Saturday, 17 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय Read in English

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर को केलांग में आईसीएमआर के ‘अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र’ का शिलान्यास करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date11 October 2026 (Sunday)
Time2:43 PM
Topic / Ministryस्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (780 words)
Article title card: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर को केलांग में आईसीएमआर के 'अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र' का शिलान्यास करेंगे

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में 'आईसीएमआर के अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र' (आईसीएमआर-सीएचएएमपी) का शिलान्यास करेंगे। इस केंद्र की स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तहत भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के अधिक ऊंचाई वाले और जलवायु-संवेदनशील क्षेत्रों पर केंद्रित बहु-विषयक अनुसंधान , नवाचार और क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है।

मुख्य घटनाक्रम

हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र में अत्यधिक ऊंचाई, विषम जलवायु परिस्थितियों, कठिन इलाके, भौगोलिक अलगाव और बढ़ती जलवायु परिवर्तनशीलता के कारण विशिष्ट सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां आती हैं। ये कारक बीमारी के पैटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, व्यावसायिक स्वास्थ्य और आपातकालीन प्रतिक्रिया को प्रभावित करते हैं। यह केंद्र इन चुनौतीपूर्ण वातावरण में रहने और काम करने वाले लोगों के लिए वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने तथा विशेष परिस्थितियों एवं व्यापक स्तर पर लागू होने योग्य स्वास्थ्य समाधान विकसित करने की दिशा में काम करेगा।

इस केंद्र के अनुसंधान के दायरे में ज़्यादा ऊंचाई पर शरीर की कार्यप्रणाली और अनुकूलन, पर्वतीय चिकित्सा, जलवायु-संवेदनशील और नई उभरती बीमारियां, संक्रामक और गैर-संक्रामक बीमारियां, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण और व्यावसायिक स्वास्थ्य और आपदा चिकित्सा शामिल होंगे। यह दूरस्थ और कठिन इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच में सुधार के लिए डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म, टेलीमेडिसिन, ड्रोन-संचालित स्वास्थ्य लॉजिस्टिक्स और वास्तविक समय में सार्वजनिक स्वास्थ्य निगरानी को एक साथ लाने पर भी काम करेगा।

लाहौल और स्पीति में स्थित यह केंद्र, रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण सीमावर्ती इलाके में अधिक ऊंचाई पर रहने वाली और जनजातीय आबादी पर लंबे समय तक चलने वाले क्षेत्रीय अनुसंधान के लिए एक अहम महत्वपूर्ण संस्थागत मंच प्रदान करेगा। इसकी स्थिति से पर्यावरण की दशा, जलवायु में बदलाव और स्वास्थ्य परिणामों के बीच संबंधों पर लंबे समय तक चलने वाले अध्ययन और शोध में आसानी होगी। उम्मीद है कि यह केंद्र जनजातीय स्वास्थ्य, आपदा तैयारियों, डिजिटल स्वास्थ्य नवाचार और जलवायु-अनुकूल स्वास्थ्य प्रणालियों के विकास में राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में योगदान देगा, साथ ही अधिक-ऊंचाई चिकित्सा क्षेत्र में वैश्विक अनुसंधान में भारत के योगदान को मजबूत करेगा।

यह पहल सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) भारत के राष्ट्रीय महत्व के अनुसंधान संस्थानों और हिमाचल प्रदेश सरकार के साथ संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देगी। ये साझेदारियां ट्रांसलेशनल अनुसंधान, वैज्ञानिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और साक्ष्य-आधारित नीति विकास में सहयोग करेंगी, जो स्वास्थ्य अनुसंधान एवं समावेशी तथा जलवायु-अनुकूल स्वास्थ्य देखभाल के क्षेत्र में भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाएंगी।

पृष्ठभूमि और विवरण

कार्यक्रम में पारंपरिक भूमि पूजन, सांकेतिक शिलान्यास और आधारशिला का अनावरण किया जायेगा, जिसके बाद 'ग्रीन आईसीएमआर कैंपस पहल' के तहत स्थानीय हिमालयी पौधों का वृक्षारोपण किया जाएगा। इस कार्यक्रम के दौरान एक वैज्ञानिक प्रदर्शनी का उद्घाटन, केंद्र के संस्थागत वीडियो और वेबसाइट का शुभारंभ, भवन के लेआउट की प्रस्तुति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा एक विशेष स्मारक डाक लिफाफे का विमोचन भी किया जाएगा।

इस समारोह में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ; हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर; मंडी (हिमाचल प्रदेश) से सांसद सुश्री कंगना रनौत; ​​लाहौल-स्पीति से हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सदस्य सुश्री अनुराधा राणा और पूर्व विधानसभा सदस्य श्री रवि ठाकुर शामिल होंगे।

समारोह में उपस्थित होने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा महानिदेशक एयर मार्शल संदीप थरेजा, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव एवं महानिदेशक आईसीएमआर डॉ. राजीव बहल, संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, श्रीमती मनीषा सक्सेना, वरिष्ठ उप महानिदेशक (प्रशासन), आईसीएमआर, श्री विवेक कुमार दक्ष; अपर महानिदेशक (एक्सट्राम्युरल) डॉ. अलका शर्मा तथा वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार डॉ. रिचा पांडेय शामिल होंगे। इसके अलावा, केंद्र और हिमाचल प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, सशस्त्र बलों के प्रतिनिधि, वैज्ञानिक, जनस्वास्थ्य विशेषज्ञ, अनुसंधान संस्थान और अन्य प्रमुख हितधारक भी इस समारोह में भाग लेंगे।

पीके/केसी/आरटी/एसके

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर 2026 को हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के केलांग में 'आईसीएमआर के अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र' (आईसीएमआर-सीएचएएमपी) का शिलान्यास करेंगे। इस केंद्र की स्थापना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के तहत भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत के अधिक ऊंचाई वाले और जलवायु-संवेदनशील क्षेत्रों पर केंद्रित बहु-विषयक अनुसंधान , नवाचार और क्षमता निर्माण को सुदृढ़ करना है।

इसी विषय से और: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →
  3. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 6 शुरू किया

    केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक विशेष अभियान 6 चला रहा है जिसका उद्देश्य स्वच्छता को संस्थागत रूप देना…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    सुलभ, समावेशी और जन-केंद्रित मानसिक स्वास्थ्य सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2026 मनाएगा

    स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय 10 अक्टूबर 2026 को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाएगा, जो मानसिक स्वास्थ्य देखभाल को सुलभ, किफायती, समावेशी और जन-केंद्रित बनाने के लिए भारत सरकार की प्रतिबद्धता दोहराता…

    पूरा पढ़ें →
  5. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय बैठक में वैश्विक महामारी की तैयारियों और उससे निपटने की क्षमता को मजबूत करने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया

    25 सितंबर को न्यूयॉर्क में आयोजित ‘महामारी की रोकथाम, तैयारियों और प्रतिक्रिया’ विषय पर संयुक्त राष्ट्र की उच्च-स्तरीय बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव…

    पूरा पढ़ें →
  6. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने केवल दूध से प्राप्त उत्पादों को ‘पनीर’ के रूप में प्रदर्शित किए जाने को सुनिश्चित करने के लिए मसौदा संशोधन प्रस्तावित किया

    भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (बिक्री पर निषेध और प्रतिबंध) विनियम, 2011 में मसौदा संशोधन का प्रस्ताव किया है, ताकि एनालॉग उत्पादों के निर्माण और…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने प्रसिद्ध संगीतकार देवा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत…

    पूरा पढ़ें →
  2. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  3. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  4. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    उपचार एवं भावनात्मक कल्याण की एक यात्रा

    नशीले पदार्थों के सेवन से जुड़े विकारों से जूझ रहे सभी लोगों का जीवन फिर से संवारने में समय पर उपचार, मनोवैज्ञानिक सहायता और पुनर्वास तक पहुँच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर को केलांग में आईसीएमआर के 'अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र' का शिलान्यास करेंगे” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा 12 अक्टूबर को केलांग में आईसीएमआर के 'अधिक ऊंचाई चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य अनुसंधान केंद्र' का शिलान्यास करेंगे। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 11 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑