Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

औषधि विभाग Read in English

137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

Key details of this update
DetailInformation
Date18 October 2026 (Sunday)
Time4:41 AM
Topic / Ministryऔषधि विभाग
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (562 words)

जनहित में रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 137 चिन्हित गैर-अनुसूचित एंटी-कैंसर दवाओं का ट्रेड मार्जिन युक्तसंगतीकरण (टीएमआर) किया है, ताकि अत्यधिक ट्रेड मार्जिन पर अंकुश लगे, कैंसर का इलाज अधिक किफायती हो और एंटी-कैंसर दवाओं तक पहुंच बेहतर हो। उम्मीद है कि इस कदम से चिन्हित गैर-अनुसूचित एंटी-कैंसर दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य एमआरपी में, उनकी मौजूदा मूल्य संरचना के आधार पर, 70% तक की कमी आएगी।

यह पहल एनपीपीए के 2019 के पायलट टीएमआर अभ्यास की सफलता पर आधारित है, जिसमें 42 कैंसर रोधी दवाओं का व्यापार मार्जिन 30% तक सीमित किया गया था। उस अभ्यास के बाद गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं के 526 ब्रांडों का एमआरपी 90% तक घटाया गया था। मौजूदा अभ्यास में इसी दृष्टिकोण को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) के तहत विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित सूची के आधार पर कैंसर रोधी दवाओं के एक बड़े समूह तक बढ़ाया गया है।

विशेषज्ञ समिति में देश भर के अस्पतालों के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञ, चिकित्सा विशेषज्ञ तथा सरकारी अधिकारी शामिल थे। समिति ने विचार-विमर्श के बाद टीएमआर (अधिकतम खुदरा मूल्य) के अंतर्गत शामिल करने के लिए 137 दवाओं की सिफारिश की। इस सूची को समय-समय पर अद्यतन किया जाएगा। समिति द्वारा अनुशंसित दवाओं को ध्यान में रखते हुए, एनपीपीए ने औषधि (मूल्य नियंत्रण) आदेश (डीपीसीओ), 2013 के अनुच्छेद 19 के अनुसार, व्यापार मार्जिन को अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के 30% पर सीमित कर दिया है। 17 अक्टूबर, 2026 की राजपत्र अधिसूचना एनपीपीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nppa.gov.in/en पर देखी जा सकती है । इस उपाय से कैंसर से प्रभावित उन कई रोगियों और परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें इलाज की ऊंची लागत के कारण अक्सर भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है।

सभी निर्माताओं के लिए राजपत्र अधिसूचना के प्रकाशन के 7 दिनों के भीतर एनपीपीए को अपने संशोधित मूल्यों की सूचना देना अनिवार्य होगा। संशोधित मूल्य 9 नवंबर, 2026 से लागू होंगे। निर्माताओं के लिए अपनी वेबसाइट पर मूल्य सूची दिखाना और इसे सभी खुदरा विक्रेताओं व अस्पतालों तक व्यापक रूप से पहुंचाना अनिवार्य होगा। सभी खुदरा विक्रेताओं और अस्पतालों को 9 नवंबर, 2026 से घटी हुई कीमतों पर दवाएं बेचनी होंगी और अपनी फार्मेसियों में संशोधित मूल्य प्रदर्शित करने होंगे। अस्पतालों को अपनी वेबसाइट पर भी संशोधित मूल्य प्रमुखता से प्रदर्शित करने होंगे। दवाओं के संशोधित मूल्य जानने के लिए उपभोक्ता फार्मा सही दाम ऐप और एनपीपीए वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

चूंकि एंटी-कैंसर दवाओं की आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा सीधे अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को जाता है, इसलिए कार्यान्वयन की तारीख से ऐसी दवाओं की संशोधित कीमतें सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी उन्हीं की होगी; वे इसके लिए जिम्मेदार होंगे। राज्य औषधि नियंत्रक (स्टेट ड्रग कंट्रोलर्स) निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं सहित डीलरों, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों द्वारा अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।

कैंसर रोधी दवाओं पर टीएमआर का उद्देश्य वितरण और खुदरा चैनलों में अत्यधिक व्यापार मार्जिन पर नियंत्रण करना, निर्माताओं के वैध राजस्व की रक्षा करना और बाजार में कृत्रिम कमी को रोकना है। रोगियों को समय पर और बिना रुकावट दवाएं मिल सकें, इसके लिए दवा कंपनियों को अधिसूचित फॉर्मूलेशन का मौजूदा उत्पादन और आपूर्ति स्तर बनाए रखना होगा।

कैंसर रोधी दवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाकर यह पहल रोगियों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम करने में मदद करेगी तथा कैंसर उपचार तक समान पहुंच के व्यापक सार्वजनिक स्वास्थ्य लक्ष्य को भी मजबूती देगी।

पीके/केसी/आरटी/पीएस

इसी विषय से और: औषधि विभाग

View all इसी विषय से और: औषधि विभाग
  1. औषधि विभाग

    औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026 तक हिंदी पखवाड़े का किया गया आयोजन

    राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार, कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से औषध विभाग में 14 से 29 सितंबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  6. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  10. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: 137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 18 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑