Saturday, 17 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया

Key details of this update
DetailInformation
Date11 October 2026 (Sunday)
Time1:37 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (808 words)
Article title card: केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया

माननीय केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वाराणसी में 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों एवं 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नशा-मुक्त युवा व स्वस्थ भारत का संदेश दिया। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेताओं – सुश्री प्राची चौधरी, सुश्री पारुल चौधरी, श्री जय कुमार और श्री राज कुमार पाल – ने भी भाग लिया।

मुख्य घटनाक्रम

इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:00 बजे नमो घाट पर ध्यान सत्र के साथ हुई। इस सत्र का नेतृत्व हैदराबाद के कान्हा शांतिवनम स्थित हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. निवेदिता श्रेयांस ने किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद शानदार कथक प्रस्तुति और जोरदार जुम्बा सत्र हुआ, जिसमें सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, गतिविधि और सामुदायिक भागीदारी के जरिए समग्र कल्याण को बढ़ावा दिया गया।

सभा को संबोधित करते हुए, डॉ. मांडविया ने युवाओं से फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। नशा-मुक्त समाज के महत्व पर जोर देते हुए, केन्द्रीय मंत्री और प्रतिभागियों ने ‘नशा मुक्त भारत’ की शपथ ली और नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने तथा नशा-मुक्त पीढ़ी बनाने के अपने सामूहिक संकल्प को दोहराया। संबोधन के बाद, डॉ. मांडविया ने नमो घाट से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय तक साइकिल रैली का नेतृत्व किया और वाराणसी की सड़कों पर ‘विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा’ के संदेश को फैलाया।

काशी की पावन धरती पर 'Sundays On Cycle' के माध्यम से युवाओं ने किया मोदी जी के '#NashaMuktYuva' संकल्प का जोरदार उद्घोष! 🚲🇮🇳 📍 वाराणसी https://t.co/Kg2Km8Jps9

इस कार्यक्रम में 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के विशिष्ट पदक विजेताओं को सम्मानित करके भारत की खेल उपलब्धियों का उत्सव भी मनाया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में महिलाओं की 400 मीटर दौड़ में कांस्य पदक विजेता सुश्री प्राची चौधरी, महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में दो कांस्य पदक विजेता सुश्री पारुल चौधरी, मिश्रित 4×400 मीटर रिले में रजत पदक विजेता और पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक विजेता श्री जय कुमार और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक विजेता श्री राज कुमार पाल शामिल थे।

पृष्ठभूमि और विवरण

इन खिलाड़ियों की उपस्थिति ने अनुशासन, लगन और समर्पण जैसे उन मूल्यों को रेखांकित किया जो खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन का आधार हैं। साथ ही, इसने युवा प्रतिभागियों को फिटनेस को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली चुनने के लिए प्रेरित किया।

इस साइकिल रैली ने फिटनेस के संदेश को सामूहिक गतिविधि में बदल दिया और नागरिकों को सक्रिय जीवनशैली को अपनाने और नशा-मुक्त समाज के दूत बनने के लिए प्रोत्साहित किया। ‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ ने सफल एथलीटों को समुदायों के करीब लाकर युवाओं को खेल जगत की अनुकरणीय हस्तियों से बातचीत करने और उनकी यात्राओं से प्रेरणा लेने का अवसर भी दिया।

इस 94वें संस्करण ने इस बात पर जोर दिया कि फिटनेस सिर्फ शारीरिक गतिविधियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन जीने का एक ऐसा तरीका है जो अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य और जिम्मेदार विकल्पों को बढ़ावा देता है। साइकिल चालन, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, ध्यान और ‘नशा मुक्त भारत’ के संकल्प के जरिए, इस कार्यक्रम ने युवाओं से नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने, स्वस्थ आदतें अपनाने और ‘विकसित भारत’ के लिए ‘नशा मुक्त युवा’ पीढ़ी के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पीके/केसी/आरटी/आर

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

माननीय केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वाराणसी में 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों एवं 1,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और नशा-मुक्त युवा व स्वस्थ भारत का संदेश दिया। ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में 2026 आइची-नागोया एशियाई खेलों के पदक विजेताओं – सुश्री प्राची चौधरी, सुश्री पारुल चौधरी, श्री जय कुमार और श्री राज कुमार पाल – ने भी भाग लिया।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6:00 बजे नमो घाट पर ध्यान सत्र के साथ हुई। इस सत्र का नेतृत्व हैदराबाद के कान्हा शांतिवनम स्थित हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की युवा कार्यक्रम निदेशक डॉ. निवेदिता श्रेयांस ने किया। उन्होंने स्वस्थ जीवन जीने के लिए शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। इसके बाद शानदार कथक प्रस्तुति और जोरदार जुम्बा सत्र हुआ, जिसमें सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, गतिविधि और सामुदायिक भागीदारी के जरिए समग्र कल्याण को बढ़ावा दिया गया।

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

    जमसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। पोलैंड के 19 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात, महाराष्ट्र और नई दिल्ली का दौरा किया।…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा

    एशियाई खेल 2026 में भारत के चौथे स्थान पर रहने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफएस) से भारत के खेल प्रदर्शन की और…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत 1,469 जगहों पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेले आयोजित किए

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत साझेदार संगठनों के सहयोग से 10 अक्टूबर, 2026 को नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेलों का आयोजन किया। यह आयोजन 100…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनना चाहिए और हर कार्य के केंद्र में राष्ट्र निर्माण को रखना चाहिए: डॉ. मनसुख मांडविया

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में मेरा युवा भारत (MY भारत) के माध्यम से यूथ फॉर विकसित भारत:…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी ‘युवा संवाद मेला’ के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से 9 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 'मेरा स्वास्थ्य,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 11 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑