Monday, 19 October 2026 1 new update today
Latest Updates

ग्रामीण विकास मंत्रालय Read in English

भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया

Key details of this update
DetailInformation
Date19 October 2026 (Monday)
Time12:39 PM
Topic / Ministryग्रामीण विकास मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (598 words)

भूमि संसाधन विभाग विशेष अभियान 6 चला रहा है, जिसका मुख्य जोर स्वच्छता को कामकाज का स्थायी हिस्सा बनाने, अभिलेखों के रखरखाव को बेहतर करने और लंबित मामलों को जल्दी निपटाने पर है। सचिव (भूमि संसाधन) के निर्देशन में इस अभियान पर बारीकी से नज़र रखी जा रही है और जवाबदेही, लगातार समीक्षा तथा तय समय-सीमा में लक्ष्य पूरे करने को प्राथमिकता दी जा रही है।

सचिव (एलआर) हर सप्ताह वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की प्रगति का जायज़ा लेते हैं। उन्होंने स्वयं विभाग के कार्यालयों और अभिलेख कक्ष का निरीक्षण किया है तथा सभी संभागीय प्रमुखों से कहा है कि वे स्वच्छता अभियानों की प्रभावी निगरानी करें, अभिलेखों की क्रमबद्ध समीक्षा करें और तय प्रक्रिया के अनुसार फाइलों की छंटाई सुनिश्चित करें। नोडल अधिकारी संभागों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें कर रहे हैं और प्रगति परखने तथा अभियान को सही ढंग से लागू करवाने के लिए कार्यालय परिसरों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को अभियान के लक्ष्यों की जानकारी दी गई है और वे इसकी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

लंबित मामलों को निपटाने और अभिलेखों की समीक्षा के काम में विभाग ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। पहचान की गई 12 स्वच्छता गतिविधियों में से 5 का काम पूरा हो गया है। साथ ही, अभियान के लक्ष्य की तुलना में 90 प्रतिशत जन शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। अभिलेख प्रबंधन के तहत कुल 1,280 भौतिक फाइलों में से 945 तथा 501 ई-फाइलों में से 242 की समीक्षा की गई है, ताकि आवश्यकतानुसार उनका अभिलेखन, छंटाई या समापन किया जा सके। अभियान से जुड़ी प्रगति की जानकारी प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के एससीडीपीएम पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज की जा रही है।

कर्मचारियों को जागरूक बनाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग ने 29 सितंबर, 2026 को "स्वच्छता एवं जल संचय" विषय पर विमर्श आयोजित किया। मानसिक और शारीरिक सेहत को अहमियत देते हुए 30 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम एनेक्स कार्यालय स्थित रेजुवे वेलनेस सेंटर में कर्मचारियों के लिए योग सत्र रखा गया। इसी दिन विभाग ने कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने में समर्पित सेवा और योगदान के लिए सफाई एवं हाउसकीपिंग कर्मचारियों का सम्मान भी किया।

स्वच्छता ही सेवा पहल और उसके विषय "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" से प्रेरित होकर विभाग ने 1 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में स्कोप कॉम्प्लेक्स के पास बने सार्वजनिक पार्क में श्रमदान किया। इसके साथ ही विभाग ने 1 से 15 अक्टूबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया और कार्यस्थल पर स्वच्छता, साफ-सफाई तथा व्यवहार में स्थायी बदलाव को बढ़ावा देने का अपना संकल्प दोहराया।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता और समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" पहल के अंतर्गत अधिकारियों और कर्मचारियों से 2 अक्टूबर, 2026 को अपने घरों और आस-पास के इलाकों में पौधे लगाने का आग्रह किया गया। अभियान के दौरान आगे एक और योग सत्र, मानसिक स्वास्थ्य पर व्याख्यान तथा कर्मचारियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित करने की योजना है।

जागरूकता फैलाने और अपनी पहलों को सामने लाने के लिए विभाग एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे अपने सोशल मीडिया मंचों पर अभियान के तहत हुई गतिविधियों और प्रगति की जानकारी भी साझा कर रहा है।

लगातार निगरानी, सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन, लंबित मामलों के त्वरित निपटान और अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी के बल पर भूमि संसाधन विभाग विशेष अभियान 6 के लक्ष्य हासिल करने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रहा है। ये कदम स्वच्छता को स्थायी कार्य-संस्कृति बनाने तथा साफ, कुशल, व्यवस्थित और उत्तरदायी कार्य माहौल तैयार करने के प्रति विभाग की लगातार प्रतिबद्धता को दिखाते हैं।

पीके/केसी/आरटी/एसजे

इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय

View all इसी विषय से और: ग्रामीण विकास मंत्रालय
  1. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    12 और 13 अक्टूबर, 2026 को हरियाणा के गुरुग्राम में ‘दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन’ के तहत ‘डिजिटल डेटा प्रणालियों को सुदृढ़ करने और साक्ष्य-आधारित शिक्षा’ पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया

    भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हरियाणा के गुरुग्राम में 12 और 13 अक्टूबर 2026 को डीएवाई-एनआरएलएम के तहत 'डिजिटल डेटा सिस्टम और साक्ष्य-आधारित शिक्षा को सुदृढ़ करने' पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    ग्रामीण विकास मंत्रालय पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में आयोजित कर रहा राष्ट्रीय सरस मेला 2026

    ग्रामीण विकास मंत्रालय, आंध्र प्रदेश सरकार के सहयोग से पहली बार दिल्ली-एनसीआर से बाहर विजयवाड़ा में राष्ट्रीय सरस मेला 2026 का आयोजन कर रहा है। यह मेला 13 से 31 अक्टूबर 2026…

    पूरा पढ़ें →
  3. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    इस वर्ष 6 लाख से अधिक ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा

    ग्रामीण उद्यमिता को मजबूत करने और स्थायी आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) ने आज राष्ट्रीय आरयूडीएसईटीआई (एनएआर) अकादमी के…

    पूरा पढ़ें →
  4. ग्रामीण विकास मंत्रालय

    मोदी सरकार की आंध्र प्रदेश को 3 लाख पक्के आवासों की ऐतिहासिक सौगात; श्री शिवराज सिंह चौहान और श्री चंद्रबाबू नायडू ने बुर्रीपालेम से भरी विकास की हुंकार

    आंध्र प्रदेश के समग्र विकास और ग्रामीण उत्थान को नई गति देते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को गुंटूर जिले के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय

    मोबाइल पर लाइव रहेगी सरकार; केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को समर्पित किया नया पोर्टल

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ और किसान कल्याण के संकल्प को आगे ले जाते हुए नवरात्रि…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने एशियाई पैरा गेम्स 2026 में महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर अवनी लेखारा को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल करने वाली अवनी लेखारा को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने स्वर्ण पदक जीतने और एशियाई पैरा गेम्स में नया रिकॉर्ड बनाने पर मोना अग्रवाल को बधाई दी

    एशियाई पैरा गेम्स 2026 की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम करने वाली मोना अग्रवाल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    असम के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    नई दिल्ली में आज असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। इस मुलाकात के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “असम…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने महानवमी के अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

    महानवमी के पर्व पर देशवासियों को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से शुभकामनाएं मिलीं और उन्होंने मां सिद्धिदात्री की आराधना की। उन्होंने प्रार्थना की कि मां की कृपा से हर भक्त…

    पूरा पढ़ें →
  6. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय

    पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान सफलतापूर्वक संपन्न

    17 सितंबर, 2026 से 2 अक्टूबर, 2026 तक चले स्वच्छता ही सेवा अभियान में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय (एमओपीएनजी) ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण वाले केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (सीपीएसई) और…

    पूरा पढ़ें →
  7. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अपने 33वें स्थापना दिवस से पहले मायगॉव के सहयोग से आयोजित ऑनलाइन मानवाधिकार क्विज-2026 के 10 विजेताओं की घोषणा की

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने अपनी ऑनलाइन 'मानवाधिकार क्विज-2026: जीवन, स्वतंत्रता, समानता और गरिमा का उत्सव' के 10 विजेताओं के नाम घोषित किए हैं। यह क्विज आयोग के 33वें स्थापना दिवस के…

    पूरा पढ़ें →
  8. उपभोक्‍ता कार्य

    भारत पहली बार 26-28 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय विधि मापन समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी करेगा

    नई दिल्ली में 26 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच अंतर्राष्ट्रीय विधि मापन समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक होगी, और भारत पहली बार इसकी मेजबानी करेगा। यह बैठक भारत सरकार के उपभोक्ता…

    पूरा पढ़ें →
  9. PIB Backgrounder

    पंप स्टोरेज परियोजना

    जैसे-जैसे स्वच्छ ऊर्जा भारत के बिजली क्षेत्र का परिदृश्‍य बदल रही है, वैसे-वैसे एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण तकनीक ऊर्जा के एक सशक्त नए भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है। अक्सर ‘वॉटर बैटरी’…

    पूरा पढ़ें →
  10. कार्मिक

    डीओपीटी ने स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर स्वच्छता प्रतिज्ञा, सफाई अभियान और वृक्षारोपण के साथ विशेष स्वच्छता अभियान 6 का शुभारम्भ किया; स्वच्छता, लंबित मामलों के निपटान, अभिलेख प्रबंधन और ई-कचरे पर विशेष ध्यान

    कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने विशेष अभियान 6 का तैयारी चरण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है और स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर 2 अक्टूबर, 2026 को औपचारिक रूप से कार्यान्वयन…

    पूरा पढ़ें →

इस करंट अफेयर्स अपडेट को कैसे पढ़ें

यह पेज “भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया” विषय पर जानकारी देता है। विषय समझने के लिए पूरा लेख पढ़ें और किसी भी तारीख, आंकड़े या आधिकारिक घोषणा के लिए संबंधित मूल दस्तावेज़ से पुष्टि करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

इस अपडेट का मुख्य विषय क्या है?

इस पेज का विषय है: भूमि संसाधन विभाग ने स्वच्छता, अभिलेख प्रबंधन और लंबित मामलों के निपटान पर केंद्रित विशेष अभियान 6 को आगे बढ़ाया। विषय की पूरी जानकारी ऊपर दिए गए लेख में पढ़ें।

यह पेज कब प्रकाशित हुआ था?

यह पेज 19 October 2026 को प्रकाशित हुआ था। यह पेज की प्रकाशन तारीख है; लेख में बताई गई घटना की तारीख अलग हो सकती है।

इस विषय की जानकारी का उपयोग कैसे करें?

पूरे लेख का संदर्भ पढ़ें, जरूरी तथ्यों की आधिकारिक दस्तावेज़ों से पुष्टि करें और संबंधित अपडेट के लिए करंट अफेयर्स अनुभाग देखें।

↑