राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री के अनुसार, एनएसजी के कर्मी साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण की मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ उनकी निरंतर सतर्कता और नागरिकों व महत्वपूर्ण राष्ट्रीय परिसंपत्तियों की रक्षा के लिए उनकी तत्परता से देश में गहरा विश्वास और गर्व का भाव जागता है।
श्री मोदी ने एक एक्स पोस्ट में कहा;
प्रधानमंत्री ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के कर्मियों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई।
वे साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं। आतंकवाद के खिलाफ उनकी दृढ़ निगरानी और हमारे लोगों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्तियों की रक्षा के लिए उनकी तत्परता अपार आत्मविश्वास और गर्व को प्रेरित करती है।
Greetings to the personnel of the National Security Guard on their Raising Day. They embody courage, precision and an unwavering commitment to duty. Their steadfast vigil against terrorism and their readiness to protect our people and vital national assets inspire immense confidence and pride. @nsgblackcats
पीके/केसी/आरटी/पीके/एसएस
