences to the bereaved families. Wishing the injured a speedy recovery. The West Bengal Government is providing all possible help to the affected families.
কলকাতায় পদপিষ্টের ঘটনা দু:খজনক। শোকাহত পরিবারগুলির প্রতি সমবেদনা জানাই।আহতদের দ্রুত আরোগ্য কামনা করছি। ক্ষতিগ্রস্ত পরিবারগুলিকে পশ্চিমবঙ্গ সরকার সম্ভাব্য সবধরণের সহায়তা প্রদান করছে।
पीके/केसी/आरटी/पीके
