Monday, 19 October 2026
Latest Updates

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time7:49 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,171 words)

भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से मिलने वाले फायदों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निर्यातकों को इनका बेहतर उपयोग करने में सहायता देने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग ने राजस्थान के जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाना-जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया। वाणिज्य विभाग के संयुक्त सचिव श्री मोहित यादव ने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के निर्यातकों के अलावा राजस्थान सरकार, विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी), जयपुर विशेष आर्थिक क्षेत्र तथा रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद (जीजेईपीसी) के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का लक्ष्य था कि लक्षित जानकारी, क्षमता निर्माण, व्यावहारिक मार्गदर्शन और वाणिज्य विभाग, राज्य सरकारों, उद्योग संघों व निर्यातकों के आपसी समन्वय के जरिए भारतीय उद्यम मुक्त व्यापार समझौतों से मिलने वाली तरजीही बाजार पहुंच को निर्यात के अवसरों में बदल सकें। वैश्विक अर्थव्यवस्था से भारत के लगातार बढ़ते जुड़ाव को देखते हुए इस कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा।

नई दिल्ली में आयोजित ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “हमारा निरंतर प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि भारत की क्षमताएं दूसरे देशों के लिए भी अवसरों के नए द्वार खोलें।” 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के भाषण और कई अन्य मौकों पर प्रधानमंत्री ने बताया है कि मुक्त व्यापार समझौते भारतीय उत्पादकों, किसानों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए नए अवसर पैदा करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक बाजारों में पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरने की अहमियत पर भी बल दिया है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने भी भारत के मुक्त व्यापार समझौतों से उपलब्ध होने वाले कारोबारी अवसरों की ओर ध्यान दिलाया है। उनके अनुसार तरजीही बाजार पहुंच किसानों, महिला उद्यमियों, युवाओं, एमएसएमई, कारीगरों और उद्योग जगत के लिए नए अवसर खोल सकती है। उन्होंने व्यवसायों से अपील की है कि वे गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता पर ध्यान देते हुए कम या शून्य शुल्क वाली बाजार पहुंच का फायदा उठाएं।

भारत से वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल-सितंबर के दौरान कुल निर्यात 476.20 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 418.31 अरब अमेरिकी डॉलर था। यानी निर्यात में लगभग 13.84 प्रतिशत की अनुमानित बढ़ोतरी हुई है। सितंबर 2026 में वस्तु निर्यात की वृद्धि में मुख्य योगदान इलेक्ट्रॉनिक सामान, पेट्रोलियम उत्पाद, कार्बनिक व अकार्बनिक रसायन, इंजीनियरिंग सामान, सूती धागे, कपड़े, तैयार वस्त्र और हथकरघा उत्पादों का रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से राजस्थान के निर्यातकों को भारत के मुक्त व्यापार समझौतों में मौजूद अवसरों और तरजीही बाजार पहुंच का लाभ लेने में आने वाली व्यावहारिक दिक्कतों पर बातचीत करने का मंच मिला। संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के देशों और ब्रिटेन समेत कई भागीदारों के साथ भारत के व्यापार समझौते व व्यवस्थाएं भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए विदेशी उपभोक्ताओं, खरीदारों, निवेशकों और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं तक पहुंच के रास्ते खोलती हैं। फिर भी, ये अवसर संबंधित समझौतों के प्रावधानों और उनके क्रियान्वयन की स्थिति पर आधारित हैं।

चर्चा में निर्यात योग्य उत्पादों की पहचान, शुल्क संबंधी रियायतों और मूल स्थान के नियमों की समझ, गुणवत्ता व प्रमाणन की शर्तों को पूरा करने और विदेशी खरीदारों से संपर्क मजबूत करने जैसे विषयों पर जोर रहा। भारत के व्यापार समझौतों के तहत मिलने वाली बाजार पहुंच का सही लाभ लेने के लिए ये सभी बिंदु अहम हैं। विदेश व्यापार महानिदेशालय, जयपुर के संयुक्त महानिदेशक श्री एमडी मोइन अफाक ने भारत के हाल में संपन्न मुक्त व्यापार समझौतों के अंतर्गत रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के निर्यात अवसरों पर एक क्षेत्र-विशेष प्रस्तुति दी।

प्रस्तुति के अनुसार, दुनिया के रत्न एवं आभूषण निर्यातकों में भारत का स्थान आठवां है और एक लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर के वैश्विक बाजार में उसकी हिस्सेदारी 2.9 प्रतिशत है। इसमें यह भी बताया गया कि भारत के नए मुक्त व्यापार समझौतों के तहत आयात बाजारों में कौन से अवसर उपलब्ध हैं। प्रस्तुति में उल्लेख किया गया कि इनमें हर समझौते के तहत सभी शुल्क श्रेणियों में तुरंत शुल्क-मुक्त पहुंच भी शामिल है। प्रस्तुति में प्रमुख आपूर्तिकर्ता देशों के मुकाबले भारत की प्रतिस्पर्धी स्थिति का आकलन किया गया। इसके अलावा उन उत्पादों और मुक्त व्यापार समझौते वाले बाजारों को चिह्नित किया गया, जहां भारतीय निर्यातकों को शुल्क से जुड़ा फायदा मिल सकता है।

उभरते अवसरों में प्रयोगशाला में बने हीरों के आभूषण, रंगीन रत्न, कुंदन-मीनाकारी के पारंपरिक आभूषण, स्मार्ट व पहनने योग्य आभूषण, पुनर्चक्रित और नैतिक तरीके से प्राप्त सोने के आभूषण तथा मोती और संवर्धित मोतियों के आभूषण शामिल हैं। रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में राजस्थान की मजबूत पहचान के कारण ये अवसर राज्य के लिए खास तौर पर अहम हैं। वस्त्र एवं परिधान, हस्तशिल्प, रत्न एवं आभूषण, इंजीनियरिंग सामान, पत्थर एवं खनिज तथा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों के जरिए राजस्थान भारत के निर्यात को आगे बढ़ाने की भरपूर क्षमता रखता है।

‘राजस्थान आर्थिक समीक्षा 2024-25’ में राज्य को वर्ष 2029 तक 350 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने तथा राजस्थान निर्यात संवर्धन नीति (आरईपीपी) 2024 के अंतर्गत 2029 तक 1.5 लाख करोड़ रुपये का निर्यात हासिल करने का लक्ष्य बताया गया है। राजस्थान के बजट 2026-27 में भी ‘विकसित राजस्थान @ 2047’ की परिकल्पना रखी गई है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2047 तक राज्य को 4.3 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। ये लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय दृष्टिकोण से मेल खाते हैं।

मुक्त व्यापार समझौतों से राजस्थान के किसानों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को पात्र कृषि उपज, मोटे अनाज, मसालों और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थों के लिए नए बाजारों में पहुंचने का मौका मिल सकता है। लेकिन इसके लिए खाद्य सुरक्षा, उत्पादों की पहचान व आपूर्ति श्रृंखला की ट्रेसबिलिटी और आयात करने वाले देशों की अन्य शर्तों का पालन करना आवश्यक होगा। वस्त्र, हस्तशिल्प, आभूषण और इंजीनियरिंग क्षेत्र के एमएसएमई व कारीगरों के लिए शुल्क संबंधी रियायतें उत्पादों को कीमत के लिहाज से अधिक प्रतिस्पर्धी बना सकती हैं और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं में उनकी हिस्सेदारी बढ़ा सकती हैं। महिलाओं के नेतृत्व वाले उद्यमों और स्वयं सहायता समूहों को निर्यात प्रशिक्षण, ई-कॉमर्स और खरीदारों से जुड़ाव में सहायता मिल सकती है। दूसरी ओर, बड़े व्यवसाय निवेश, प्रौद्योगिकी साझेदारी और नए बाजारों में विस्तार की संभावनाएं तलाश सकते हैं। ये लाभ किस हद तक मिलेंगे, यह संबंधित उत्पाद, भागीदार देश और लागू मुक्त व्यापार समझौते के प्रावधानों पर निर्भर करेगा।

यह जागरूकता कार्यक्रम जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा और अन्य जिलों के उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों व आपूर्ति श्रृंखलाओं से जोड़कर वैश्विक व्यापार में राजस्थान की भूमिका को मजबूत करने की कोशिश करता है। व्यापार रियायतों, निर्यात दस्तावेजों, उत्पाद मानकों, लॉजिस्टिक्स और बाजार से जुड़ी जानकारी के प्रति जागरूकता बढ़ने से पहली बार निर्यात करने वाले व्यवसायी घरेलू बाजार से आगे बढ़ सकते हैं।

राज्य सरकार का सहयोग, औद्योगिक क्षेत्रों और पार्कों के विकास की पहल, निर्यात पर केंद्रित क्षेत्र-विशेष कार्यबल तथा ऋण सुविधा, वित्तीय प्रोत्साहन, बाजार संपर्क, कौशल विकास, गुणवत्ता प्रमाणन, प्रौद्योगिकी उन्नयन और ई-कॉमर्स को प्रोत्साहित करने वाली नीतियां व योजनाएं मिलकर उद्यमिता, रोजगार और आजीविका को और मजबूती दे सकती हैं। ये कोशिशें ‘विकसित राजस्थान 2047’ की विकास आकांक्षाओं और ‘विकसित भारत 2047’ के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को साकार करने में मददगार हो सकती हैं।

पीके/केसी/आरटी/केजे

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने तमिलनाडु से बुल्गारिया को 1.755 मीट्रिक टन जैविक ताड़ के गुड़ के पाउडर के निर्यात में सहायता प्रदान की

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 15 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के इरोड जिले के गोबिचेट्टीपलयम से बुल्गारिया के…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (एनएसटीसीसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व करने का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवा भारतीयों से उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने, अपने कौशल का निरंतर उन्नयन करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की संयुक्त समिति की 15वीं बैठक 6-9 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित

    आसियान ने 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आसियान-भारत व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की प्रगति और वार्ता की समीक्षा के लिए 15वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही थी, तब भारत ने पुलों का निर्माण शुरू किया: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    स्विस परिसंघ के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने दूसरे भारत-ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

    1 अक्टूबर, 2025 को लागू हुए भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए, दूसरा भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समृद्धि शिखर सम्मेलन 7 अक्टूबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑