Saturday, 17 October 2026 24 new updates today
Latest Updates

उप राष्ट्रपति सचिवालय Read in English

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date10 October 2026 (Saturday)
Time2:24 PM
Topic / Ministryउप राष्ट्रपति सचिवालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,075 words)
Article title card: उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और स्नातक होने वाले डॉक्टरों, नर्सों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों को बधाई दी। इस दीक्षांत समारोह को संथाल परगना क्षेत्र की आकांक्षाओं का उत्सव बताते हुए उन्होंने कहा कि एम्स देवघर जनजातीय और ग्रामीण समुदायों के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का प्रतीक है।

मुख्य घटनाक्रम

Vice President Shri C. P. Radhakrishnan graced the Second Convocation of AIIMS Deoghar in Jharkhand today. Highlighting AIIMS Deoghar as a symbol of balanced and inclusive development, the Vice-President emphasised that access to quality healthcare and medical education must reach every corner of the country.

भगवान बिरसा मुंडा, सीधो-कान्हू और तिलका मांझी की विरासत का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान को संस्थान की सीमाओं से परे ले जाएं और गांवों, आदिवासी समुदायों तथा देश के सबसे दूरदराज के क्षेत्रों में सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संबंधी जानकारी का सर्वोच्च उद्देश्य समाज की सेवा करना है। उन्होंने युवा पेशेवरों से दक्षता, सत्यनिष्ठा, सहानुभूति और नैतिक आचरण के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सा की डिग्री केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वंचितों और कमजोर वर्गों की करुणा एवं समर्पण के साथ सेवा करने का कर्तव्‍य भी है।

उपराष्ट्रपति ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में एम्स देवघर के योगदान की सराहना की। उन्होंने मलेरिया उन्मूलन, लसीका फाइलेरिया की निगरानी, एनीमिया, श्रवण स्वास्थ्य और विद्यालय स्वास्थ्य से संबंधित संस्थान की सामुदायिक पहुंच पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सा संस्थान का दायित्व उसके परिसर की सीमाओं से कहीं आगे तक होता है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या वर्ष 2014 से पहले के 387 से बढ़कर 846 हो गई है। उन्होंने कहा कि एम्स देवघर जैसे संस्थान संतुलित और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक राज्य, जिले और गांव में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तथा उच्च शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

पृष्ठभूमि और विवरण

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि स्नातक होने वाले 173 विद्यार्थियों में से 132 छात्राएं थीं। उन्होंने कहा कि यह महिला सशक्तिकरण से आगे बढ़कर महिला-नेतृत्व वाले विकास की दिशा में देश की प्रगति को दर्शाता है। साथ ही, यह महिलाओं को अपनी क्षमताओं को साकार करने में सक्षम बनाने में शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका को भी रेखांकित करता है।

स्नातकों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने उनसे उन समुदायों के साथ जुड़े रहने का आग्रह किया, जिनकी सेवा के लिए इस संस्थान की स्थापना की गई है। उन्होंने उभरती प्रौद्योगिकियों को जिम्मेदारी से अपनाने तथा यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता, टेलीमेडिसिन और डिजिटल निदान के क्षेत्र में हुई प्रगति का लाभ शहरों के साथ-साथ दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक भी पहुंचे। उन्होंने युवा पीढ़ी के बीच “नशे को ना” का संदेश प्रसारित करने का भी आह्वान किया और रोगियों की करुणापूर्ण देखभाल में नर्सिंग पेशेवरों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

उपराष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह संस्थान झारखंड और व्यापक पूर्वी क्षेत्र के लिए नैदानिक उत्कृष्टता, वैज्ञानिक अनुसंधान तथा करुणापूर्ण सेवा केन्‍द्र के रूप में निरंतर प्रगति करता रहेगा। उन्होंने स्नातकों से अपने व्यावसायिक जीवन में दक्षता, करुणा और चरित्र को मार्गदर्शक सिद्धांत बनाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देने का आग्रह करते हुए अपने संबोधन का समापन किया।

दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार; केन्‍द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री प्रतापराव जाधव; झारखंड के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी; लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे; राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप कुमार वर्मा; देवघर के विधायक श्री सुरेश पासवान; एम्स देवघर की अध्यक्ष प्रोफेसर एम. वी. पद्मा श्रीवास्तव; तथा एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रोफेसर नितिन एम. गंगाने सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, संकाय सदस्य, स्नातक विद्यार्थी और उनके परिवारजन उपस्थित थे।

पीके/केसी/आरटी/केपी

परीक्षा पुनरावृत्ति: प्रमुख तथ्य

पहले प्रश्न का उत्तर याद करें, फिर इस लेख से लिया गया उत्तर खोलकर मिलान करें।

इस समाचार में मुख्य घटनाक्रम क्या है?

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के दूसरे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया और स्नातक होने वाले डॉक्टरों, नर्सों तथा स्वास्थ्य पेशेवरों को बधाई दी। इस दीक्षांत समारोह को संथाल परगना क्षेत्र की आकांक्षाओं का उत्सव बताते हुए उन्होंने कहा कि एम्स देवघर जनजातीय और ग्रामीण समुदायों के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बढ़ते अवसरों का प्रतीक है।

बताया गया उद्देश्य क्या है?

भगवान बिरसा मुंडा, सीधो-कान्हू और तिलका मांझी की विरासत का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने स्नातकों से आग्रह किया कि वे अपने ज्ञान को संस्थान की सीमाओं से परे ले जाएं और गांवों, आदिवासी समुदायों तथा देश के सबसे दूरदराज के क्षेत्रों में सेवा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संबंधी जानकारी का सर्वोच्च उद्देश्य समाज की सेवा करना है। उन्होंने युवा पेशेवरों से दक्षता, सत्यनिष्ठा, सहानुभूति और नैतिक आचरण के मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चिकित्सा की डिग्री केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि वंचितों और कमजोर वर्गों की करुणा एवं समर्पण के साथ सेवा करने का कर्तव्‍य भी है।

कौन सी तारीखें या आंकड़े बताए गए हैं?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना के विस्तार का उल्लेख करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या वर्ष 2014 से पहले के 387 से बढ़कर 846 हो गई है। उन्होंने कहा कि एम्स देवघर जैसे संस्थान संतुलित और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रत्येक राज्य, जिले और गांव में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तथा उच्च शिक्षा तक पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।

इसी विषय से और: उप राष्ट्रपति सचिवालय

View all इसी विषय से और: उप राष्ट्रपति सचिवालय
  1. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने संगीतकार देवा के निधन पर शोक व्यक्त किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने मशहूर संगीतकार देवा के निधन पर गहरा दुख जताया है। अपने शोक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि देवा ने अपनी विशिष्ट संगीत शैली…

    पूरा पढ़ें →
  2. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति ने कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज केरल के कोझिकोड में ‘नवरात्रि सर्गोत्सवम 2026’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक…

    पूरा पढ़ें →
  3. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस “समर्थक” का शुभारंभ किया

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी बहुउद्देशीय पोत आईएनएस समर्थक का शुभारंभ किया। यह शुभारंभ रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता और उन्नत स्वदेशी नौसैनिक…

    पूरा पढ़ें →
  4. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति 16 अक्टूबर को कर्नाटक और केरलम का दौरा करेंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन 16 अक्टूबर, 2026 को कर्नाटक और केरलम का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, वह कर्नाटक के कारवार में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस समर्थक के कमीशनिंग समारोह…

    पूरा पढ़ें →
  5. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उप-राष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के 66वें पाठ्यक्रम को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के 66वें पाठ्यक्रम के प्रतिभागियों को "भारत के मूल मूल्य, राष्ट्रीय हित और राष्ट्रीय उद्देश्य" विषय पर संबोधित किया।…

    पूरा पढ़ें →
  6. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने झारखंड के देवघर में सैन्य संपर्क मेले का दौरा किया

    भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के देवघर में आयोजित ‘सैन्य संपर्क मेला – सदैव आपके साथ’ का दौरा किया। इस मेले का आयोजन भारतीय सेना द्वारा देवघर…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    एफएसएसएआई ने चाय के लिए कीटनाशक अवशेषों की वैज्ञानिक आधार पर निर्धारित सीमाएँ प्रस्तावित कीं, उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की

    भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने विज्ञान आधारित खाद्य सुरक्षा विनियमन और उपभोक्ता संरक्षण को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत, चाय में दो कीटनाशकों, एसिटामिप्रिड और इमिडाक्लोप्रिड…

    पूरा पढ़ें →
  2. पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय

    आईआईटीएम ने जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन किया

    जलवायु विज्ञान को भारत के लिए सेवाओं में परिणत करने वाले मंच (सीएसएसआईएफ) की पहली हितधारक परामर्श बैठक आईआईटीएम, पुणे में 17 अक्टूबर 2026 को हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जलवायु विज्ञान…

    पूरा पढ़ें →
  3. अंतरिक्ष विभाग

    भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था 7–8 वर्ष में 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच जाएगी; प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के बाद डॉ. जितेन्द्र सिंह ने निजी निवेश में वृद्धि पर जोर दिया

    केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने यहां…

    पूरा पढ़ें →
  4. खान मंत्रालय

    मंत्रालय और इसके क्षेत्रीय कार्यालयों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 में सक्रिय रूप से भाग लिया

    खान मंत्रालय ने अपने क्षेत्रीय कार्यालयों और अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले संगठनों के साथ स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान 2026 में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छ भारत की…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त जांच समिति (एचपीईसी) का गठन किया था

    माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जुलाई 2026 के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर और दिल्ली के बाहर विभिन्न स्थानों पर हुई हिंसा की घटनाओं के सभी पहलुओं की जांच करने हेतु एक उच्चाधिकार प्राप्त…

    पूरा पढ़ें →
  6. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने गुजरात में ‘विकसित भारत युवा संवाद’ के दौरान युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना का मशाल वाहक बताया

    पोरबंदर से सांसद और केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने युवाओं से कहा कि वे राष्ट्र-निर्माण में आगे बढ़कर नेतृत्व करें और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के…

    पूरा पढ़ें →
  7. पर्यावरण

    सीएक्यूएम ने एनसीआर में अनुपालन स्थिति और प्रवर्तन कार्रवाइयों की समीक्षा की; 25.09.2026 से 09.10.2026 के बीच 124 निरीक्षण किए गए

    एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 16.10.2026 को आयोजित अपनी 'प्रवर्तन कार्यबल/एनफोर्समेंट टास्क फोर्स' (ईटीएफ) की 141वीं बैठक में, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में की गई…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    निर्यात के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए वाणिज्य विभाग ने जयपुर में ‘मुक्त व्यापार समझौतों का लाभ उठाने’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

    वाणिज्य विभाग ने भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) के तहत उपलब्ध लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने और निर्यातकों को उनका प्रभावी उपयोग करने में मदद देने के लिए राजस्थान…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    ने छह माह तक के शिशुओं के लिए खाद्य उत्पादों में सुक्रोज और फ्रक्टोज के अतिरिक्त इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाकर शिशु पोषण मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में कदम उठाया

    शिशुओं के पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य सुरक्षा और मानक (शिशु पोषण के…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    एडमिरल संजय वात्स्यायन, एफओसी-इन-सी (डब्ल्यूएनसी) द्वारा प्रोजेक्ट सीबर्ड इंफ्रास्ट्रक्चर का उद्घाटन

    वाइस एडमिरल संजय वात्स्यायन, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान ने 15 अक्टूबर 2026 को नौसेना बेस, कारवार में प्रोजेक्ट सीबर्ड चरण आईआईए के हिस्से के रूप में ट्रंक यूटिलिटी और एक्सेस…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 10 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑