Sunday, 18 October 2026 18 new updates today
Latest Updates

प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

एशियाई खेल 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time10 min (1,968 words)

केंद्रीय खेल मंत्री श्री मनसुख भाई मांडविया, खेल राज्य मंत्री बहन रक्षा खडसे जी, आप सभी युवा athletes, Coaches, अन्य महानुभाव, देवियों और सज्जनों।

आप सभी के बीच आना, ये मुझे भी ऊर्जा से भर देता है। इतने सारे पदक वीर और उन सबको एक साथ मिलना, ये कोई मामुली बात नहीं है। ये बहुत सुखद एहसास होता है। आप सब युवा athletes इस बात के उदाहरण हैं, कि जुनून जब जीत में बदलता है, तो वो कैसे medals के साथ – साथ, चेहरे की चमक भी लेकर आता है। और देश तो चमकता ही है।

आपने 140 करोड़ देशवासियों को गौरव का मौका दिया है। क्योंकि सबसे बड़ी सफलता, और सफलता अगर कुछ होती है, तो वो है तिरंगे की शान बढ़ाना। आपने तिरंगे की शान बढ़ाई है, तिरंगे का मान बढ़ाया है, और इसलिए आपकी सफलता केवल आपकी नहीं है, ये देश के करोड़ों-करोड़ों नागरिकों की सफलता है। मैं सभी देशवासियों की ओर से और आप सबको एक बार फिर से बहुत-बहुत बधाई देता हूँ। साथ ही आपके कोच, आपके सपोर्ट स्टाफ और आपके परिवार का भी, मैं हृदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूँ।

आज हमारे पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की जन्म जयंती भी है। उनका जीवन और उनका विजन, हम सभी के लिए प्रेरणा है। मैं उन्हें भी सादर नमन करता हूं।

इस बार एशियन गेम्स कई मायनों में हमारे लिए यादगार रहे हैं। हमारी हॉकी की महिला और पुरुष, दोनों टीमें यहाँ मौजूद हैं। दोनों टीमों ने इस बार गोल्ड मेडल जीता है। और खासकर हमारी महिला हॉकी टीम, आपने तो गोल्ड लाकर 44 साल के लंबे इंतजार को खत्म किया है। क्रिकेट में हमारी दोनों टीमों ने लगातार दूसरी बार मेडल जीता है, और इतना ही नहीं, अपना ही रिकॉर्ड दोहरा दिया है। कबड्डी में भी हमारी पुरुष और महिला दोनों ने, दोनों टीमों ने गोल्ड जीता है। इसी तरह तीरंदाजी में पांच गोल्ड, और जहां पंच वहां परमेश्वर, शूटिंग में शानदार प्रदर्शन, बॉक्सिंग में, कुश्ती में बड़ी-बड़ी सफलता, एथलेटिक्स में नए रिकॉर्ड, अट्ठाइस (28) साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल, उन्नीस सौ बयासी (1982) के बाद पहली बार मैराथन में भारत को मिली सफलता, ये वाकई बहुत ही सुखद है।

मैं हमारी बेटियों की खास तौर पर सराहना करना चाहता हूं। भारत ने जो 85 मेडल जीते हैं, उनमें से 38 मेडल हमारी वूमन एथलीट्स ने जीते हैं। और इनमें 11 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं। और ये मेडल्स केवल एक संख्या नहीं हैं, ये नए भारत की एक सशक्त तस्वीर है। आज भारत ऐसे खेलों में भी मेडल जीत रहा है, जिनमें एशियन गेम्स के इतिहास में हमें पहले कभी मेडल नहीं मिला था। मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, सॉफ्ट टेनिस, और सेलिंग की कुछ स्पर्धाएं, इनमें हमारे खिलाड़ियों ने पहली बार मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है।

अब हमें खेलों में और भी बड़ी ऊंचाइयों तक जाना है। जाना है ना? और ज्यादा करना है ना? मैं कुछ संकल्प आपके सामने रखूंगा। और आप सबको पूरे जोश से कहना है, We will Do it! तो मेरे साथ बोलिए-

हर मैदान पर तिरंगे की शान, We will Do it!

खेलों में भारत की नई पहचान, We will Do it!

हर खेल में नए चैंपियंस, We will Do it!

हमारे नाम और नए रिकॉर्ड्स, We will Do it!

अभी हम जिस स्टेडियम में हैं, वो मेजर ध्यान चंद जी के नाम पर है। हॉकी के प्रति उनका समर्पण इतना ज्यादा था, कि वो रात में भी घंटों-घंटो हॉकी की प्रैक्टिस करते थे। उनका ये परिश्रम हमें बार-बार याद दिलाता है, कि संकल्प और सपने एक दिन में पूरे नहीं होते। इसके लिए वर्षों का धैर्य और लगातार परिश्रम, ये अनिवार्य होता है।

भारत ने भी बीते 12 वर्षों में बहुत धैर्य और परिश्रम के साथ, अपने स्पोर्ट्स-पर्सन और स्पोर्ट्स इकोसिस्टम पर, बहुत लगन से काम किया है। आप देखिए, एक समय बड़े टूर्नामेंट्स में भारत केवल गिने चुने मेडल्स ला पाता था। कितने ही खेलों का तो देश में पता ही नहीं होता था कि ये भी खेले जाते हैं, पहले ओलम्पिक जैसा इतना बड़ा event होता था, और आधे से ज्यादा खेलों में हमारे देश का कोई प्रतिनिधित्व ही नहीं होता था। आप सोचिए, अगर हम

compete ही नहीं करेंगे तो मेडल कहाँ से लाएँगे?

हमने ये संकल्प लिया, हम इस निराशादी मानसिकता को हटाएँगे! और नतीजा ये है कि आज, हर ग्लोबल platforms पर हमारा प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है।

देश में ये बदलाव आया कैसे? ये बदलाव आया है, उसी स्पिरिट से जिसकी बदौलत आपने सफलता हासिल की है। बीते 10-12 वर्षों में देश ने लगन, निष्ठा से निरंतर प्रयास किए, एक दूरगामी विजन के साथ काम किया, खेलों के लिए एक पारदर्शी और आधुनिक ecosystem बनाया। जैसे कि आप सब जानते हैं, हमने Target Olympic Podium Scheme शुरू की। हमने ‘खेलो इंडिया स्कीम’ शुरू की। समय के साथ, इसका दायरा और व्यापक बनाया। खेलो इंडिया के विस्तार और स्पोर्ट्स फेडरेशंस को मजबूत करने के लिए, जैसा अभी मनसुख भाई ने बताया, 36 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा allocate किए हैं।

आज देश में एक हजार से ज्यादा खेलो इंडिया सेंटर्स बनाए गए हैं। स्टेडियम और मिनी स्टेडियम, मल्टी-पर्पज़ हॉल स्पोर्ट्स के लिए तैयार किए हैं। एथलेटिक्स ट्रैक, फुटबॉल ग्राउंड, हॉकी ग्राउंड, स्विमिंग पूल, हजारों ऐसे स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर छोटे-बड़े शहरों में बन रहे हैं। इस स्कीम के तहत खिलाड़ियों को भी सीधे मदद दी जा रही है। उन्हें Out-of-Pocket Allowance दिया जा रहा है। TOPS स्कीम के तहत खिलाड़ियों को 50 हजार रुपए महीने मिल रहे हैं। अगर किसी खेल में कोचिंग के लिए देश से बाहर जाने की जरूरत है, तो सरकार उसे भी facilitate कर रही है, उसके लिए आर्थिक सहायता दे रही है।

युवाओं को खेलने और compete करने के ज्यादा से ज्यादा मौके मिलें, इसके लिए विंटर गेम्स जैसे events शुरू किए गए, सांसद खेल प्रतियोगिताएं शुरू की गईं। देश ने नई स्पोर्ट्स पॉलिसी, खेलो भारत नई नीति बनाई। हमारे दिव्यांग खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उनके लिए भी खेलों में बेहतर अवसर और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। और इसीलिए ही, आज हर खिलाड़ी को ये भरोसा होता है कि उसकी पूरी जर्नी में देश उसके साथ खड़ा है। और, जब खिलाड़ी को ये अहसास रहता है, तो, वो देश के लिए क्या करके दिखाता है, आप सब खुद इसके उत्तम उदाहरण हैं।

इस बार एशियन गेम्स में टीम इंडिया के कई खिलाड़ी ऐसे भी थे, जिनकी उम्र 15-17 साल ही है। इतनी कम उम्र में इन खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया है। देशवासियों का दिल जीता है। ये दिखाता है कि, सफलता के लिए उम्र कोई बंदिश नहीं होती। बल्कि, खेलों में तो कम उम्र से की गई शुरुआत एक added advantage होती है। इसीलिए, हमारी कोशिश है कि खेलों में प्रतिभा की पहचान कम उम्र से ही हो। पांच से पंद्रह वर्ष के बच्चों में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उनकी ट्रेनिंग पर हमारा विशेष फोकस है। आने वाले वर्षों में हजारों नए खिलाड़ियों को खेलो इंडिया, और इमर्जिंग खेलो इंडिया के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए अवसर मिलेंगे। हमें आने वाली खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी को और मजबूत करना है। 2028 में लॉस एंजिलिस ओलंपिक्स हैं। 2030 में भारत कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। और 2036 में ओलंपिक्स की मेजबानी करना भी भारत की आकांक्षा है। इसी को देखते हुए मैंने लालकिले से talent hunt अभियान चलाने की बात कही है। आज गाँव-गाँव तक जाकर प्रतिभाओं को तलाशा जा रहा है, और उन्हें तराशा भी जा रहा है। यही खिलाड़ी आने वाले समय में भारत के लिए मेडल्स लेकर आएंगे।

हमारे सपने बड़े हैं, हमारे संकल्प भी बड़े हैं, और इन्हें पूरा करने का आत्मविश्वास भी आज हिन्दुस्तान के पास है, हर हिन्दुस्तानी के पास है। और इसलिए, मैं पूरे विश्वास से कहता हूँ-

भारत में बड़े स्पोर्ट्स इवेंट्स, We will Do it!

टॉप स्पोर्टिंग नेशंस में भारत, We will Do it!

ग्लोबल स्पोर्ट्स हब बने भारत, We will Do it!

भारत में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, We will Do it!

भारत के हर कोने से एक चैंपियन, We will Do it!

एशियन गेम्स में हमारी सफलता देश के बदलते मिजाज का भी उदाहरण है। ये एक example है कि कैसे, आज देश का युवा हर बुलंदी को छूने के लिए अधीर है। ऐसा कोई मुकाम नहीं है, जो भारत के युवाओं के हौसलों से बड़ा हो! ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है, जो हमारी युवाशक्ति के सामर्थ्य के बाहर हो! संभावनाओं का असीम आकाश सामने है, और मंजिल भारत का युवा खुद तय कर रहा है। इसीलिए, देखते ही देखते, भारत आज दुनिया का तीसरा बड़ा, तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप ecosystem बन गया है। हमारे युवा आज स्पेस सेक्टर में अपनी कंपनियां बना रहे हैं, सैटेलाइट टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं, यही युवा, डिफेंस सेक्टर में नई तकनीक विकसित कर रहे हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नए प्रयोग कर रहे हैं। और ये बदलाव केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं, जैसे खेलों में आज दूर-दराज की प्रतिभाओं को भी मौका मिल रहा है, वैसे ही, आज स्टार्टअप्स, रिसर्च और दूसरे उद्यमों में भी, छोटे शहरों और गाँवों के युवा नए आइडिया लेकर आगे आ रहे हैं। इस आत्मविश्वास के पीछे एक बड़ा भरोसा है। बीते एक दशक में देश ने जो व्यवस्थाएं विकसित की हैं, उनसे युवाओं को भरोसा मिला है कि, वे बड़े सपने देख सकते हैं। उन्हें विश्वास है कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने के लिए देश का पूरा सामर्थ्य उनके साथ खड़ा है।

हमारे प्रयासों का लाभ केवल मैदान में खेलने वाले खिलाड़ियों तक सीमित नहीं है। स्पोर्ट्स कोचिंग, फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग जैसे क्षेत्रों में भी युवाओं के लिए नए करियर के अवसर बन रहे हैं। खेलों के विकास के साथ-साथ इनसे जुड़े अनेक प्रोफेशन भी आगे बढ़ रहे हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार और उद्यम के नए रास्ते बने हैं।

आज हम जिस किसी भी फील्ड में हैं, हमें अपनी सफलता के लिए परिश्रम तो करना ही है, साथ ही, नई पीढ़ी को गढ़ने की जिम्मेदारी भी उठानी है। अब आपके पास इंटरनेशनल टूर्नामेंट का भी अनुभव है, और इसलिए, मेरा आग्रह होगा, आप कुछ समय उन बच्चों को जरूर दें, जो आपकी तरह आगे बढ़ने का सपना देख रहे हैं। आपके पसीने से उनके सपनों को सींचना है, सफलता तब आती है। जब भी अवसर मिले, अपने गांव, अपने शहर के बच्चों से मिलिए। अलग-अलग स्कूलों में जाइए। जिन मैदानों पर आपने खेलना शुरू किया था, वहां जरूर जाइए। आपके अनुभव उन बच्चों के बहुत काम आ सकते हैं। हो सकता है, आपकी एक छोटी-सी बात किसी बच्चे को खेलों में आगे बढ़ने का हौसला दे दे।

देश के युवाओं को आपसे केवल स्पोर्ट्स की ही प्रेरणा नहीं मिलती है। क्योंकि, खेल की भूमिका केवल मैदान तक ही सीमित नहीं है। खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं, जीवन में गिरकर फिर से खड़े होने की, हारकर जीतने की सीख खेलों से मिलती है। एक लक्ष्य के लिए कैसे लंबे समय तक अटल रहना है, कैसे परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढालना है, स्पोर्ट्स से ये हमारे हर रोज के जीवन का हिस्सा बन जाता है। यही स्पोर्ट्सपर्सन स्पिरिट जीवन भर काम आती है।

मैं हमेशा कहता हूं, जो खेलेगा, वो खिलेगा। आप भी खेलते रहिए, खिलते रहिए, आने वाली प्रतियोगिताओं और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए, एक बार फिर मेरी तरफ से आपको अनेक-अनेक शुभकामनाएं। आपका ये उत्साह, ये आत्मविश्वास, यही नए भारत की सबसे बड़ी ताकत है। इसी आत्मविश्वास के साथ हमें भारत को नई बुलंदियों तक पहुंचाना है। तो आइए, एक बार फिर पूरी ताकत के साथ मेरे साथ बोलिये –

विकसित भारत We will Do it!

विकसित भारत AT Twenty Forty Seven, We will Do it!

टॉप थ्री इकोनॉमी, We will Do it!

आत्मनिर्भर भारत, We will Do it!

ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब, We will Do it!

टेक्नॉलजी में भारत की लीडरशिप, We will Do it!

अंतरिक्ष में कदम, We will Do it!

ओलंपिक्स का आयोजन, We will Do it!

नए खेलों में मेडल्स, We will Do it!

बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के स्थापना दिवस पर कर्मियों को बधाई दी

    राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इसके सभी कर्मियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री के अनुसार, एनएसजी के कर्मी साहस, सटीकता और कर्तव्य के प्रति अटूट…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां कालरात्रि की प्रार्थना की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि के दौरान मां कालरात्रि की स्तुति की। प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि देवी के आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास का संचार…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने नवरात्रि के दौरान मां कात्यायनी की पूजा की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नवरात्रि में षष्ठी के पावन अवसर पर मां कात्यायनी की पूजा की। प्रधानमंत्री ने कामना की कि मां कात्यायनी के आशीर्वाद से सभी का जीवन असीम शक्ति,…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने मां जगदाम्बिका की सभी रूपों में दिव्य उपस्थिति का गुणगान करते हुए संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मां जगदाम्बिका का गुणगान करते हुए और सभी शब्दों, विचारों एवं रूपों में उनकी दिव्य उपस्थिति पर प्रकाश डालते हुए एक संस्कृत सुभाषितम साझा किया। यह श्लोक…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय एथलीट दल से बातचीत की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल से बातचीत की। उन्होंने एक ही जगह पर इतने सारे पदक जीतने वालों के इकट्ठा होने से…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लद्दाख में 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लद्दाख में लगभग 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया। वर्चुअल भागीदारी के माध्यम से…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. आयुष

    AIIA ने दो समझौता ज्ञापनों, प्रमुख अकादमिक प्रकाशनों और डिजिटल पहलों के साथ मनाया अपना 10वाँ स्थापना दिवस

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA), नई दिल्ली के कौमारभृत्य विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON 2026 का शनिवार को आयुर्वेदिक बाल स्वास्थ्य को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित अंतरराष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. वित्‍त मंत्रालय

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत एमपी के युवाओं के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ पांच जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की मध्य प्रदेश इकाई ने मिशन युवा रक्षा के अंतर्गत अक्टूबर 2026 में नीमच, जावरा, जावद, मंदसौर और गरोठ के शिक्षण संस्थानों में पांच नशा-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।…

    पूरा पढ़ें →
  3. पर्यावरण

    राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने पहुंच और लाभ साझाकरण व्यवस्था के अंतर्गत 29 राज्य जैव विविधता परिषदों और एक केंद्र शासित प्रदेश जैव विविधता परिषद को 1.19 करोड़ रुपये वितरित किए

    जैविक संसाधन बाज़ारों या व्यापारियों के माध्यम से खरीदे जाने के कारण व्यक्तिगत लाभार्थियों की पहचान आसानी से नहीं हो पाती थी। इस प्रकार से एनबीए ने विशेषज्ञ समिति द्वारा अनुशंसित और…

    पूरा पढ़ें →
  4. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने फिरोजपुर और फरीदकोट में धान की पराली के प्रबंधन संबंधी उपायों की समीक्षा की; फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनरी की समय पर उपलब्धता और किसानों को सहायता प्रदान करने पर जोर

    पंजाब के मोगा जिले के दौरे के बाद, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के सदस्य (तकनीकी) डॉ. टी.एस. पंवार के नेतृत्व में एक…

    पूरा पढ़ें →
  5. औषधि विभाग

    137 कैंसर रोधी दवाओं पर व्यापार मार्जिन का युक्तिकरण

    रसायन और उर्वरक मंत्रालय के औषधि विभाग के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने अत्यधिक ट्रेड मार्जिन को नियंत्रित करने, कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाने और…

    पूरा पढ़ें →
  6. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026-मैसूर, कर्नाटक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव श्री सुधांश पंत कल कर्नाटक के मैसूर में आयोजित नौ दिवसीय शिल्प समागम मेला 2026 में पहुंचेंगे। इस मेले का आयोजन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता…

    पूरा पढ़ें →
  7. आयुष

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026: आयुर्वेद रजोनिवृत्ति स्वास्थ्य के लिए समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देता है

    विश्व रजोनिवृत्ति दिवस 2026 (18 अक्टूबर) पर आयुष मंत्रालय रजोनिवृत्ति के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता, निवारक देखभाल और व्यापक दृष्टिकोण की अहमियत को रेखांकित कर रहा है। आयुर्वेद विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया

    भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज आईएनएस तीर, आईएनएस सुजाता और भारतीय तटरक्षक जहाज सारथी 15 अक्टूबर, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया से रवाना हो गए। ये जहाज…

    पूरा पढ़ें →
  9. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    समानता और गरिमापूर्ण जीवन की ओर महाराष्ट्र के अनिकेत अधिक सपकाल और मीनाक्षी हनुमंत पटोले की जीवन-यात्रा

    श्री अनिकेत अधिक सपकाल और श्रीमती मीनाक्षी हनुमंत पाटोले के लिए अंतरजातीय विवाह समानता, बंधुत्व और सामाजिक सद्भाव जैसे मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना। यह जाति आधारित भेदभाव से…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “एशियाई खेल 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: एशियाई खेल 2026 के प्रतिभागियों के साथ बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑