Monday, 19 October 2026
Latest Updates

कार्मिक Read in English

डीओपीटी ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रतिज्ञा, सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ विशेष स्वच्छता अभियान 6 का शुभारम्भ किया; स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, अभिलेख प्रबंधन और ई-कचरे पर विशेष ध्यान

Key details of this update
DetailInformation
Date19 October 2026 (Monday)
Time10:48 AM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (564 words)

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने विशेष अभियान 6 के तैयारी चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद स्वच्छ भारत दिवस पर 2 अक्टूबर, 2026 को इसके कार्यान्वयन चरण की औपचारिक शुरुआत की। यह चरण 31 अक्टूबर, 2026 तक जारी रहेगा। अभियान के लिए नोडल विभाग प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) है। इसका लक्ष्य स्वच्छता को लागू करना, कामकाज की दक्षता बढ़ाना, डिजिटल शासन को प्रोत्साहित करना, कार्य वातावरण व संस्कृति को बेहतर बनाना, लंबित मामलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करना और सरकारी संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा देना है।

विशेष अभियान 6 का शुभारंभ समारोह नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित गृह कल्याण केंद्र में हुआ, जिसमें सचिव (पी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह में स्वच्छता शपथ, सफाई अभियान, महात्मा गांधी को पुष्पांजलि, वृक्षारोपण और स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का समापन स्वच्छता कर्मयोगियों के सम्मान के साथ हुआ।

16 से 30 सितंबर 2026 तक चले प्रारंभिक चरण में कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने वीआईपी संदर्भों, सार्वजनिक शिकायतों, संसदीय आश्वासनों और समयबद्ध कार्रवाई की आवश्यकता वाले अन्य मामलों का विस्तृत आकलन किया। इससे विभाग को प्राथमिकता वाले क्षेत्र चिह्नित करने और कार्यान्वयन चरण में उनके त्वरित निपटारे हेतु लक्षित कार्यक्रम बनाने में मदद मिली।

यह अभियान डीओपीटी तथा उसके संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों में चलाया गया। इसके अलावा, विभाग और उसके कार्यालयों ने सफाई अभियान, लंबित मामलों के निपटारे, अभिलेख प्रबंधन तथा अलग-अलग स्थानों पर कार्यालय स्थान को स्वच्छ, व्यवस्थित और उत्पादक कार्यस्थल बनाने पर केंद्रित स्वच्छता एवं स्थान-प्रबंधन गतिविधियों के लिए जगह खाली करने से जुड़ी कार्य योजनाओं को अंतिम रूप दे दिया है।

छंटाई/निपटान की आवश्यकता वाले भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों, कार्यालय के कबाड़ और अन्य सामग्रियों की भी व्यापक समीक्षा की गई। विभाग और उसके संबद्ध कार्यालयों ने अभिलेखों के डिजिटलीकरण, पुराने दस्तावेजों को हटाने और उपलब्ध कार्यालय स्थान का बेहतर इस्तेमाल करने के अवसरों की पहचान की। इन कदमों से कार्यस्थल की दक्षता बढ़ने और संस्थागत संसाधनों के अधिक प्रभावी प्रबंधन में मदद मिलने की उम्मीद है।

अभियान के तैयारी चरण के तहत विभाग ने विशेष अभियान 6 के आवश्यक लक्ष्य डीएआरपीजी के एससीडीपीएम 6 पोर्टल पर अपलोड कर दिए हैं। इसी पोर्टल के जरिए अभियान की प्रगति की निगरानी और समीक्षा की जाएगी।

इस वर्ष अभियान में ई-कचरे के प्रभावी संग्रहण, पृथक्करण और निपटान पर खास जोर है, इसलिए विभाग ने इस घटक पर विशेष ध्यान दिया है। विभाग और उसके संबद्ध कार्यालयों के सभी हितधारकों को जागरूक किया गया है, ताकि ई-कचरे की सही पहचान, पृथक्करण, निपटान और प्रबंधन ई-कचरा (प्रबंधन) नियम, 2022 के अनुसार सुनिश्चित हो सके। इस दिशा में हुई प्रगति की निगरानी विशेष अभियान पोर्टल पर होगी, जिसे डीएआरपीजी द्वारा अद्यतन किया जा रहा है।

तैयारी चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है और अब कार्यान्वयन चरण चल रहा है। विभाग अपने सभी कार्यालयों में तालमेल के साथ कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार है। उम्मीद है कि यह अभियान स्वच्छता, दक्षता, आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल के जरिए योग्यता-आधारित क्षमता निर्माण, पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को बढ़ावा देगा तथा स्वच्छ, अधिक व्यवस्थित और उत्पादक कार्य वातावरण बनाने के प्रयासों को और अधिक गति देगा।

विशेष अभियान 6 के जरिए कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) जवाबदेह शासन, कुशल लोक प्रशासन और कार्यस्थल की कार्यप्रणाली में निरंतर सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाता है। साथ ही, विभाग यह भी सुनिश्चित करता है कि स्वच्छता, साइबर सुरक्षा और सुशासन के सिद्धांत उसके संस्थागत कामकाज का अभिन्न हिस्सा बनें।

पीके/केसी/आरटी/एके/एसएस

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    हिमाचल के धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

    ई-गवर्नेंस सुधारों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में शुरू हुआ। इसमें केंद्र सरकार, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के प्रतिनिधियों और इलेक्ट्रॉनिक प्रशासन विशेषज्ञों ने भाग लिया, ताकि…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    धर्मशाला में ई-गवर्नेंस सुधारों पर राष्ट्रीय सम्मेलन 16-17 अक्टूबर 2026 को होगा

    केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय में प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार के सहयोग से धर्मशाला में 16-17 अक्टूबर 2026 को ई-गवर्नेंस सुधारों…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए केंद्रीकृत सार्वजनिक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर 50वीं रिपोर्ट जारी

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली की 50वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है। उक्त रिपोर्ट में…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के प्रदर्शन हेतु केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पर 53वीं मासिक रिपोर्ट जारी की

    प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर 2026 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीग्राम्स) की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें लोक शिकायतों के प्रकार और…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    डॉ. जितेंद्र सिंह 5 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित आईआईपीए में आयोजित होने वाली 17वीं पेंशन अदालत की अध्यक्षता करेंगे

    पेंशन अदालत केंद्रीय सरकारी पेंशनभोगियों की शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गई एक अभिनव पहल है। यह एक साझा मंच प्रदान करती है…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों द्वारा विशेष अभियान 6 के लिए तैयारी चरण की गतिविधियां सक्रिय रूप से संचालित

    सरकार द्वारा शुरू किया गया विशेष अभियान 6, जिसमें प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग नोडल विभाग है, अपने तैयारी चरण में महत्वपूर्ण गति ले आया है। विशेष अभियान 6, 2 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. PIB Backgrounder

    पंप स्टोरेज परियोजना

    जैसे-जैसे स्वच्छ ऊर्जा भारत के बिजली क्षेत्र का परिदृश्‍य बदल रही है, वैसे-वैसे एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण तकनीक ऊर्जा के एक सशक्त नए भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। अक्सर ‘वॉटर बैटरी’…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा-अर्चना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि पर मां महागौरी की आराधना कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘एक्स’ पर उन्होंने प्रार्थना की कि मां के आशीर्वाद से हर किसी को…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने देवी दुर्गा के आशीर्वाद और रक्षा की कृपा उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें देवी दुर्गा का श्रद्धा से स्मरण करने वाले भक्तों की उन्नति, समृद्धि और विपत्तियों से रक्षा का भाव व्यक्त है।

    पूरा पढ़ें →
  4. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  6. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  7. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव श्री सुधांश पंत ने कर्नाटक के मैसुरु में ‘शिल्प समागम मेले 2026’ का दौरा किया

    कर्नाटक के मैसुरु में चल रहे नौ दिवसीय 'शिल्प समागम मेला 2026' का केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने आज शाम दौरा किया। यह मेला सामाजिक…

    पूरा पढ़ें →
  8. शिक्षा मंत्रालय

    स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है

    ‘स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग’ (डीओएसईएल), केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय, 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘विशेष अभियान 6’ चला रहा है। अभियान का जोर बेहतर प्रशासन, स्वच्छ स्कूलों और जिम्मेदार ई-कचरा…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “डीओपीटी ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रतिज्ञा, सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ विशेष स्वच्छता अभियान 6 का शुभारम्भ किया; स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, अभिलेख प्रबंधन और ई-कचरे पर विशेष ध्यान” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: डीओपीटी ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रतिज्ञा, सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ विशेष स्वच्छता अभियान 6 का शुभारम्भ किया; स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, अभिलेख प्रबंधन और ई-कचरे पर विशेष ध्यान। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑