Saturday, 17 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

आयुष Read in English

ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryआयुष
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (731 words)

आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्यरत आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (Institute of Teaching and Research in Ayurveda—ITRA), जामनगर ने 15 अक्टूबर, 2026 को अपना छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’ के रूप में मनाया। इस अवसर पर संस्थान की शैक्षणिक, चिकित्सकीय और अनुसंधान संबंधी उपलब्धियों को रेखांकित किया गया तथा आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और वैज्ञानिक विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया गया।

ITRA, जामनगर आयुर्वेद के क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्राप्त करने वाला देश का पहला संस्थान है। 15 अक्टूबर, 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस संस्थान को राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया गया था। राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में ITRA आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पारंपरिक चिकित्सा ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

अपने लिखित शुभकामना संदेश में आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री प्रतापराव जाधव जी ने कहा कि आयुष क्षेत्र में राष्ट्रीय महत्व के प्रथम संस्थान (INI) के रूप में ITRA, आयुर्वेद के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान, स्वास्थ्य सेवाओं और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मैं राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद को सशक्त बनाने तथा उसकी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना करता हूँ। मैं विशेष रूप से ITRA द्वारा “आयु-टेक नवोन्मेष 2026” के आयोजन की सराहना करता हूँ। यह कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और आयुर्वेद के एकीकरण की दिशा में एक समयानुकूल पहल है। भारत की समृद्ध पारंपरिक चिकित्सा संबंधी ज्ञान-परंपरा और आधुनिक तकनीकों का समन्वय शिक्षा, अनुसंधान, औषधि विकास, साक्ष्य सृजन तथा नैदानिक निर्णय-सहायता प्रणालियों को सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उचित नियामक ढाँचों और सुरक्षा उपायों के मार्गदर्शन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उत्तरदायित्वपूर्ण, नैतिक एवं साक्ष्य-आधारित उपयोग आयुर्वेद की गुणवत्ता, सुलभता और वैश्विक प्रासंगिकता को बढ़ाने में सहायक हो सकता है। यह पहल माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित डिजिटल स्वास्थ्य मिशन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता मिशन को भी समर्थन प्रदान करेगी।

ITRA दिवस समारोह में विशिष्ट विशेषज्ञों की सहभागिता

ITRA की निदेशक प्रो. (डॉ.) तनुजा नेसरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और पारंपरिक चिकित्सा के विकास में योगदान देने वाले विशेषज्ञों की सहभागिता ने संस्थान की अकादमिक एवं अनुसंधान संबंधी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी डीन, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए निदेशक ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विजन एवं आयुष मंत्रालय के मार्गदर्शन में संस्थान जरूरतमंद रोगियों को विश्वस्तरीय उपचार देने हेतु प्रतिबद्ध है। NABH मान्यता प्राप्त 300 बिस्तरों वाले अस्पताल में पिछले छह वर्षों में संस्थान ने 22 ओपीडी के माध्यम से 18,47,807 मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया है तथा IPD में 27,520 मरीजों को उपचार दिया है। इसके साथ ही ITRA के आधिकारिक TV चैनल ANCN (आयुष नेक्स्ट कम्युनिकेशन नेटवर्क) के एक वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह चैनल आयुष पद्धतियों के जन-जागरण के एक नए मंच के रूप में स्थापित होगा, ऐसी आशा व्यक्त की।

ITRA, जामनगर में आयोजित छठे स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’ समारोह में आयुष मंत्रालय के पूर्व आयुर्वेद सलाहकार डॉ. मनोज नेसरी ने डॉ. पी. एम. मेहता के योगदान पर विशेष स्मृति व्याख्यान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER), गांधीनगर के निदेशक प्रो. शैलेन्द्र सराफ तथा गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. मानसी देशपांडे, एम. पी. शाह मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. नंदिनी देसाई सहित अन्य गणमान्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) में डेटा, डिजिटल हेल्थ एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने वाले समीर पुजारी तथा WHO ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर (WHO-GTMC) की निदेशक डॉ. श्यामा कुरुविल्ला भी इस कार्यक्रम से प्रत्यक्ष अथवा आभासी माध्यम से जुड़े।

आयुर्वेद शिक्षा और अनुसंधान में व्यापक योगदान

ITRA में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में स्नातक से लेकर पीएचडी तक के पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त, आयुर्वेद फार्मेसी के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर पीएचडी स्तर तक की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। संस्थान में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित विभिन्न अल्पकालिक और डिप्लोमा स्तर के पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाते हैं। इनमें चिकित्सकों के लिए विशेष योग पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

ITRA का लक्ष्य आयुर्वेद की समृद्ध विरासत को आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा और वैश्विक स्वास्थ्य आवश्यकताओं से जोड़ना है, ताकि भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति विश्व समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण में सार्थक योगदान दे सके।

इसी विषय से और: आयुष

View all इसी विषय से और: आयुष
  1. आयुष

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में दस वर्षों में 37.74 लाख से अधिक मरीजों का उपचार, आयुर्वेद आधारित सेवाओं का बढ़ा दायरा

    अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान(AIIA), नई दिल्ली ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर संस्थान की एक दशक की उपलब्धियों और रोगी सेवाओं पर आधारित रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, अक्टूबर 2016…

    पूरा पढ़ें →
  2. आयुष

    आयुष नवाचार के पेटेंट आवेदनों में आठ गुना वृद्धि

    11वें आयुर्वेद दिवस समारोह के दौरान आयुष से संबंधित आविष्कारों पर जारी स्थिति रिपोर्ट (2014-2026) में बताया गया है कि देश में आयुष से संबंधित नवाचार और बौद्धिक संपदा गतिविधियों में पिछले…

    पूरा पढ़ें →
  3. आयुष

    उपराष्ट्रपति ने KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया; अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की कई डिजिटल पहलों का शुभारंभ

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) द्वारा आयोजित कौमारभृत्य (आयुर्वेदिक बाल चिकित्सा) पर तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन KAUMARACON-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  4. आयुष

    वैज्ञानिक साक्ष्य और गुणवत्ता मानकों का समर्थन मिलने पर पारंपरिक चिकित्सा दुनिया भर में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समग्र कल्याण को मजबूत कर सकती है: केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव

    केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने आज जोर देकर कहा कि जब पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को वैज्ञानिक अनुसंधान, सटीक नैदानिक साक्ष्य,…

    पूरा पढ़ें →
  5. आयुष

    आयुष सेवा क्षेत्र के कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 43 प्रतिशत; कई प्रमुख क्षेत्रों में 50 प्रतिशत से अधिक

    आयुष सेवा क्षेत्र महिलाओं के लिए रोजगार और आर्थिक भागीदारी के नए अवसर पैदा कर रहा है। क्षेत्र के हालिया आकलन के अनुसार, आयुष सेवा क्षेत्र के कुल कार्यबल में महिलाओं की…

    पूरा पढ़ें →
  6. आयुष

    राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान, पुणे ने बी.एन.वाई.एस. स्नातक पाठ्यक्रम 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

    आयुष मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान (एन.आई.एन.) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने प्रमुख परिसर निसर्गग्राम, येवलेवाड़ी, पुणे में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान में स्नातक (बी.एन.वाई.एस.) पाठ्यक्रम में…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  8. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  9. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: ITRA, जामनगर ने मनाया छठा स्थापना दिवस ‘ITRA दिवस’; आयुर्वेद शिक्षा, अनुसंधान और जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्थान की उपलब्धियों को किया रेखांकित। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑