Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (746 words)

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (एनएसटीसीसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल और विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) श्री लव अग्रवाल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री पीयूष गोयल ने डेटा-संचालित और साक्ष्य-आधारित व्यापारिक निर्णयों को सक्षम बनाने के लिए एनएसटीसीसी की सराहना की। विशेष रूप से 'स्कोमेट' (विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकियां) डैशबोर्ड की समीक्षा करते हुए, उन्होंने अंतर-मंत्रालयी समिति की नियमित बैठकें और जरूरत पड़ने पर साप्ताहिक बैठकें भी करने का सुझाव दिया ताकि लंबित आवेदनों को निपटाया जा सके और यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी आवेदनों का जल्द से जल्द निपटारा हो जाए।

वाणिज्य विभाग, वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा विकसित, एनएसटीसीसी एक रणनीतिक पहल है जिसका उद्देश्य एकीकृत डेटा विश्लेषण और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने के माध्यम से भारत के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार तंत्र की निगरानी, ​​​​विश्लेषण और शासन को मजबूत करना है।

इस कमान केंद्र की परिकल्पना वरिष्ठ नीति निर्माताओं और सरकारी अधिकारियों को भारत के व्यापार प्रदर्शन, निर्यात संवर्धन योजनाओं, नियामक स्वीकृतियों, आवेदन प्रसंस्करण और परिचालन संकेतकों का एक एकीकृत दृष्टिकोण प्रदान करने के लिए की गई है। विभिन्न व्यापार-संबंधित प्रणालियों से जानकारियों को एक साथ लाकर, , एनएसटीसीसी का लक्ष्य उभरते रुझानों, परिचालन संबंधी बाधाओं और नीतिगत या प्रशासनिक हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की समय पर पहचान की सुविधा प्रदान करना चाहता है।

एनएसटीसीसी के मूल में एक एकीकृत विश्लेषण और विज़ुअलाइज़ेशन प्लेटफ़ॉर्म है जिसे व्यापार-संबंधित डेटा को कार्रवाई योग्य अंतर्दृष्टि में बदलने के लिए विकसित किया गया है। एनएसटीसीसी प्रमुख व्यापार संकेतक, योजना प्रदर्शन, आवेदन लंबितता, प्रसंस्करण समयसीमा, क्षेत्रीय रुझान और अनुपालन-संबंधी मापदंडों को कवर करने वाले इंटरैक्टिव डैशबोर्ड प्रदान करता है।

यह प्लेटफ़ॉर्म उपयोगकर्ताओं को भूमिका-आधारित पहुँच अनुमतियों के अधीन—राष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शन, क्षेत्रीय प्राधिकरणों, योजनाओं, उत्पादों, गंतव्य बाज़ारों और व्यक्तिगत आवेदनों सहित कई स्तरों पर जानकारी का विश्लेषण करने में सक्षम बनाता है।

अपने शुरुआती चरण में, कमान केंद्र डीजीएफटी के मुख्य कार्यों और व्यापार से जुड़े क्षेत्रों को कवर करने वाले डैशबोर्ड को एक साथ लाता है। इनमें आयात-निर्यात कोड (आईईसी), अग्रिम अधिकार पत्र, निर्यात संवर्धन पूंजीगत वस्तु (इपीसीजी), सर्टिफिकेट ऑफ ओरिजिन (उत्पत्ति का प्रमाण पत्र), स्कोमेट, प्रतिबंधित आयात-निर्यात और अन्य नियामक तथा व्यापार सुगमता प्रक्रियाएं शामिल हैं। ये डैशबोर्ड क्षेत्रीय प्राधिकरणों में योजनाओं के उपयोग, प्रसंस्करण दक्षता, निर्यात दायित्वों, व्यापार पैटर्न और परिचालन प्रदर्शन की निगरानी में सक्षम बनाएंगे।

एनएसटीसीसी को व्यापार शासन के तीन मुख्य आयामों को समर्थन प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है:

एकीकृत निगरानी: व्यापार के रुझानों, आवेदन प्रक्रिया, लंबित मामलों और उभरते जोखिमों की एक साथ जानकारी प्रदान करना, जिससे परिचालन संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और समाधान किया जा सके।

प्रदर्शन मूल्यांकन: कमियों और सुधार के अवसरों की पहचान करने के लिए, निर्धारित प्रदर्शन संकेतकों के आधार पर योजनाओं, प्रक्रियाओं और क्षेत्रीय प्राधिकरणों की निगरानी और बेंचमार्किंग (तुलनात्मक मूल्यांकन) को सुविधाजनक बनाना।

साक्ष्य-आधारित नीतिगत इनपुट: नीति को सरल बनाने, प्रक्रियाओं में सुधार लाने और व्यापार सुगमता के लिए लक्षित उपाय करने के उद्देश्य से, बार-बार आने वाली बाधाओं, प्रक्रियात्मक जटिलताओं और उभरते व्यापार पैटर्नों की पहचान करना।

यह पहल उत्पाद-वार और बाजार-वार विश्लेषण, व्यापार समझौते के उपयोग का आकलन, निर्यात के अवसरों की पहचान और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारत की व्यापार स्थिति की निगरानी को सक्षम करके भारत की व्यापार खुफिया क्षमताओं को मजबूत करने का भी प्रयास करती है।

एनएसटीसीसी को डीजीएफटी प्रणालियों और 'ट्रेड कनेक्ट ई-प्लेटफॉर्म' सहित मौजूदा डिजिटल बुनियादी ढांचे का उपयोग करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, साथ ही यह अन्य विभागों और व्यापार-संबंधित एजेंसियों से अतिरिक्त डेटासेट के क्रमिक एकीकरण के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है।

आगे चलकर, कमान केंद्र के एक व्यापक 'समग्र-सरकारी निर्णय-समर्थन तंत्र' के रूप में विकसित होने की परिकल्पना है। इसमें संबंधित मंत्रालयों, राज्यों, निर्यात संवर्धन परिषदों और अन्य संस्थानों जैसे अधिकृत हितधारकों को चरणबद्ध तरीके से पहुँच दी जाएगी। साथ ही, अतिरिक्त डेटा को शामिल करके, स्वचालित अलर्ट और उन्नत एनालिटिक्स के माध्यम से इसकी विश्लेषणात्मक क्षमताओं को भी लगातार मजबूत किया जाएगा।

एनएसटीसीसी की शुरुआत सक्रिय, पारदर्शी और उत्तरदायी व्यापार प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे वाणिज्य विभाग और डीजीएफटी को समय-समय पर रिपोर्टिंग करने के बजाय निरंतर निगरानी, ​​समन्वित हस्तक्षेप और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण की ओर बढ़ने में मदद मिलेगी।

यह पहल भारत सरकार की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है, जिसके तहत व्यापार सुगमता को बढ़ाने, प्रशासनिक कार्यकुशलता में सुधार लाने और वैश्विक व्यापार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल तकनीकों और डेटा-आधारित शासन का उपयोग किया जा रहा है।

पीके/केसी/आरटी/एसके

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने तमिलनाडु से बुल्गारिया को 1.755 मीट्रिक टन जैविक ताड़ के गुड़ के पाउडर के निर्यात में सहायता प्रदान की

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 15 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के इरोड जिले के गोबिचेट्टीपलयम से बुल्गारिया के…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व करने का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवा भारतीयों से उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने, अपने कौशल का निरंतर उन्नयन करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की संयुक्त समिति की 15वीं बैठक 6-9 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित

    आसियान ने 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आसियान-भारत व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की प्रगति और वार्ता की समीक्षा के लिए 15वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही थी, तब भारत ने पुलों का निर्माण शुरू किया: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    स्विस परिसंघ के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने दूसरे भारत-ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

    1 अक्टूबर, 2025 को लागू हुए भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए, दूसरा भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समृद्धि शिखर सम्मेलन 7 अक्टूबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑