Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय Read in English

केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व करने का आह्वान किया

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryवाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (728 words)

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवा भारतीयों से उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाने, अपने कौशल का निरंतर उन्नयन करने और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की यात्रा में योगदान देने का आह्वान किया। “पाथवेज़ टू विकसित भारत” विषय पर एसआरसीसी शताब्दी सम्मेलन के उद्घाटन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि विनिर्माण, प्रौद्योगिकी अपनाने और कौशल विकास में निवेश से भारत के युवाओं के लिए अवसर सृजित होंगे तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था में देश की स्थिति मजबूत होगी।

श्री गोयल ने कहा कि देशों का मूल्यांकन अब विनिर्माण और निवेश गंतव्य के रूप में राजनीतिक स्थिरता, लचीली आपूर्ति श्रृंखलाओं तथा निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यापार प्रथाओं के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत के पास निवेश आकर्षित करने, विनिर्माण का विस्तार करने और उत्तरी तथा पूर्वोत्तर भारत सहित नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने का अवसर है, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने युवाओं से बदलते रोजगार परिदृश्य के लिए तैयार होने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों के व्यावहारिक अनुप्रयोग में कौशल विकसित करने का आग्रह किया। श्री गोयल ने कहा कि बड़े भाषा मॉडल और अन्य एआई प्रणालियों को ऐसे व्यावहारिक उपकरणों में विकसित किया जाना चाहिए, जिनका उपयोग व्यवसाय और आम नागरिक कर सकें। 1990 के दशक और 2000 के दशक में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में भारत की प्रगति का उदाहरण देते हुए उन्होंने युवाओं से कहा कि वे केवल नई प्रौद्योगिकियों को अपनाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके विकास और अनुप्रयोग में अग्रणी भूमिका निभाएँ।

श्री गोयल ने निरंतर अध्ययन और व्यक्तिगत विकास के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने छात्रों से कौशल उन्नयन को आजीवन उत्तरदायित्व मानने और उभरते अवसरों की पहचान करने को कहा, जिनसे वे व्यावसायिक वृद्धि, व्यापार में सहजता और जीवन में सहजता में योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि भारत के युवा विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी प्रगति को व्यावहारिक समाधानों में बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालते हुए श्री गोयल ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता की शताब्दी तक विकसित राष्ट्र बनने का लक्ष्य 1.4 अरब भारतीयों की सामूहिक प्रतिबद्धता है।

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की हीनता की भावना और निराशावादी सोच पर विजय पाने की अपील का उल्लेख करते हुए उन्होंने आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा और सकारात्मक राष्ट्रीय दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत की भूमिका का भी उल्लेख किया, जो देश के भविष्य को आकार देने में सहायक है, और नागरिकों में सामूहिक प्रयास तथा कर्तव्यभावना के महत्व को रेखांकित किया। श्री गोयल ने छात्रों से महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने और अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं को परिभाषित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नागरिकों के संयुक्त प्रयास भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने में योगदान दे सकते हैं।

श्री गोयल ने युवा भारतीयों की उद्यमशीलता की भावना, विशेष रूप से स्टार्टअप संस्थापकों की, पर प्रकाश डाला, जो जोखिम लेते हैं, चुनौतियों का समाधान करते हैं और नवाचारपूर्ण समाधान खोजते हैं। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमियों की ऊर्जा, दृढ़ संकल्प और महत्वाकांक्षा भारत की बदलती आकांक्षाओं को दर्शाती है और वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ देश की बढ़ती भागीदारी में योगदान देती है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा जनसंख्या, जनसांख्यिकीय लाभांश, बड़ी घरेलू बाजार और उद्यमशीलता की प्रेरणा के सहारे भारत अगले 20–25 वर्षों तक सबसे तेज़ी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में बना रहेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय पेशेवर वैश्विक व्यवसायों, तकनीकी विकास और वैज्ञानिक अनुसंधान में योगदान दे रहे हैं, जो वैश्विक आर्थिक एवं प्रौद्योगिकी परिदृश्य को आकार देने में भारत की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) पर बोलते हुए मंत्री ने कहा, “अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार समझौते का पहला चरण अंतिम रूप दे दिया गया है और वह अंतिम रूपरेखा तथा कानूनी मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया से गुजर रहा है। हमें उम्मीद है कि अपने समकक्ष देशों की तुलना में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्राप्त करने के बाद हम इसे शीघ्र अंतिम रूप देकर लागू कर सकेंगे।”

अपने संबोधन के समापन पर श्री गोयल ने छात्रों से अपनी शिक्षा की जिम्मेदारी लेने, उभरती प्रौद्योगिकियों के अनुकूल ढलने और देश के विकास में योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, महत्वाकांक्षी लक्ष्य और नई चुनौतियों को स्वीकार करने की इच्छाशक्ति से युवा भारतीय विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में योगदान दे सकेंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर अवसर सृजित कर सकेंगे।

पीके/ केसी/ आरटी/ एमएम

इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

View all इसी विषय से और: वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
  1. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  2. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    एपीडा ने तमिलनाडु से बुल्गारिया को 1.755 मीट्रिक टन जैविक ताड़ के गुड़ के पाउडर के निर्यात में सहायता प्रदान की

    भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने 15 अक्टूबर 2026 को तमिलनाडु के इरोड जिले के गोबिचेट्टीपलयम से बुल्गारिया के…

    पूरा पढ़ें →
  3. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र का शुभारंभ किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली स्थित वाणिज्य भवन में राष्ट्रीय रणनीतिक व्यापार कमान केंद्र (एनएसटीसीसी) का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल…

    पूरा पढ़ें →
  4. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की संयुक्त समिति की 15वीं बैठक 6-9 अक्टूबर 2026 के दौरान आयोजित

    आसियान ने 6 से 9 अक्टूबर 2026 तक इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित आसियान सचिवालय में आसियान-भारत व्यापार समझौते (एआईटीआईजीए) की प्रगति और वार्ता की समीक्षा के लिए 15वीं एआईटीआईजीए संयुक्त समिति और…

    पूरा पढ़ें →
  5. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही थी, तब भारत ने पुलों का निर्माण शुरू किया: केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “जब दुनिया दीवारें खड़ी कर रही…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    स्विस परिसंघ के अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद और वाणिज्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल ने दूसरे भारत-ईएफटीए समृद्धि शिखर सम्मेलन को संबोधित किया

    1 अक्टूबर, 2025 को लागू हुए भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते (टीईपीए) की पहली वर्षगांठ को चिह्नित करते हुए, दूसरा भारत-यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) समृद्धि शिखर सम्मेलन 7 अक्टूबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व करने का आह्वान किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ने युवाओं से भारत की कृत्रिम बुद्धिमत्ता का नेतृत्व करने का आह्वान किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑