प्रधानमंत्री कार्यालय Read in English

प्रधानमंत्री 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे

Key details of this update
DetailInformation
Date29 October 2026 (Thursday)
Time2:56 PM
Topic / Ministryप्रधानमंत्री कार्यालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time6 min (1,160 words)

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 30 और 31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे।

प्रधानमंत्री गुजरात के बनासकांठा में 30 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 9 बजे एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी-इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (ईटी-आईवीएफ) प्रयोगशाला और भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीआरसी) मवेशी फार्म का दौरा करेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे वह बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। वह पीएम-किसान योजना के तहत 19,000 करोड़ रुपये की 24वीं किस्त भी जारी करेंगे, दो ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे और इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद, प्रधानमंत्री केवड़िया में एकता नगर जाएंगे। शाम करीब 5 बजे वे भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे। शाम करीब 7:45 बजे वे एकता प्रकाश पर्व उत्सव में शामिल होंगे और उसके बाद रात करीब 8:15 बजे नर्मदा आरती करेंगे।

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह करीब 9:15 बजे वे एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह एकता नगर में वर्षा वन और वामन वृक्ष वाटिका का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री शाम करीब 5:30 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

बनासकांठा में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री गुजरात में बनासकांठा के भीलडी में भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर (बीआरसी) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 127 एकड़ में फैले इस संस्थान को अत्याधुनिक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है। बीआरसी गोजातीय प्रजनन, आनुवंशिक उन्नयन और उन्नत प्रजनन प्रौद्योगिकियों को मजबूत करेगा, जिससे नस्ल में सुधार में 10-20 गुना तेजी आएगी। यह कांकरेज मवेशी नस्ल को समर्पित अपनी तरह की देश का पहला सुविधा केंद्र होगा।

प्रधानमंत्री थराद और राधनपुर में बनास डेयरी के दो बायो-सीएनजी संयंत्रों की आधारशिला रखेंगे, जिनकी मवेशियों के गोबर प्रसंस्करण क्षमता क्रमशः 75 मीट्रिक टन प्रति दिन और 100 मीट्रिक टन प्रति दिन है।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो फेज-2ए (हवाई अड्डा विस्तार) और फेज-2बी (गिफ्ट सिटी विस्तार) की आधारशिला रखेंगे। फेज-2ए की लंबाई 6 किमी से अधिक होगी, जिसमें कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन शामिल होंगे, जबकि फेज-2बी की लंबाई 3.3 किमी से अधिक होगी, जिसमें गिफ्ट सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री लगभग 2,600 करोड़ रुपये की लागत से अहमदाबाद-मेहसाणा सड़क (राज्य राजमार्ग-41) को चार लेन से आठ लेन में अपग्रेड और मजबूत करने की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाएगी।

प्रधानमंत्री 4,030 नए बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे और गुजरात में 361 पूर्ण बाल-अनुकूल आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन करेंगे। 800 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, इस पहल से 4 लाख से अधिक लोगों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री कृषि अवसंरचना कोष के तहत पूरी की गई 521 परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिसपर लगभग 4,950 करोड़ रुपये की कुल परियोजना लागत आई है। इन परियोजनाओं में कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं और कोल्ड चेन, गोदाम, साइलो, पॉलीहाउस एवं ग्रीनहाउस, एकीकृत प्राथमिक एवं माध्यमिक प्रसंस्करण सुविधाएं और प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र शामिल हैं।

प्रधानमंत्री सनदर में आलू प्रसंस्करण संयंत्र के विस्तार का उद्घाटन करेंगे और पालनपुर में अल्ट्रा-हाई-टेम्परेचर (यूएचटी) उत्पादों के लिए स्वचालित भंडारण और पुनर्प्राप्ति प्रणाली (एएसआरएस) शुरू करेंगे।

प्रधानमंत्री रेल संपर्क को मजबूत करने के लिए अहमदाबाद (साबरमती)-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।

प्रधानमंत्री देश भर के किसानों को निरंतर वित्तीय सहायता प्रदान करते हुए 19,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे। वह 12 अनुमोदित बागवानी समूहों के तहत जमीनी गतिविधियों की शुरुआत भी करेंगे। लगभग 1.46 लाख हेक्टेयर को शामिल करते हुए, इन समूहों से 1.3 लाख से अधिक किसानों को लाभ होने की उम्मीद है। उत्तरी गुजरात में दो क्लस्टर आलू पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

एकता नगर में प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री 30 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में एकता नगर में भारत पर्व 2026 का उद्घाटन करेंगे। भारत की सांस्कृतिक विरासत तथा राष्ट्रीय एकता के उत्सव के रूप में परिकल्पित और एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना के प्रतीक के रूप में यह महोत्सव राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अपनी विशिष्ट परंपराओं, लोक प्रदर्शनों, क्षेत्रीय व्यंजनों, हस्तशिल्प और पर्यटक आकर्षणों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करेगा। इस महोत्सव से एकता नगर और आसपास की जगहों पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह 15 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

प्रधानमंत्री भारत की एकता, विविधता, सांस्कृतिक विरासत और प्रगति का जश्न मनाने वाले रोशनी के उत्सव एकता प्रकाश पर्व के साक्षी बनेंगे। यह महोत्सव विषयगत रोशनी और प्रकाश प्रदर्शन के माध्यम से एकता नगर में रात्रि पर्यटन को बढ़ावा देता है। इसके दो प्रमुख आकर्षण हैं। 'प्राचीन भारत से आधुनिक भारत तक' की थीम पर 530 मीटर लंबी फूलों की घाटी सड़क की रोशनी है, भारत की राष्ट्रीय पहचान, सभ्यता, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा बलों, प्रौद्योगिकी, योग और बच्चों के लिए एक कल्पनाशील दुनिया को प्रदर्शित करती है। "भारत की विविधता में एकता" विषय पर 180 मीटर लंबी ग्लो टनल भारत के चार क्षेत्रों की संस्कृतियों, वास्तुकला, लोक नृत्यों, हस्तशिल्प और जीवन शैली का अनुभव प्रदान करती है। प्रदर्शनों में 1.5 करोड़ से अधिक एलईडी लाइटों का उपयोग किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां हैं।

प्रधानमंत्री 31 अक्टूबर को एकता नगर में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे। जिन परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाना है उनमें एक सीवेज और जल उपचार संयंत्र, अग्रभाग की रोशनी, नर्मदा घाट का उन्नयन, एक आईआरसीटीसी होटल और एकता नगर में वर्षावन, एकता और इको ट्रेल शामिल हैं। प्रधानमंत्री गोरा-भंडारा सड़क विकास सहित विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जिसमें एकीकृत शून्य अपशिष्ट स्मार्ट ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना; खलवानी इको पर्यटन विकास; कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन में एकीकृत विकास शामिल हैं।

प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे।

एकता परेड केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों के अनुशासन, पेशेवराना, साहस और समर्पण का प्रदर्शन करेगी। इस वर्ष की परेड में वामपंथी उग्रवाद का मुकाबला करने में सुरक्षा बलों की उपलब्धियों और शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में पहले से संकटग्रस्त क्षेत्रों के परिवर्तन पर विशेष जोर दिया जाएगा।

इस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा आयोजित नक्सल मुक्त भारत पर एक विशेष नाट्य प्रस्तुति होगी, जिसमें वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित 126 जिलों के लगभग 2,000 कलाकार शामिल होंगे। नाट्य प्रदर्शन के माध्यम से, कलाकार इन क्षेत्रों में समुदायों के सामने आने वाली चुनौतियों और शांति, सुरक्षा तथा विकास की दिशा में उनकी यात्रा को प्रदर्शित करेंगे।

झांकियां और सांस्कृतिक प्रदर्शन वंदे मातरम पर केंद्रित होंगे, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और सामूहिक जुड़ाव को दर्शाते हैं। झांकियां लोगों की आकांक्षाओं, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सांस्कृतिक समृद्धि और लोगों की विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी।

पूरे भारत के लगभग 5,000 कलाकारों की भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति देश की विविध शास्त्रीय और लोक परंपराओं, संगीत, नृत्य और कलात्मक विरासत का उत्सव मनाएगी।

पीके/केसी/आरटी/एके/एचबी

इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय

View all इसी विषय से और: प्रधानमंत्री कार्यालय
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    कर्नाटक की राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा: “कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने आस्था के महत्त्व को रेखांकित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इस सुभाषितम् का तात्‍पर्य है कि व्यक्ति की आस्था उसके अंतर्निहित स्वभाव को प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व के निर्माण में…

    पूरा पढ़ें →
  3. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने 54वीं ‘प्रगति’ बैठक की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज 'सेवा तीर्थ' में 'सक्रिय शासन' को बढ़ावा देने और कार्यों का समय पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू किए गए आईसीटी-आधारित, मल्टी-मॉडल प्लेटफॉर्म 'प्रगति'…

    पूरा पढ़ें →
  4. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने सभी के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और पोषण पर बल देने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एक संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया, जिसमें सभी के कल्‍याण और समृद्धि के लिए प्रकृति की रक्षा और देखभाल के महत्व पर बल दिया गया है:…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री से लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस एलॉइस ने मुलाकात की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से आज लिकटेंस्टीन के हेरेडिटरी प्रिंस, महामहिम एलॉइस ने मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत और लिकटेंस्टीन के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ‘ उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में उभरता विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन (इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026)' का उद्घाटन किया। इस अवसर पर संबोधन…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. सहकारिता मंत्रालय

    केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) की महापरिषद की 93वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को साकार करने तथा देश में सहकारिता आधारित सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी विकास को गति देने की दिशा में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    डीआरडीओ ने लंबित मामलों के निपटान में तेजी लाने के लिए विशेष अभियान 6.0 चलाया

    रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने अपने मुख्यालयों, प्रयोगशालाओं और प्रतिष्ठानों में लंबित मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान (एससीडीपीएम 6.0) शुरू किया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग…

    पूरा पढ़ें →
  3. इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय

    एनआईसीएसआई ने विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता और लंबित मामलों में कमी लाने की गतिविधियां शुरू की

    राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के तहत भारत सरकार के एक उद्यम नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर सर्विसेज इनकॉर्पोरेटेड (एनआईसीएसआई) ने दिल्ली-एनसीआर में अपने प्रतिष्ठानों में स्वच्छता और…

    पूरा पढ़ें →
  4. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    सार्वभौमिक एवं समावेशी वरिष्ठ नागरिक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा: ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना के दो वर्ष पूरे, बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवा में व्यापक बदलाव

    एक समावेशी, सुलभ और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के निर्माण की दिशा में केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों और अटूट समर्पण के बल पर ‘आयुष्मान वय वंदना’ योजना ने आज अपने…

    पूरा पढ़ें →
  5. आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय

    भारत से अंताल्या तक: दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 में सीओपी 31 से पहले जलवायु कार्रवाई के लिए बहुस्तरीय सहयोग मजबूत बनाने का आह्वान

    दो दिवसीय द्वितीय एराइज सिटीज सम्मेलन 2026 नई दिल्ली में 28 अक्टूबर, 2026 को वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के लिए स्थानीय कार्रवाई पर दिल्ली घोषणा-पत्र 2026 अपनाने के साथ संपन्न हुआ। यह सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    बठिंडा स्थित अल्ट्राटेक के 217 कर्मचारियों के लिए 3.36 करोड़ रुपए के समझौते

    सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय) कार्यालय के अधीन जालंधर स्थित सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय) के प्रभावी सुलह प्रयासों के परिणामस्वरूप, 14 अक्टूबर 2026 को बठिंडा स्थित…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और वैश्विक साझेदारी को प्रदर्शित करने वाले विश्व-2026 (वीआईएसवी-2026) का उद्घाटन करेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की…

    पूरा पढ़ें →
  8. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    भारत अक्टूबर 2026 तक 5.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक हरित हाइड्रोजन की खपत प्रतिबद्धताओं के साथ वैश्विक स्तर पर अग्रणी बना हुआ है

    अक्टूबर 2026 तक, भारतीय कंपनियों ने दुनिया की सबसे बड़ी ग्रीन हाइड्रोजन ऑफटेक प्रतिबद्धताओं पर हस्ताक्षर किए हैं –इनका कुल योग 5.5 लाख मीट्रिक टन प्रति वर्ष से अधिक है - इससे…

    पूरा पढ़ें →
  9. जल शक्ति मंत्रालय

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने नई दिल्ली में गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की

    गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (जीएफसीबी) की 19वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक…

    पूरा पढ़ें →
  10. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर, 2026 को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इस दौरान पासुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जयंती के अवसर पर रामनाथपुरम के पासुम्पोन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे डिंडीगुल…

    पूरा पढ़ें →
↑