Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

पर्यावरण Read in English

सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time7:49 PM
Topic / Ministryपर्यावरण
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (653 words)

एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को हुई अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में हुई प्रवर्तन कार्रवाइयों, निरीक्षणों के परिणामों और नियमों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।

25.09.2026 से 09.10.2026 तक, यानी 15 दिनों की रिपोर्टिंग अवधि में कुल 124 निरीक्षण किए गए। इनमें से 6 निरीक्षण निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) स्थलों पर, 54 औद्योगिक क्षेत्र में और 64 डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से संबंधित थे। निरीक्षणों के दौरान नियम उल्लंघन के 55 मामले पाए गए, जिनमें से 5 सीएंडडी स्थलों पर, 35 औद्योगिक क्षेत्र में और 15 डीजी सेट से जुड़े थे।

पाए गए उल्लंघनों को देखते हुए अलग-अलग प्रवर्तन कार्रवाइयों का प्रस्ताव किया गया है। इनमें दो सीएंडडी परियोजनाओं और तीन औद्योगिक इकाइयों को बंद करना, औद्योगिक और डीजी क्षेत्रों की 12 इकाइयों को सील करना, तथा एक सीएंडडी मामले, पांच औद्योगिक मामलों और डीजी से संबंधित एक मामले में अनुपालन के लिए आदेश या निर्देश जारी करना शामिल है। इसके अलावा पर्यावरण मुआवजा (ईसी) लगाने, दोबारा निरीक्षण करने, मामलों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों (एसपीसीबी) को भेजने तथा परियोजना प्रस्तावक और संबंधित प्राधिकरणों को सलाह व पत्र जारी करने जैसे कदम भी प्रस्तावित हैं।

ईटीएफ ने अपनी 140वीं बैठक में लिए गए मामलों पर हुई कार्रवाई का भी आकलन किया। इस दौरान काम बंद कराने, डीजी सेट सील करने, ईसी पत्र व परामर्श जारी करने, मामलों को सीपीसीबी/एसपीसीबी को भेजने और दोबारा निरीक्षण जैसे विभिन्न प्रवर्तन उपायों की प्रगति देखी गई। कार्यबल ने पिछली बैठक के बाद जारी काम दोबारा शुरू करने के आदेशों की भी समीक्षा की। 15.10.2026 तक काम फिर शुरू करने के तीन आदेश जारी हुए थे और ये सभी सीएंडडी मामलों से जुड़े थे। इनमें दो आदेश हरियाणा और एक उत्तर प्रदेश से संबंधित था। साथ ही, तीन मामलों को अंतिम फैसले के लिए संबंधित एसपीसीबी या प्राधिकरणों के पास भेजा गया। इनमें एक औद्योगिक और दो सीएंडडी मामले थे; एक मामला दिल्ली का और दो हरियाणा के थे।

ईटीएफ ने आयोग के 'फ्लाइंग स्क्वॉड' (उड़न दस्तों) द्वारा की गई प्रवर्तन कार्रवाई की ताजा स्थिति की समीक्षा की। 16.10.2026 तक उड़न दस्तों ने पूरे एनसीआर में 28,868 इकाइयों, परियोजनाओं और संस्थाओं का निरीक्षण किया था। इन निरीक्षणों के आधार पर 1,837 'बंद करने के निर्देश' जारी हुए थे। इनमें से अनुपालन की पुष्टि के बाद 1,491 मामलों में 'काम फिर से शुरू करने के आदेश' दिए गए। इसके अतिरिक्त 130 मामले अंतिम निर्णय के लिए संबंधित राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों (एसपीसीबी) या दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को सौंपे गए, जबकि 216 संस्थाओं के लिए काम दोबारा शुरू करने के आदेश अभी जारी होने थे।

ईटीएफ ने संबंधित क्षेत्रों में जारी प्रवर्तन आदेशों की स्थिति पर भी विचार किया। 15.10.2026 तक औद्योगिक क्षेत्र में कुल 34, सीएंडडी क्षेत्र में 29 और डीजी सेट के मामले में 27 आदेश जारी हो चुके थे। कार्यबल ने इन मामलों के निपटारे और प्रक्रिया की प्रगति को संज्ञान में लिया, जिनमें वे मामले भी थे जिनके लिए अतिरिक्त जानकारी, व्यक्तिगत सुनवाई और दोबारा निरीक्षण जरूरी था।

आयोग ने फिर कहा कि निरीक्षण का मुख्य फोकस रेड (लाल) और ऑरेंज (नारंगी) श्रेणी के उद्योगों पर होना चाहिए, खासकर उन पर जिनमें भट्टियां और बॉयलर हैं। बंद करने के निर्देश और पत्र वापस लौट आने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए उड़न दस्तों से कहा गया कि वे निरीक्षण रिपोर्ट सौंपने से पहले पूरे और सही पते के सत्यापन से जुड़े निर्धारित निर्देशों का कड़ाई से पालन करें।

आयोग ने प्रवर्तन को और सशक्त बनाने, अनुपालन का समय पर सत्यापन करने और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया। एनसीआर में वायु प्रदूषण को प्रभावी तरीके से घटाने के लिए आयोग ने औद्योगिक इकाइयों, निर्माण एवं विकास गतिविधियों और डीजी सेट जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में तेज प्रवर्तन कार्रवाई, कड़ी अनुपालन निगरानी और लगातार निरीक्षण की आवश्यकता भी रेखांकित की।

पीके/केसी/आरटी/एमपी

इसी विषय से और: पर्यावरण

View all इसी विषय से और: पर्यावरण
  1. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  2. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में निर्देश संख्या 98 के अंतर्गत आने वाले सभी उद्योगों के लिए पीटीजेड कैमरा-आधारित रिमोट मॉनिटरिंग का विस्तार किया है

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु प्रदूषण के नियंत्रण के लिए गठित आयोग (सीएक्यूएम) ने सांविधिक निर्देश संख्या 98 के अंतर्गत आने वाली सभी श्रेणियों के उद्योगों के…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम की टीम ने धान कटाई सीज़न 2026 के दौरान प्रवर्तन उपायों की समीक्षा के लिए पंजाब के मोगा जिले का दौरा किया

    राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी. एस. पंवार के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने जारी धान कटाई सीज़न…

    पूरा पढ़ें →
  5. पर्यावरण

    सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की संख्या 103 हुई

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में…

    पूरा पढ़ें →
  6. पर्यावरण

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री और मुख्यमंत्री (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली) ने आनंद विहार हॉटस्पॉट में वायु प्रदूषण निवारण उपायों की समीक्षा की और शास्त्री पार्क स्थित डीपीसीसी की एआई-सक्षम आईसीसीसी सुविधा का दौरा किया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली) ने आज आनंद विहार के प्रमुख प्रदूषण केंद्र में दिल्ली सरकार द्वारा वायु…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. PIB Backgrounder

    पंप स्टोरेज परियोजना

    जैसे-जैसे स्वच्छ ऊर्जा भारत के बिजली क्षेत्र का परिदृश्‍य बदल रही है, वैसे-वैसे एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण तकनीक ऊर्जा के एक सशक्त नए भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। अक्सर ‘वॉटर बैटरी’…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    डीओपीटी ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रतिज्ञा, सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ विशेष स्वच्छता अभियान 6 का शुभारम्भ किया; स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, अभिलेख प्रबंधन और ई-कचरे पर विशेष ध्यान

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने विशेष अभियान 6 का तैयारी चरण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2026 को औपचारिक रूप से कार्यान्वयन…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा-अर्चना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि पर मां महागौरी की आराधना कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘एक्स’ पर उन्होंने प्रार्थना की कि मां के आशीर्वाद से हर किसी को…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने देवी दुर्गा के आशीर्वाद और रक्षा की कृपा उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें देवी दुर्गा का श्रद्धा से स्मरण करने वाले भक्तों की उन्नति, समृद्धि और विपत्तियों से रक्षा का भाव व्यक्त है।

    पूरा पढ़ें →
  5. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  7. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव श्री सुधांश पंत ने कर्नाटक के मैसुरु में ‘शिल्प समागम मेले 2026’ का दौरा किया

    कर्नाटक के मैसुरु में चल रहे नौ दिवसीय 'शिल्प समागम मेला 2026' का केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने आज शाम दौरा किया। यह मेला सामाजिक…

    पूरा पढ़ें →
  9. शिक्षा मंत्रालय

    स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है

    ‘स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग’ (डीओएसईएल), केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘विशेष अभियान 6’ चला रहा है। अभियान का जोर बेहतर प्रशासन, स्वच्छ स्कूलों और जिम्मेदार ई-कचरा…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑