Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time5:34 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time5 min (956 words)

आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। यह अभियान 22 अक्टूबर से 30 नवंबर, 2026 तक चलाया जाएगा। बैठक में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, उत्तराखंड, राजस्थान, असम, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार और महाराष्ट्र के कृषि मंत्री शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव श्री अतिश चंद्रा तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट भी उपस्थित रहे।

बैठक में अभियान के उद्देश्यों, मुख्य गतिविधियों, क्रियान्वयन की रणनीति तथा जनभागीदारी से संबंधित लक्ष्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। अभियान का उद्देश्य किसानों में उन्नत कृषि पद्धतियों, संसाधनों के कुशल उपयोग, टिकाऊ खेती और केंद्र सरकार की विभिन्न किसान-केंद्रित योजनाओं को लेकर व्यापक जागरूकता फैलाना है।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों से आग्रह किया कि वे अभियान की सफलता के लिए सक्रिय भागीदारी, प्रभावी समन्वय और जमीनी स्तर पर व्यापक जनसंपर्क सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अभियान को पूरी गंभीरता से लागू किया जाना चाहिए, ताकि इसकी गतिविधियों का वास्तविक लाभ किसानों तक पहुंच सके।

श्री चौहान ने कहा कि राज्य अपनी सुविधा और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप अभियान की गतिविधियों की तिथियां तय कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि अभियान की शुरुआत प्रभावी ढंग से होनी चाहिए और इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जानी चाहिए।

उन्होंने अभियान के सुचारु आयोजन और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टरों को भी आवश्यक निर्देश जारी करने का आह्वान किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभियान के बेहतर संचालन, निगरानी और समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाने चाहिए।

श्री चौहान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यह अभियान केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता और परिणाम पर केंद्रित दृष्टिकोण के साथ लागू किया जाना चाहिए।

उन्होंने अभियान में अधिक से अधिक किसानों और अन्य हितधारकों को शामिल करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रत्यक्ष रूप से कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते, उन्हें प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया के जरिए अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि इसकी पहुंच अधिक से अधिक किसानों तक हो सके।

अभियान के तहत कृषि उत्पादकता बढ़ाने, टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने और किसानों को सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक करने से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

फसल अवशेष प्रबंधन, एकीकृत कीट प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य में सुधार, जलवायु-अनुकूल कृषि और तिलहन व दलहन फसलों को बढ़ावा देना अभियान के प्रमुख विषयों में शामिल हैं। साथ ही प्राकृतिक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली, कृषि यंत्रीकरण और पुनर्योजी कृषि पद्धतियों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

उर्वरकों के संतुलित उपयोग, ग्रीन अमोनिया व जैविक आदानों के इस्तेमाल, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, अंतरफसली खेती और उपयुक्त फसलों व किस्मों को अपनाने को लेकर किसानों में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा धान कटाई के बाद खाली पड़े खेतों के प्रभावी उपयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि भूमि का बेहतर उपयोग हो और फसल सघनता बढ़ सके।

अभियान के दौरान किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई), व्यापार समझौतों के लाभ, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के तहत पात्र किसानों को लाभ दिलाने और बीज वितरण जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान रहेगा।

इसके साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि यंत्रों के वितरण तथा किसानों से जुड़ी अन्य अहम पहलों पर जागरूकता गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि किसानों को उपलब्ध सुविधाओं, आधुनिक तकनीकों और सरकारी सहायता की जानकारी मिल सके।

बैठक में अभियान के अंतर्गत प्रस्तावित जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में रखी गई योजना के मुताबिक, कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (ATMA) और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR), दोनों के लिए 50-50 लाख प्रतिभागियों तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया गया है।

अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) और ATMA को मिलाकर कुल 4,150 टीमों का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही, 12,000 से अधिक वैज्ञानिकों तथा एटीएमए के अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के अभियान में शामिल होने की उम्मीद है। ये कृषि वैज्ञानिक और विस्तार कार्यकर्ता किसानों से सीधे संवाद, तकनीकी मार्गदर्शन और जागरूकता गतिविधियों के जरिए अभियान को प्रभावी बनाने में अपना योगदान देंगे।

अभियान अवधि में प्रतिदिन औसतन दो कार्यक्रम, आयोजन अथवा बैठकें करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस हिसाब से पूरे अभियान के दौरान कुल 1.5 लाख बैठकों का लक्ष्य रखा गया है। इन गतिविधियों के जरिए किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने, उन्हें वैज्ञानिक जानकारी देने और उन्नत कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित करने पर जोर रहेगा।

उन्नत कृषि तकनीकों का प्रदर्शन, क्षमता निर्माण कार्यक्रम और कृषि वैज्ञानिकों के साथ संवाद अभियान की प्रमुख गतिविधियां होंगी। आईसीएआर और अन्य कृषि संस्थानों के वैज्ञानिकों को भी अभियान से सक्रिय रूप से जुड़ने और किसानों को उपयुक्त तकनीकों व टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाने के बारे में व्यावहारिक मार्गदर्शन देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बैठक में शामिल राज्यों के कृषि मंत्रियों की सक्रिय भागीदारी की प्रशंसा की। उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और कृषि संस्थानों के संयुक्त प्रयासों पर भरोसा जताया।

उन्होंने सभी राज्यों से अपील की कि वे राज्य सरकारों, जिला प्रशासन, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं और अन्य संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर अभियान को सफल बनाएं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में कृषि वैज्ञानिकों और जमीनी स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका अहम होगी। उन्होंने अभियान का संदेश किसानों तक पहुंचाने, उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने और किसान-केंद्रित योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए समन्वित प्रयासों पर बल दिया।

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भोपाल…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    महिला किसान दिवस पर सांची में श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

    केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र सांची के दौरे पर रहे। इस दौरान वे महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 268 और NRC 270 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के सकारात्मक संकेत

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026 को सोयाबीन कटाई दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    सालभर पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

    "जब नीतियां जमीन से बनती हैं और सरकार के सभी विभाग एक दिशा में मिलकर काम करते हैं तो कोई भी जिला विकास की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता। यही प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण कल्याण, उनकी उपज के पारदर्शी मूल्यांकन और आय सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ ठोस कदम उठा…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की विभिन्न नई सुविधाओं का किया उद्घाटन

    आईसीएआर–भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB), गढ़खटंगा, रांची द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) एवं जनजातीय उप-योजना (TSP) के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को प्री-रबी किसान गोष्ठी-सह-कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑