Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय Read in English

सालभर पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित ‘प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना’ (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:12 PM
Topic / Ministryकृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (934 words)

"जब नीतियां जमीन से बनती हैं और सरकार के सभी विभाग एक दिशा में मिलकर काम करते हैं तो कोई भी जिला विकास की दौड़ में पीछे नहीं रह सकता। यही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सुशासन की शैली है।" यह प्रेरक उद्गार केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली स्थित पूसा परिसर के भारत रत्न सी. सुब्रह्मण्यम सभागार में आयोजित 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में व्यक्त किए।

देशभर से जुटे 50 से अधिक जिलों के कलेक्टर्स, वैज्ञानिकों और वरिष्ठ नीति-निर्माताओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नवरात्रि के पावन अवसर पर बधाई देने के साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया और आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के विकसित व समृद्ध भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी अधिकारी अपनी संपूर्ण ऊर्जा झोंक दें।

"योजना दिल्ली से नहीं, जिले से बनती है"- श्री शिवराज सिंह चौहान

​केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि धन-धान्य कृषि योजना का खाका दिल्ली के दफ्तरों में नहीं, बल्कि जिलों की वास्तविक परिस्थितियों को देखकर कलेक्टर्स द्वारा तैयार किया गया है। ​उन्होंने जोर देकर कहा कि ​नियमित मासिक समीक्षा जरूरी है। कलेक्टर अपनी टीम के साथ हर महीने जिले में कृषि कार्ययोजना की प्रगति की समीक्षा करें। जहाँ प्रगति धीमी है, वहाँ समन्वय से गति बढ़ाई जाए। ​अंतर-विभागीय कन्वर्जेंस (समन्वय) की बात करते हुए श्री शिवराज सिंह ने कहा कि कृषि के साथ जल शक्ति मंत्रालय से पानी का प्रबंध, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय से उपज की प्रोसेसिंग व वैल्यू एडिशन, सहकारिता मंत्रालय व किसान उत्पादक संगठनों (FPO) की ताकत, और पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन तथा एमएसएमई कौशल विकास को एक साथ जोड़कर किसानों की आय कई गुना बढ़ाई जा सकती है।

​वैज्ञानिकों के सीधे जुड़ाव पर जोर देते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK), 'आत्मा' (ATMA), कृषि विश्वविद्यालयों और आईसीएआर के लगभग 16,000 वैज्ञानिकों के शोध को सीधे किसानों के खेतों तक पहुँचाया जाए।

कम उत्पादकता, राइस-फेलो और क्रेडिट फ्लो पर फोकस

​श्री चौहान ने कहा कि इस योजना में उन 100 जिलों को प्राथमिकता दी गई है जो उत्पादकता में पीछे थे, जहाँ फसल सघनता (Cropping Intensity) कम थी और जहाँ संस्थागत ऋण (Credit Flow) का अभाव था। ​उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ​राइस-फेलो और इंटर-क्रॉपिंग यानी धान की कटाई के बाद खाली रहने वाले खेतों (Rice Fallow) में दलहन और तिलहन की खेती को मिशन मोड में बढ़ावा दिया जाए। साथ ही ​किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) का विस्तार करते हुए पूर्वी भारत और पिछड़े जिलों में ऋण का प्रवाह तेजी से बढ़ाया जाए क्योंकि जब किसान के हाथ में पूंजी होगी, तभी वह उन्नत तकनीक और बेहतर बीज-खाद का उपयोग कर पाएगा।

उत्साह और संकल्प: "तू जो चाहे पर्वत पहाड़ों को तोड़ दे…"

​अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने अधिकारियों में नया जोश भरते हुए प्रसिद्ध पंक्तियां साझा कीं:

“कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…”, ​उन्होंने कलेक्टर्स को प्रेरित करते हुए कहा कि जब मनुष्य ठान लेता है, तो ब्रह्मांड की कोई भी शक्ति उसे रोक नहीं सकती: ​“तू जो चाहे पर्वत पहाड़ों को तोड़ दे,

तू जो चाहे नदियों के मोड़ों को भी मोड़ दे,

तू जो चाहे माटी से अमृत निचोड़ दे,

तू जो चाहे धरती को अंबर से जोड़ दे…”

​श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से तीसरे कार्यकाल में तीन गुना गति और ताकत से काम करने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए कृषि और ग्रामीण विकास तंत्र अपनी पूरी क्षमता झोंक देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि अगली समीक्षा बैठक में प्रतिस्पर्धा इतनी तीव्र होगी कि कई अन्य जिले भी इस उत्कृष्ट मंच पर सम्मान पाने के हकदार बनेंगे।

​जमीनी नवाचारों और सफलता की प्रेरक कहानियां

​समारोह के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों ने मंच से अपनी सफलता की केस स्टडी साझा की: ​ गढ़चिरोली (महाराष्ट्र): जल संरक्षण और सूखा प्रबंधन (Drought Resilience) के जरिए सूखे से जूझते क्षेत्र को हरा-भरा बनाकर उत्पादन में नया कीर्तिमान स्थापित किया। ​अल्लूरी सीताराम राजू जिला (आंध्र प्रदेश): रायलसीमा जैसे कम वर्षा वाले क्षेत्र में कम पानी की खपत वाली हाई-वैल्यू हॉर्टिकल्चर (बागवानी) फसलों को बढ़ावा देकर किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की। बांका (बिहार):'लीलावरण प्राकृतिक खेती भूमि पुनरुद्धार मॉडल' (Lilawaran Natural Farming Land Revival Model) के जरिए रासायनिक खादों पर निर्भरता खत्म कर प्राकृतिक खेती की नई क्रांति शुरू की। ​इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, छत्तीसगढ़ के कोरबा और पंजाब के फाजिल्का जिले द्वारा किए गए कृषि नवाचारों की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

इस राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर व श्री भागीरथ चौधरी, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर सहित कृषि, जल शक्ति और ग्रामीण विकास मंत्रालय की सहभागिता रही। प्रशासनिक स्तर पर केंद्रीय कृषि सचिव श्री अतीश चंद्रा, पशुपालन एवं डेयरी सचिव श्री नरेश पाल गंगवार, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग सचिव श्री अविनाश जोशी, भूमि संसाधन विभाग के सचिव श्री दिलीप कुमार, ग्रामीण विकास सचिव श्री रोहित कंसल, जल संसाधन सचिव श्रीमती अर्चना वर्मा तथा आईसीएआर (ICAR) के महानिदेशक एवं डेयर (DARE) सचिव डॉ. एम. एल. जाट, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की अतिरिक सचिव श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न राज्यों के कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रमुख सचिव, 50 से अधिक जिलों के जिला कलेक्टर और केंद्र व राज्यों के वरिष्ठ फील्ड अधिकारी इस मंथन में शामिल हुए।

इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

View all इसी विषय से और: कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की; 22 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगा अभियान

    आगामी ‘खेत बचाओ अभियान’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  2. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए श्री शिवराज सिंह चौहान, सात राज्यों के युवाओं के साथ किया पौधारोपण

    वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के अवसर पर शनिवार को आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने भोपाल…

    पूरा पढ़ें →
  3. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    महिला किसान दिवस पर सांची में श्री शिवराज सिंह चौहान का संवाद, 46 ग्रामीण सड़कों का भी किया भूमिपूजन

    केन्द्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र सांची के दौरे पर रहे। इस दौरान वे महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए…

    पूरा पढ़ें →
  4. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों के बावजूद सोयाबीन की उन्नत किस्मों NRC 268 और NRC 270 से 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन के सकारात्मक संकेत

    भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान, इंदौर ने 9 अक्टूबर 2026 को सोयाबीन कटाई दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा विकसित सोयाबीन की उन्नत किस्मों…

    पूरा पढ़ें →
  5. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    ​गन्ना किसानों के हितों की रक्षा के लिए केंद्र सरकार का बड़ा कदम: 1 हफ्ते में उच्चस्तरीय कमेटी बनाने का ऐलान

    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में केंद्र सरकार किसानों के सर्वांगीण कल्याण, उनकी उपज के पारदर्शी मूल्यांकन और आय सुरक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ ठोस कदम उठा…

    पूरा पढ़ें →
  6. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रांची स्थित ICAR-IIAB की विभिन्न नई सुविधाओं का किया उद्घाटन

    आईसीएआर–भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (ICAR-IIAB), गढ़खटंगा, रांची द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) एवं जनजातीय उप-योजना (TSP) के अंतर्गत 08 अक्टूबर 2026 को प्री-रबी किसान गोष्ठी-सह-कृषि इनपुट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “सालभर पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: सालभर पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित 'प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना' (PMDDKY) के राष्ट्रीय सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑