Monday, 19 October 2026
Latest Updates

शिक्षा मंत्रालय Read in English

उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की

Key details of this update
DetailInformation
Date11 October 2026 (Sunday)
Time1:37 PM
Topic / Ministryशिक्षा मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (667 words)
Article title card: उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संगम' के सातवें चरण का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और आपसी संबंधों को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, नवाचार प्रणालियों और विकासात्मक पहलों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, जिससे विविधता के बीच राष्ट्र की एकता के प्रति उनकी समझ और गहरी होती है।

मुख्य घटनाक्रम

उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, जिसका नोडल संस्थान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय है, की पश्चिम बंगाल की यात्रा 7 अक्टूबर 2026 को एक गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ शुरू हुई। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभवात्मक सीखने और आपसी समझ की एक समृद्ध यात्रा की शुरुआत थी। इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी आईआईटी खड़गपुर द्वारा की जा रही है, जो युवा प्रतिभागियों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत, जीवंत परंपराओं और शैक्षणिक परिदृश्य का पता लगाने के अवसर प्रदान कर रहा है।

यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने 8 अक्टूबर 2026 को राज्यपाल आर.एन. रवि से मुलाकात की और शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और देश के विभिन्न हिस्सों से आए युवाओं के बीच संबंधों को मजबूत करने के महत्व पर सार्थक चर्चा की। इस बातचीत ने उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल के छात्रों और शिक्षकों को पश्चिम बंगाल की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं का अनुभव करते हुए बहुमूल्य दृष्टिकोण प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया।

अपनी सांस्कृतिक यात्रा के तहत, उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने 9 अक्टूबर 2026 को कोलकाता में प्रिंसेप घाट और सुंदरवन का दौरा किया। हुगली नदी के किनारे स्थित शहर के प्रसिद्ध स्थलों में से एक प्रिंसेप घाट ने प्रतिभागियों को कोलकाता के ऐतिहासिक आकर्षण, मनोरम परिवेश और जीवंत वातावरण का अनुभव करने का अवसर प्रदान किया, जिससे उनकी युवा संगम यात्रा में एक और यादगार आयाम जुड़ गया।

पृष्ठभूमि और विवरण

यह यात्रा युवाओं को नए स्थानों कापता लगाने, विभिन्न समुदायों के साथ बातचीत करने और भौगोलिक सीमाओं से परे स्थायी मित्रता बनाने के लिए प्रोत्साहित करके 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाती है। ऐसे तल्लीन करने वाले अनुभवों से, युवा संगम का सातवां चरण राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समझ और भारत की समृद्ध विविधता के प्रति सम्मान को निरंतर बढ़ावा देता है।

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के युवाओं को एक साथ लाकर, युवा संगम एक जुड़े हुए, समावेशी और एकजुट भारत की परिकल्पना को सुदृढ़ करता है, जहां साझा अनुभव और आपसी सम्मान एक भारत श्रेष्ठ भारत के बंधन को मजबूत करते हैं।

पीके/केसी/आरटी/पीएस

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के अंतर्गत 'युवा संगम' के सातवें चरण का संचालन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं में राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और आपसी संबंधों को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों को भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, शैक्षणिक संस्थानों, नवाचार प्रणालियों और विकासात्मक पहलों से जुड़ने का अवसर प्रदान करता है, जिससे विविधता के बीच राष्ट्र की एकता के प्रति उनकी समझ और गहरी होती है।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल, जिसका नोडल संस्थान हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय है, की पश्चिम बंगाल की यात्रा 7 अक्टूबर 2026 को एक गर्मजोशी भरे स्वागत के साथ शुरू हुई। यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभवात्मक सीखने और आपसी समझ की एक समृद्ध यात्रा की शुरुआत थी। इस प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी आईआईटी खड़गपुर द्वारा की जा रही है, जो युवा प्रतिभागियों को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत, जीवंत परंपराओं और शैक्षणिक परिदृश्य का पता लगाने के अवसर प्रदान कर रहा है।

इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय

View all इसी विषय से और: शिक्षा मंत्रालय
  1. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने छात्रवृत्ति कार्यान्वयन और सत्यापन प्रक्रियाओं को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर परिचयात्मक एवं समीक्षा कार्यशाला का आयोजन किया

    केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने बुधवार (14 अक्टूबर, 2026) को मध्य प्रदेश के भोपाल में राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) पर एक दिवसीय क्षेत्रीय परिचयात्मक एवं…

    पूरा पढ़ें →
  2. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची में छात्र की मृत्यु की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया

    शिक्षा मंत्रालय ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची परिसर में एक छात्र की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का संज्ञान लिया है। घटना की परिस्थितियों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के लिए…

    पूरा पढ़ें →
  3. शिक्षा मंत्रालय

    ‘युवा संगम’ के सातवें चरण के अंतर्गत तेलंगाना के प्रतिनिधिमंडल ने असम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के बारे में जाना

    शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने भारत के युवाओं के बीच सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंधों को मज़बूत करने के लिए 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' पहल के तहत 'युवा संगम' के सातवें…

    पूरा पढ़ें →
  4. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग ने प्रशस्त (पीआरएएसएचएएसटी) पार्टल के माध्यम से समावेशी शिक्षा संबंधी जागरुकता मॉड्यूल की राष्ट्रव्यापी स्क्रीनिंग आयोजित की

    शिक्षा मंत्रालय के विद्यालयी शिक्षा और साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) ने देशभर के विद्यालयों में ‘प्रशस्त’ (पीआरएएसएचएएसटी) पोर्टल के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) के लिए समावेशी शिक्षा पर 30 मिनट…

    पूरा पढ़ें →
  5. शिक्षा मंत्रालय

    शिक्षा मंत्रालय ने शास्त्रीय भाषाओं के अध्ययन के लिए पाँच उत्कृष्टता केंद्रों को मंजूरी दी

    उच्च शिक्षा विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने शास्त्रीय असमिया, शास्त्रीय बंगाली, शास्त्रीय मराठी, शास्त्रीय पाली और शास्त्रीय प्राकृत में अध्ययन के लिए पांच उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) की स्थापना को मंजूरी दे…

    पूरा पढ़ें →
  6. शिक्षा मंत्रालय

    युवा संगम के सातवें चरण के तहत सिक्किम का प्रतिनिधिमंडल राजस्थान की समृद्ध विरासत से रूबरू हुआ

    शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' कार्यक्रम के तहत युवा संगम' के सातवें चरण का आयोजन कर रहा है। इसका मकसद भारत के युवाओं के बीच आपसी समझ…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: उत्तराखंड प्रतिनिधिमंडल ने युवा संगम चरण VII की यात्रा के दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल श्री आर. एन. रवि से मुलाकात की। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 11 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑