Monday, 19 October 2026
Latest Updates

शिक्षा मंत्रालय Read in English

स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है

Key details of this update
DetailInformation
Date18 October 2026 (Sunday)
Time8:37 PM
Topic / Ministryशिक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (523 words)

केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय का ‘स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग’ (डीओएसईएल) 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक ‘विशेष अभियान 6’ चला रहा है। इसके जरिए प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने, स्कूलों को स्वच्छ रखने और इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-कचरे) के जिम्मेदार प्रबंधन पर जोर दिया जा रहा है। अभियान विद्यार्थियों और समुदायों को टिकाऊ तौर-तरीके अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित करता है।

विशेष अभियान 6 की प्रमुख प्राथमिकताएं इस प्रकार हैं:

लंबित काम घटाकर प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाना

विभाग और उसके संगठनों में लंबित आधिकारिक काम घटाने के लिए विभिन्न श्रेणियों की फाइलों की समीक्षा की जा रही है। रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, पुरानी और अनावश्यक फाइलों को हटाना तथा रिकॉर्ड प्रबंधन मजबूत करना भी इन प्रयासों का हिस्सा है। इससे प्रक्रियाओं को व्यवस्थित करने, कार्यालय की जगह का बेहतर इस्तेमाल करने और कामकाज में दक्षता बढ़ाने का लक्ष्य है।

स्वच्छ स्कूल परिसर के लिए सामूहिक प्रयास

‘मिशन लाइफ’ के इको क्लबों के नेतृत्व में देशभर के स्कूल सफाई अभियान चला रहे हैं। इनका उद्देश्य परिसर को साफ और स्वच्छ रखना तथा विद्यार्थियों और कर्मचारियों में सफाई के प्रति साझा जिम्मेदारी विकसित करना है, ताकि पढ़ाई के लिए स्वस्थ वातावरण बन सके।

ई-कचरे के संग्रहण और जागरूकता पर जोर

‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत ‘मिशन लाइफ’ के ‘इको क्लब’ देशभर के स्कूलों में ई-कचरा जागरूकता और संग्रहण गतिविधियों को आगे बढ़ा रहे हैं। इनके माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों को जिम्मेदार ई-कचरा प्रबंधन का महत्व समझाया जा रहा है।

इन गतिविधियों में इलेक्ट्रॉनिक कचरे से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। विद्यार्थियों को ई-कचरा कम करने और प्रबंधन में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बेकार इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का निपटान अधिकृत माध्यमों से सुनिश्चित करना भी इसका उद्देश्य है।

इन पहलों के जरिए विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार आदतें विकसित करने और टिकाऊ तौर-तरीकों को बढ़ावा देने में स्कूलों की भूमिका मजबूत करने का प्रयास है।

कर्तव्य भवन 2 में ई-कचरे से बना भित्ति-चित्र और संग्रहण पात्र

‘अंतरराष्ट्रीय ई-कचरा दिवस’ पर 14 अक्टूबर, 2026 को डीओएसईएल ने कर्तव्य भवन 2 में ई-कचरा संग्रहण पात्र और एक रचनात्मक भित्ति-चित्र लगाए। इसे स्कूली विद्यार्थियों द्वारा जुटाए गए 50 किलोग्राम ई-कचरे से बनाया गया है। ‘राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020’ तथा ‘मिशन लाइफ’ के ‘इको क्लब’ की दृष्टि के अनुरूप यह “घटाने, पुनः उपयोग करने और पुनर्चक्रण” का संदेश देता है। संग्रहण पात्र खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा करने की समर्पित सुविधा देते हैं और संस्थानों में उचित ई-कचरा प्रबंधन की जरूरत दर्शाते हैं।

पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की तैयारी

देशव्यापी ई-कचरा जागरूकता और संग्रहण अभियान 28 अक्टूबर, 2026 को होना है। इसकी तैयारियों की समीक्षा के लिए डीओएसईएल के सचिव श्री टी. के. अनिल कुमार ने 16 अक्टूबर, 2026 को राज्यों/केन्द्र-शासित प्रदेशों तथा स्वायत्त निकायों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता की। उन्होंने आईईसी अभियान समेत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी दी और स्कूलों से एकत्र ई-कचरे को अधिकृत विक्रेताओं के हवाले करने की योजना बनाने पर जोर दिया।

‘मिशन लाइफ’ के इको क्लबों के माध्यम से ‘विशेष अभियान 6’ स्कूलों के सफाई अभियानों को ई-कचरा जागरूकता और संग्रहण से जोड़ रहा है। यह स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार शिक्षण संस्थान बनाने में सामूहिक भागीदारी का महत्व रेखांकित करता है।

पीके/केसी/आरटी/आर

इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय
  1. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय परिचयात्मक एवं…

    पूरा पढ़ें →
  2. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का संज्ञान लिया है। घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  3. शिक्षा मंत्रालय

    उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की

    भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संगम' के सातवें चरण का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    ‘युवा संगम’ के सातवें चरण के अंतर्गत तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के बारे में जाना

    शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने भारत के युवाओं के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मज़बूत करने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 'युवा संगम' के सातवें…

    पूरा पढ़ें →
  5. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की

    शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने देशभर के विद्यालयों में ‘प्रशस्त’ (पीआरएएसएचएएसटी) पोर्टल के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए समावेशी शिक्षा पर 30 मिनट…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए पाँच उत्कृष्टता केंद्रों को मंजूरी दी

    उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शास्त्रीय असमिया, शास्त्रीय बंगाली, शास्त्रीय मराठी, शास्त्रीय पाली और शास्त्रीय प्राकृत में अध्ययन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना को मंजूरी दे…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा-अर्चना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि पर मां महागौरी की आराधना कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ‘एक्स’ पर उन्होंने प्रार्थना की कि मां के आशीर्वाद से हर किसी को…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने देवी दुर्गा के आशीर्वाद और रक्षा की कृपा उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया, जिसमें देवी दुर्गा का श्रद्धा से स्मरण करने वाले भक्तों की उन्नति, समृद्धि और विपत्तियों से रक्षा का भाव व्यक्त है।

    पूरा पढ़ें →
  3. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  4. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  5. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता सचिव श्री सुधांश पंत ने कर्नाटक के मैसुरु में ‘शिल्प समागम मेले 2026’ का दौरा किया

    कर्नाटक के मैसुरु में चल रहे नौ दिवसीय 'शिल्प समागम मेला 2026' का केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत ने आज शाम दौरा किया। यह मेला सामाजिक…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  9. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  10. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ‘विशेष अभियान 6’ के हिस्से के रूप में प्रशासनिक दक्षता, साफ-सुथरे स्कूल परिसर और ई-कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन पर ध्यान केन्द्रित कर रहा है। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 18 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑