Monday, 19 October 2026
Latest Updates

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय Read in English

माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी ‘युवा संवाद मेला’ के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

Key details of this update
DetailInformation
Date10 October 2026 (Saturday)
Time4:35 PM
Topic / Ministryयुवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time5 min (970 words)
Article title card: माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से 9 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव' विषय पर आधारित 100 सप्ताह के संकल्प अभियान के पहले माह के समापन का प्रतीक था। 200 चुनिंदा संस्थानों और उनके द्वारा अपनाए गए गांवों में चलाए गए इस अभियान में कुल 1,06,855 लोग शामिल हुए। इस मेला में युवाओं और समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाया गया ताकि मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज को बढ़ावा दिया जा सके।

मुख्य घटनाक्रम

एनएसएस के 15 क्षेत्रीय निदेशालयों के माध्यम से लागू की गई चौथे सप्ताह की इस पहल के तहत 200 संस्थानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे 100 प्रतिशत हासिल किया गया। ​ इस पहल में 93,662 युवा शामिल हुए और गांवों तथा झुग्गी-बस्तियों में विशेष आउटरीच गतिविधियों के ज़रिए 13,193 और नागरिकों तक पहुँच बनाई गई। पारंपरिक तौर पर शपथ लेने की गतिविधियों से आगे बढ़कर, 'युवा संवाद मेला' ने नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों पर जानकारीपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देने के लिए आपसी बातचीत, जन-जागरूकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति पर ज़ोर दिया।

राष्ट्रव्यापी पहल में तीन प्रमुख घटक शामिल थे: युवा संवाद, जागरूकता स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ। युवा संवाद (संवाद) घटक के तहत 509 संवादात्मक संगोष्ठियों और खुले मंचों का आयोजन किया गया, जिनमें 36,086 युवाओं ने भाग लिया। इन कार्यक्रमों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग के मूल कारणों, साथियों के दबाव और समुदाय के नेतृत्व में नशे की रोकथाम की रणनीतियों पर चर्चा की गई। इनमें संकाय सदस्यों और स्थानीय नेताओं ने भी भागीदारी की।

जागरूकता अभियान के तहत एनएसएस स्वयंसेवकों ने 396 सूचना स्टॉल और कियोस्क स्थापित किए। इनके माध्यम से नशे की लत के शारीरिक और मानसिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, प्रतिभागियों को उपलब्ध परामर्श सेवाओं और सहायता संसाधनों से भी अवगत कराया गया। इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए 587 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें नुक्कड़ नाटक, लघु नाटिकाएं और संगीत प्रस्तुतियां शामिल थीं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से 24,944 लोगों तक पहुंच बनाई गई। रचनात्मक और स्थानीय परिवेश के अनुरूप प्रस्तुतियों के जरिए नशामुक्त भारत का संदेश प्रसारित किया गया।

इस अभियान में सभी लिंगों के लोगों की उत्साहजनक भागीदारी भी देखने को मिली। अभियान में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, 48,269 महिला प्रतिभागी और 45,618 पुरुष प्रतिभागी ने भाग लिया। यह देशव्यापी जागरूकता अभियान में महिला प्रतिभागी की सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। एनएसएस स्वयंसेवकों और युवाओं ने अपनी भागीदारी के माध्यम से शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के समुदायों में स्वास्थ्य, कल्याण और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश पहुंचाने में योगदान दिया।

पृष्ठभूमि और विवरण

डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के ज़रिए ज़मीनी स्तर पर लोगों को जोड़ने के काम को और बढ़ावा मिला, जिसमें युवा एंबेसडरों ने #NashaMuktYuva हैशटैग का इस्तेमाल करके 935 सोशल मीडिया पोस्ट किए। इन डिजिटल प्रयासों से स्थानीय गतिविधियों की पहुँच बढ़ी और ज़्यादा लोगों तक अभियान का संदेश पहुँचाने में मदद मिली।

प्रथम माह की सफल समाप्ति 100 सप्ताह के संकल्प अभियान के अगले चरण की नींव रखती है। दूसरे माह में 'स्वस्थ युवा, नशामुक्त युवा' विषय के अंतर्गत शारीरिक फिटनेस और खेलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और शारीरिक गतिविधि को मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के एक महत्वपूर्ण घटक के रूप में पहचानने के लिए प्रोत्साहित करना है।

माय भारत, एनएसएस, शिक्षण संस्थानों और स्थानीय समुदायों की लगातार भागीदारी के ज़रिए, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय एक स्वस्थ, सशक्त और नशा-मुक्त भारत के विज़न की दिशा में युवाओं के नेतृत्व में जागरूकता, सामुदायिक जुड़ाव और सामूहिक कार्रवाई को मज़बूत कर रहा है।

पीके/केसी/आरटी/जीके

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने माय भारत' और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के माध्यम से 9 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह आयोजन 'मेरा स्वास्थ्य, मेरा गौरव' विषय पर आधारित 100 सप्ताह के संकल्प अभियान के पहले माह के समापन का प्रतीक था। 200 चुनिंदा संस्थानों और उनके द्वारा अपनाए गए गांवों में चलाए गए इस अभियान में कुल 1,06,855 लोग शामिल हुए। इस मेला में युवाओं और समुदाय के सदस्यों को एक साथ लाया गया ताकि मादक पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और एक स्वस्थ, नशामुक्त समाज को बढ़ावा दिया जा सके।

बताया गया उद्देश्य क्या है?

एनएसएस के 15 क्षेत्रीय निदेशालयों के माध्यम से लागू की गई चौथे सप्ताह की इस पहल के तहत 200 संस्थानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे 100 प्रतिशत हासिल किया गया। ​ इस पहल में 93,662 युवा शामिल हुए और गांवों तथा झुग्गी-बस्तियों में विशेष आउटरीच गतिविधियों के ज़रिए 13,193 और नागरिकों तक पहुँच बनाई गई। पारंपरिक तौर पर शपथ लेने की गतिविधियों से आगे बढ़कर, 'युवा संवाद मेला' ने नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों पर जानकारीपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देने के लिए आपसी बातचीत, जन-जागरूकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति पर ज़ोर दिया।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

एनएसएस के 15 क्षेत्रीय निदेशालयों के माध्यम से लागू की गई चौथे सप्ताह की इस पहल के तहत 200 संस्थानों का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसे 100 प्रतिशत हासिल किया गया। ​ इस पहल में 93,662 युवा शामिल हुए और गांवों तथा झुग्गी-बस्तियों में विशेष आउटरीच गतिविधियों के ज़रिए 13,193 और नागरिकों तक पहुँच बनाई गई। पारंपरिक तौर पर शपथ लेने की गतिविधियों से आगे बढ़कर, 'युवा संवाद मेला' ने नशीले पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों पर जानकारीपूर्ण बातचीत को बढ़ावा देने के लिए आपसी बातचीत, जन-जागरूकता और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति पर ज़ोर दिया।

इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

View all इसी विषय से और: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय
  1. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माई भारत–एनएसएस ने ‘योग एवं आत्मरक्षा दिवस’ के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के दूसरे माह की शुरुआत की

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने माई भारत और राष्ट्रीय सेवा योजना(एनएसएस) के माध्यम से 16 अक्टूबर, 2026 को “योग एवं आत्म-सुरक्षा दिवस” के राष्ट्रव्यापी आयोजन के साथ “नशा मुक्त युवा, विकसित…

    पूरा पढ़ें →
  2. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  3. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    पोलैंड के युवा प्रतिनिधिमंडल का जामसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण सफलतापूर्वक संपन्न

    जमसाहेब स्मारक युवा विनिमय कार्यक्रम का दूसरा संस्करण 7 से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। पोलैंड के 19 सदस्यीय युवा प्रतिनिधिमंडल ने गुजरात, महाराष्ट्र और नई दिल्ली का दौरा किया।…

    पूरा पढ़ें →
  4. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    डॉ. मनसुख मांडविया ने एशियाई खेलों की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय खेल महासंघों से चैंपियन तैयार करने की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के लिए कहा

    एशियाई खेल 2026 में भारत के चौथे स्थान पर रहने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफएस) से भारत के खेल प्रदर्शन की और…

    पूरा पढ़ें →
  5. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के अंतर्गत 1,469 जगहों पर नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेले आयोजित किए

    मेरा युवा भारत ने ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत अभियान’ के तहत साझेदार संगठनों के सहयोग से 10 अक्टूबर, 2026 को नेबरहुड यूथ पार्लियामेंट और युवा मेलों का आयोजन किया। यह आयोजन 100…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने फिटनेस गतिविधियों, नशा-विरोधी शपथ और 5.5 किलोमीटर की साइकिल रैली में युवाओं का नेतृत्व किया

    माननीय केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वाराणसी में 'फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ के 94वें संस्करण का नेतृत्व किया। इस कार्यक्रम में 500 से अधिक साइकिल चालकों…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति की दुर्गा पूजा पर शुभकामनाएं

    दुर्गा पूजा के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “दुर्गा पूजा के अत्यंत पावन अवसर पर…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर, 2026) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर व गुरदासपुर में मिलेंगे

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह, मंगलवार (20 अक्टूबर) को पंजाब में चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण अपनी जान खोने वाले लोगों के परिवारों से मानसा, संगरूर…

    पूरा पढ़ें →
  3. संचार मंत्रालय

    विशेष अभियान 6.0: डाक विभाग ने शिकायत निवारण, स्वच्छता, ई-अपशिष्ट निपटान और अंतरिक्ष प्रबंधन में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की

    संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने देशभर के डाक प्रतिष्ठानों में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चल रहे 'विशेष अभियान 6' (स्पेशल अभियान 6) के क्रियान्वयन चरण में उल्लेखनीय प्रगति…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    लोकायन 2026 – भारतीय नौसेना का जहाज सुदर्शिनी ओमान के सलालाह से रवाना हुआ

    भारतीय नौसेना का तीन मस्तूलों वाला पाल प्रशिक्षण जहाज़ आईएनएस सुदर्शिनी 14-17 अक्टूबर 2026 के दौरान ओमान के सलालाह में अपना पड़ाव पूरा करने के बाद वहाँ से आगे के लिए रवाना…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा खेल 2026 के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएँ दीं

    आइची-नागोया में एशियाई पैरा खेल 2026 की शुरुआत के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय दल को अपनी शुभकामनाएँ दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को अपने पैरा-एथलीटों पर…

    पूरा पढ़ें →
  6. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    एनसीआरटीसी ने नमो भारत परिचालन के तीन सफल वर्षों का जश्न

    नमो भारत के सफल संचालन के तीन वर्ष पूरे होने और क्षेत्रीय आवागमन में आए बड़े बदलाव की इस यात्रा के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने 17 अक्टूबर…

    पूरा पढ़ें →
  7. वित्‍त मंत्रालय

    डीआरआई ने 137 किलो क्रिस्टल मेथ की बड़ी खेप जब्त की; तटीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, तमिलनाडु में 4 गिरफ्तार

    राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने संगठित मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए, हाल के वर्षों में तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्तियों…

    पूरा पढ़ें →
  8. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

    मत्स्यपालन विभाग के केन्द्रीय सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने मुनस्यारी शीतजल मत्स्यपालन क्लस्टर का दौरा किया; उन्होंने ट्राउट मछली पालने वाले किसानों से बातचीत की और क्लस्टर के विकास कार्यों की समीक्षा की

    भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत मत्स्यपालन विभाग के सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी 18 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे।…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    भारत का पोषक तत्वों से भरपूर बैंगनी आलू

    कई आबादियों में पर्याप्त कैलोरी सेवन के बावजूद छिपी भूख (हिडन हंगर) पोषण से जुड़ी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। दैनिक भोजन के माध्यम से आवश्यक विटामिन और खनिजों की खपत…

    पूरा पढ़ें →
  10. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एसटीपीआई टेक कॉन्क्लेव में स्वास्थ्य सेवा और सहायक प्रौद्योगिकियों में एआई की क्षमता को रेखांकित किया गया

    इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अंतर्गत एक प्रमुख विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संगठन, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) और आईआईटी बीएचयू के नवाचार, इनक्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र (सीआईआईई) ने वाराणसी…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: माय भारत-एनएसएस ने राष्ट्रव्यापी 'युवा संवाद मेला' के साथ नशा मुक्ति युवा अभियान के पहले महीने का समापन किया; 1.06 लाख से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 10 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑