Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (561 words)

जमसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। पोलैंड के 19 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात, महाराष्ट्र और नई दिल्ली का दौरा किया। इस कार्यक्रम में ऐतिहासिक महत्व के स्थलों का भ्रमण, सांस्कृतिक गतिविधियां, देश के वैज्ञानिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास को प्रदर्शित करने वाले संस्थानों का दौरा और भारतीय नेतृत्व के शीर्ष नेताओं के साथ बातचीत शामिल थी।

इस कार्यक्रम की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अगस्त 2024 में पोलैंड की राजकीय यात्रा के दौरान की थी। यह कार्यक्रम भारत-पोलैंड रणनीतिक साझेदारी के पंचवर्षीय कार्य योजना (2024-2028) का हिस्सा है। इसके अंतर्गत पोलैंड के युवाओं का भारत में वार्षिक आदान-प्रदान होता है, जिसमें प्रतिभागियों को भारत के इतिहास, संस्कृति, संस्थानों और समकालीन विकास को जानने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण गुजरात के जामनगर में स्थित बालाचड़ी पोलैंड बाल शिविर स्मारक का दौरा था, जो महाराजा जाम साहब दिग्विजयसिंहजी रणजीतसिंहजी जडेजा के मानवीय योगदान की याद दिलाता है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, महाराजा ने युद्ध के कारण पोलैंड के विस्थापित हुए बच्चों को शरण, शिक्षा और चिकित्सा सहायता प्रदान की थी। उनकी इस करुणा के कारण उन्हें पोलैंड में 'दोबरी महाराजा' या 'नेक महाराजा' की स्थायी पहचान मिली। इस दौरे ने प्रतिनिधिमंडल को साझा इतिहास के इस उल्लेखनीय अध्याय और दोनों देशों के बीच अटूट संबंधों के बारे में जानने का अवसर प्रदान किया।

इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने महाराष्ट्र में कोल्हापुर स्थित वालिवडे पोलैंड शरणार्थी शिविर स्मारक का दौरा किया, जो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान और उसके बाद पोलैंड के हजारों शरणार्थियों को प्रदान की गई शरण की याद दिलाता है।

बालाचड़ी और वालिवडे की यात्राओं ने एक कठिन दौर में पोलैंड के लोगों को भारत द्वारा दिए गए मानवीय सहायता को उजागर किया और भारत-पोलैंड मित्रता की ऐतिहासिक नींव को मजबूत किया।

नई दिल्ली में, केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने पोलैंड से आए युवा प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की और रात्रिभोज पर उनके साथ बातचीत की। इस मुलाकात में अतिथि युवाओं को मंत्री से बातचीत करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और युवा विकास एवं भागीदारी के प्रति भारत के दृष्टिकोण से अवगत होने का अवसर मिला। इस बातचीत से भारत और पोलैंड के बीच आपसी समझ को बढ़ावा देने और संबंधों को मजबूत करने में लोगों के बीच आदान-प्रदान के महत्व को बल मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा में सात दिनों के दौरान भारत के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त किया। जमसाहेब और वलीवाडे शिविर स्मारक, गांधीनगर में दांडी कुटीर और महात्मा गांधी की जन्मभूमि पोरबंदर में कीर्ति मंदिर का दौरा कार्यक्रम के यादगार अनुभवों में शामिल था। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दिए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य की सराहना की और इस यात्रा को एक समृद्ध अनुभव बताया जिससे भारत के बारे में उनकी समझ गहरी हुई और देश के साथ उनका जुड़ाव मजबूत हुआ।

प्रतिनिधिमंडल को विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात करने और भारत-पोलैंड संबंधों से संबंधित मामलों और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में युवा आदान-प्रदान की भूमिका पर उनसे बातचीत करने का अवसर भी मिला।

दूसरे संस्करण की सफल समाप्ति भारत-पोलैंड संबंधों को आगे बढ़ाने में युवा कूटनीति के महत्व को रेखांकित करती है। साझा इतिहास और समकालीन भारत से पोलैंड के युवाओं को जोड़कर, यह कार्यक्रम महाराजा जाम साहब की विरासत को आगे बढ़ाता है और दोनों देशों के बीच अटूट मित्रता को मजबूत करता है।

पीके/केसी/आरटी/एके/केके

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा

    एशियाई खेल 2026 में भारत के चौथे स्थान पर रहने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफएस) से भारत के खेल प्रदर्शन की और…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत 1,469 जगहों पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेले आयोजित किए

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत साझेदार संगठनों के सहयोग से 10 अक्टूबर, 2026 को नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेलों का आयोजन किया। यह आयोजन 100…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया

    माननीय केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वाराणसी में 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनना चाहिए और हर कार्य के केंद्र में राष्ट्र निर्माण को रखना चाहिए: डॉ. मनसुख मांडविया

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में मेरा युवा भारत (MY भारत) के माध्यम से यूथ फॉर विकसित भारत:…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी ‘युवा संवाद मेला’ के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से 9 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 'मेरा स्वास्थ्य,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑