Sunday, 18 October 2026 23 new updates today
Latest Updates

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा

Key details of this update
DetailInformation
Date17 October 2026 (Saturday)
Time2:13 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (781 words)

एशियाई खेल 2026 में भारत के चौथे स्थान पर रहने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफएस) से भारत के खेल प्रदर्शन की और अधिक जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रमुखों के साथ बातचीत करते हुए माननीय मंत्री ने भारत की खेल उत्कृष्टता को बनाए रखने के लिए आपसी तालमेल के साथ काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. मांडविया ने इस बात पर जोर दिया कि भारत को केवल कुछ पदक विजेताओं पर निर्भर रहने के बजाय चैंपियन खिलाड़ियों की एक निरंतर श्रृंखला तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "मीराबाई चानू अकेले कब तक हमारे लिए पदक जीतती रहेंगी? हमें 10 और मीराबाई चानू तैयार करने की आवश्यकता है। प्रत्येक खेल महासंघ को इस जिम्मेदारी को गंभीरता से लेना चाहिए। हमें प्रतिभाओं की पहचान करनी होगी और उन्हें सही प्रशिक्षण देना होगा। साथ ही ऐसा माहौल बनाना होगा जिसमें एथलीट सर्वोच्च स्तर तक पहुंच सकें।" खेल मंत्री ने ऐसे खिलाड़ियों की पहचान करने और उनकी प्रतिभा को निखारने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो विभिन्न खेल आयोजनों में भारत के पदक जीतने के लक्ष्य को बनाए रख सकें।

गुरुवार को आयोजित राष्ट्रीय खेल महासंघों के कॉन्क्लेव में भारत के 2026 एशियाई खेलों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई। साथ ही, यह लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक, 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और दोहा में होने वाले एशियाई खेल 2030 की तैयारियों का आकलन करने के लिए एक मंच भी बना। इसमें शूटिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, तीरंदाजी, स्क्वैश, वुशू और अन्य सहित सभी प्रमुख राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

डॉ. मांडविया ने इस बात पर भी जोर दिया कि एथलीटों को बड़े अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिस्पर्धा करते समय ध्यान भटकने की समस्या से बचाने के लिए और अधिक खेल मनोवैज्ञानिकों, खेल विज्ञान विशेषज्ञों व उच्च-स्तरीय मानसिक प्रशिक्षकों की आवश्यकता है। उन्होंने प्रत्येक राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित करने, एथलीटों की तैयारी को बेहतर बनाने, पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम करने और प्रदर्शन तथा प्रशासन में मौजूद कमियों का ईमानदारी से आकलन करने का भी आग्रह किया।

इस कॉन्क्लेव में, संयुक्त सचिव (खेलो इंडिया) श्री विनील कृष्णा ने 'खेलो इंडिया' योजना और राष्ट्रीय खेल महासंघों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा की। वहीं, सीईओ (टॉप्स) कर्नल एन.एस. जोहल ने आइची-नागोया एशियाई खेलों के प्रदर्शन की समीक्षा की और लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 की तैयारियों का जायजा लिया। कॉन्क्लेव में राष्ट्रीय खेल महासंघों को सहायता (एएनएसएफ) से जुड़ी संशोधित दिशानिर्देश की पुस्तिका का भी अनावरण किया गया।

युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे ने सभी महासंघों से आह्वान किया कि वे अपने काम को 'खेलो इंडिया मिशन' के विजन के अनुरूप ढालें। श्रीमती खडसे ने कहा, "प्रत्येक राष्ट्रीय खेल महासंघ को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य और जिला स्तर पर भी फेडरेशन्स मौजूद हों और प्रभावी ढंग से काम कर रहे हों। प्रतिभाओं की पहचान करने के साथ-साथ, इस काम को भी पूरे समर्पण के साथ किया जाना चाहिए। प्रतिभा की पहचान करना इस प्रक्रिया का केवल एक हिस्सा है; एथलीटों को अपनी पूरी क्षमता तक पहुंचने के लिए सही प्रशिक्षण और सहयोग मिलना भी जरूरी है।"

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय खेल महासंघों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य और जिला-स्तर के फेडरेशन्स प्रभावी ढंग से काम करें, साथ ही उनकी यह जिम्मेदारी भी है कि वे प्रतिभाओं की पहचान करें। उन्होंने यह भी कहा, "केवल सामूहिक प्रयासों से ही हम एथलीटों की तैयारियों को मजबूत कर सकते हैं, प्रतिभाओं के लिए एक बेहतर रास्ता तैयार कर सकते हैं और भारत के पदक की संख्या को बढ़ा सकते हैं।"

खेल सचिव श्री हरि रंजन राव ने कहा कि भारत को दोहा में होने वाले 2030 के एशियाई खेलों में शीर्ष तीन देशों में शामिल होने का लक्ष्य रखना चाहिए। वहीं, 2030 के राष्ट्रमंडल खेल, जिनकी मेजबानी भारत करने वाला है, उन्हें एक बड़ी राष्ट्रीय चुनौती के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "हमें दोहा एशियाई खेलों में तीसरा स्थान हासिल करने का प्रयास करना चाहिए। 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों में, हमें 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर शीर्ष तीन में जगह बनानी होगी। चूंकि हम इन खेलों की मेजबानी कर रहे हैं, इसलिए प्रत्येक राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) को इस प्रतियोगिता को गंभीरता से लेना चाहिए और उसी के अनुसार तैयारी करनी चाहिए। हमें इसे एक चुनौती के रूप में लेना चाहिए और अभी से ही इस दिशा में काम शुरू कर देना चाहिए।"

इससे पहले, श्री राव ने खेल इकोसिस्टम की तुलना एक चार पहिया वाहन से की, जो तभी आगे बढ़ सकता है जब इसके सभी हिस्से- एथलीट, कोच, एनएसएफ, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) – एक साथ मिलकर काम करें।

पीके/केसी/आरटी/एसके / डीए

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

    जमसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। पोलैंड के 19 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात, महाराष्ट्र और नई दिल्ली का दौरा किया।…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत 1,469 जगहों पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेले आयोजित किए

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत साझेदार संगठनों के सहयोग से 10 अक्टूबर, 2026 को नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेलों का आयोजन किया। यह आयोजन 100…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया

    माननीय केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वाराणसी में 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    युवाओं को विकसित भारत का ब्रांड एम्बेसडर बनना चाहिए और हर कार्य के केंद्र में राष्ट्र निर्माण को रखना चाहिए: डॉ. मनसुख मांडविया

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने 10 अक्टूबर 2026 को वाराणसी स्थित बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के स्वतंत्रता भवन में मेरा युवा भारत (MY भारत) के माध्यम से यूथ फॉर विकसित भारत:…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी ‘युवा संवाद मेला’ के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

    युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से 9 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 'मेरा स्वास्थ्य,…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  3. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  4. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  5. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  6. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 17 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑