प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान मां कालरात्रि की स्तुति की।
प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि देवी के आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार हो। उन्होंने उनकी दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी की।
प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा;
“नवरात्रि में आज मां कालरात्रि की विशेष उपासना का दिन है। उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो। देवी मां की दिव्य कृपा से सबकी समृद्धि हो, यही प्रार्थना है।”
नवरात्रि में आज मां कालरात्रि की विशेष उपासना का दिन है। उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो। देवी मां की दिव्य कृपा से सबकी समृद्धि हो, यही प्रार्थना है। https://t.co/wBVhvQhY76
पीके/केसी/आरटी/केएल/एसएस
