Sunday, 18 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time5:34 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी
Reading time5 min (878 words)

वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में सात राज्यों से पहुंचे युवाओं के साथ पौधे लगाए और उनसे सीधी बातचीत की। युवाओं ने विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय मंत्री से सीधे प्रश्न किए, जिनके उत्तर उन्होंने विस्तारपूर्वक दिए। युवाओं से संवाद करते हुए श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सात राज्यों से आए माई भारत के वालंटियर्स से मिलकर मेरा मन प्रसन्न हो गया। मेरे लिए सबसे खुशी का अवसर युवाओं और बच्चों के बीच रहना है। उनके अनुसार, विकसित भारत के निर्माण हेतु रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने के लिए माई भारत एक बड़ा मंच है। इसका लक्ष्य युवाओं को ऐसा अच्छा नागरिक बनाना है जो केवल अपने लिए नहीं, बल्कि देश और समाज के लिए भी काम करे। उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ हुई यह चर्चा और संवाद राष्ट्र निर्माण, युवाओं के चरित्र निर्माण और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिहाज से बेहद उपयोगी है।

MY BHARAT- युवाओं को देश और समाज के प्रति जिम्मेदार बनाने का माध्यम

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार, माई भारत जैसे मंच युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का एक अहम जरिया हैं। युवाओं के भीतर रचनात्मक ऊर्जा, सेवा का भाव और सामाजिक जिम्मेदारी का विकास करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि देश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं की सक्रिय भागीदारी से बनेगा। युवा जब अपने निजी हितों के साथ-साथ देश और समाज के हितों के लिए भी काम करेंगे, तभी राष्ट्र मजबूत बनेगा। युवाओं के साथ हुए संवाद को सार्थक बताते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उनके व्यक्तित्व, चरित्र और नागरिक कर्तव्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महिलाओं-बच्चियों के विरुद्ध अपराधों पर कठोरतम दंड जरूरी

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली दुष्कर्म और छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने, अपराधियों को जल्द सजा दिलाने और सुरक्षित माहौल बनाने के लिए सरकार और समाज, दोनों स्तरों पर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार और संस्कृति में महिलाओं, बहनों और बेटियों का एक विशेष स्थान है। इसीलिए उनके खिलाफ अपराध करने वालों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए, ताकि अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा हो। उन्होंने कहा कि जब मैं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री था, तब मासूम बेटियों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड देने के प्रावधान के लिए कानून बनाया गया था। ऐसे जघन्य अपराध करने वाले दरिंदों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भी बेटियों के विरुद्ध जघन्य अपराधों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। अपराधियों के मन में यह डर होना चाहिए कि यदि उन्होंने ऐसा अपराध किया तो वो कानून से बच नहीं पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जघन्य अपराधों में सजा मिलने की प्रक्रिया लंबी होने पर भी विचार करने की जरूरत है। कई मामलों में निचली अदालत से सजा होने के बाद आरोपी उच्च न्यायालय और फिर सर्वोच्च न्यायालय का रुख करते हुए अपील करते हैं। मृत्युदंड के मामलों में इसके बाद दया याचिका का विकल्प भी उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार होना चाहिए कि ऐसे जघन्य अपराधों में न्याय की प्रक्रिया को किस तरह तेज किया जा सकता है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिले।

सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें तो ये हमारी ताकत है

सोशल मीडिया के उपयोग पर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया जितना उपयोगी है, गलत इस्तेमाल होने पर उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है। सोशल मीडिया के जरिए सही जानकारी, ज्ञान और उपयोगी सूचनाएं कुछ ही मिनटों में लाखों लोगों तक पहुंच सकती हैं, लेकिन झूठी खबरों, अफवाहों और भ्रामक अभियानों से समाज में अशांति और अराजकता भी फैल सकती है। उन्होंने कहा कि इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ अभियान गलत सूचनाएं फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री बनने की इच्छा रखने वालों को जनता के बीच मेहनत करके लोगों का विश्वास जीतना चाहिए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि फेसबुक, इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई भी खबर या सूचना साझा करने से पहले उसके तथ्यों की जांच जरूर करें। बिना सोचे-समझे किसी संदेश को आगे भेजने से कई बार विवाद, झगड़े और अशांति की स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से दूरी बनाने की बजाय इसका उपयोग ज्ञान, जानकारी और सकारात्मक विचार फैलाने के लिए किया जाना चाहिए। हर सूचना को विवेक और समझदारी से परखना चाहिए और सही-गलत का निर्णय तथ्यों के आधार पर लेना चाहिए। यदि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर किया जाए तो यह हमारी ताकत बनेगा, लेकिन बिना विचार किए इसका उपयोग करने से गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

आदिवासी परिवारों की पीड़ा मुख्यमंत्री के सामने रखी गई

कोसमी के आदिवासी परिवारों की समस्याओं और मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आदिवासी भाई-बहनों ने अपनी पीड़ा, तकलीफ, व्यथा और परेशानियां मुख्यमंत्री के समक्ष रखी हैं। उनकी प्रमुख मांग यही थी कि उनकी बात उचित ढंग से सुनी जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उन्हें न्याय दिलाने का वचन दिया है। आदिवासी परिवारों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनना और उनकी बात पर उचित कार्रवाई करना आवश्यक है।

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

    आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    महिला किसान दिवस पर सांची में श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

    केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र सांची के दौरे पर रहे। इस दौरान वे महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 268 और NRC 270 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के सकारात्मक संकेत

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026 को सोयाबीन कटाई दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    सालभर पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

    "जब नीतियां जमीन से बनती हैं और सरकार के सभी विभाग एक दिशा में मिलकर काम करते हैं तो कोई भी जिला विकास की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता। यही प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण कल्याण, उनकी उपज के पारदर्शी मूल्यांकन और आय सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ ठोस कदम उठा…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की विभिन्न नई सुविधाओं का किया उद्घाटन

    आईसीएआर–भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB), गढ़खटंगा, रांची द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) एवं जनजातीय उप-योजना (TSP) के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को प्री-रबी किसान गोष्ठी-सह-कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑