जल शक्ति मंत्रालय Read in English

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने नई दिल्ली में गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड की 19वीं बैठक की अध्यक्षता की

Key details of this update
DetailInformation
Date29 October 2026 (Thursday)
Time12:53 PM
Topic / Ministryजल शक्ति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (555 words)

गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड (जीएफसीबी) की 19वीं बैठक 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री श्री शुभेंदु अधिकारी, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर, नीति आयोग के सदस्य प्रो. के. वी. राजू, बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, गंगा बेसिन राज्यों के प्रतिनिधि, केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी तथा संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

गंगा बाढ़ नियंत्रण बोर्ड का गठन केंद्र सरकार द्वारा 18 अप्रैल, 1972 को गंगा बेसिन में बाढ़, कटाव और जल निकासी संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए उपायों की समन्वित योजना बनाने और उनके क्रियान्वयन को सुगम बनाने के उद्देश्य से किया गया था। इस बोर्ड की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री करते हैं और इसमें संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों के प्रतिनिधियों तथा गंगा बेसिन वाले राज्यों के मुख्यमंत्रियों या उनके प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है। गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के अध्यक्ष बोर्ड के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करते हैं। यह बोर्ड गंगा बेसिन में प्रभावी बाढ़ प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्यों के बीच सहयोग तथा समन्वय को मजबूत करने हेतु एक उच्चस्तरीय संस्थागत मंच प्रदान करता है। इस बैठक में चल रही पहलों की समीक्षा करने, अंतरराज्यीय समन्वय को सुदृढ़ करने और प्रभावी बाढ़ प्रबंधन के लिए उभरते नए दृष्टिकोणों पर विचार-विमर्श करने का अवसर मिला।

बैठक के दौरान केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने 'पुनः भरण मोबाइल ऐप’ का शुभारंभ किया। इस ऐप को राष्ट्रीय जल मिशन के सहयोग से भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान द्वारा विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य भूजल के कृत्रिम पुनर्भरण से संबंधित उपायों को लागू करने के लिए उपयुक्त स्थलों की वैज्ञानिक पहचान करने में सहायता प्रदान करना है।

बोर्ड ने गंगा बाढ़ नियंत्रण आयोग के संशोधित कार्यादेश और पुनर्गठन पर विचार-विमर्श किया। इसमें बेसिन स्तर पर बाढ़ प्रबंधन की योजना को सुदृढ़ करना, बाढ़ प्रबंधन योजनाओं का मूल्यांकन, नदी की आकृति एवं अवसादन संबंधी अध्ययन तथा बाढ़ प्रबंधन सूचना प्रणाली का विकास शामिल है। इन संशोधित संस्थागत व्यवस्थाओं से समन्वय, तकनीकी मूल्यांकन और समयबद्ध निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार होने की उम्मीद है।

बैठक में जोखिम-आधारित बेसिन मास्टर प्लान तैयार करने, पुलों के नीचे जलमार्गों की पर्याप्तता का आकलन करने, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की गुणवत्ता में सुधार, बाढ़ प्रबंधन परियोजनाओं का समय पर क्रियान्वयन तथा बाढ़ प्रबंधन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों के बीच तालमेल मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। विशेष रूप से नदी की आकृति में बदलाव, जल निकासी में अवरोध, बुनियादी ढांचे के विकास और बाढ़ से निपटने की क्षमता बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकों, सुदृढ़ तकनीकी जांच, आवश्यक वैधानिक मंजूरियों तथा परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली बाधाओं का समय पर समाधान करने के महत्व को भी रेखांकित किया गया।

बैठक में गंगा बेसिन में बाढ़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समन्वित, जोखिम-आधारित और आधुनिक तकनीकों से समर्थित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया गया। साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर तालमेल, तकनीकी मानकों में सुधार तथा बाढ़ नियंत्रण उपायों का समयबद्ध और समन्वित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की आवश्यकता रेखांकित की गई।

पीके/केसी/आरटी/बीयू/पीके

इसी विषय से और: जल शक्ति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: जल शक्ति मंत्रालय
  1. जल शक्ति मंत्रालय

    डीडीडब्ल्यूएस ने सुजल ग्राम संवाद के 12वें संस्करण का आयोजन किया

    जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने आज बहुभाषी सुजल ग्राम संवाद के 12वें संस्करण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय समुदायों के साथ ग्रामीण…

    पूरा पढ़ें →
  2. जल शक्ति मंत्रालय

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने पुन:भरण मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च किया

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर पाटिल ने राष्ट्रीय जल मिशन (एनडब्ल्यूएम) के सहयोग से बीआईएसएजी-एन द्वारा विकसित पुनःभरण मोबाइल एप्लिकेशन की शुरूआत की है। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा पुनर्जीवन विभाग,…

    पूरा पढ़ें →
  3. जल शक्ति मंत्रालय

    केंद्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की प्रमुख पहलों, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की

    केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी की उपस्थिति में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ…

    पूरा पढ़ें →
  4. जल शक्ति मंत्रालय

    डीडीडब्ल्यूएस ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सामुदायिक नेतृत्व वाले ग्रामीण पेयजल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षकों की राष्ट्रीय स्तरीय ट्रेनिंग का आयोजन किया

    जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने आज नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत राज्य-स्तरीय प्रशिक्षकों के लिए एक राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  5. जल शक्ति मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की उपलब्धियां

    जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाया जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार के प्रशासनिक…

    पूरा पढ़ें →
  6. जल शक्ति मंत्रालय

    जल शिखर सम्मेलन 2026 के बाद ग्रामीण पेयजल सेवाओं की स्थिरता पर चर्चा: पंचायत आधारित रखरखाव के लिए 16वें वित्त आयोग के अनुदान और जेजेएम 2.0 का समन्वय

    1-2 सितंबर 2026 के विभागीय जल शिखर सम्मेलन की अनुवर्ती बैठक में ग्रामीण पेयजल सेवाओं के रखरखाव और वित्तीय स्थिरता पर चर्चा हुई। जल शिखर सम्मेलन 2026 के बाद इस परामर्श में…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. प्रधानमंत्री कार्यालय

    कर्नाटक की राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

    कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा: “कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा…

    पूरा पढ़ें →
  2. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ देश की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और वैश्विक साझेदारी को प्रदर्शित करने वाले विश्व-2026 (वीआईएसवी-2026) का उद्घाटन करेंगे

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ 30 अक्टूबर, 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सेंटर फॉर ज्वाइंट वारफेयर स्टडीज (सीईएनजेओडब्ल्यूएस) के सहयोग से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की…

    पूरा पढ़ें →
  3. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर, 2026 को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इस दौरान पासुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जयंती के अवसर पर रामनाथपुरम के पासुम्पोन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे डिंडीगुल…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    डीएसटी के ईएसटीआईसी सत्र में विज्ञान में परिवर्तन और स्वायत्त प्रणालियों, भौतिक एआई और रोबोटिक्स के साथ नवाचारों पर चर्चा की गई

    नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) 2026 में स्वायत्त प्रणालियों, भौतिक एआई और रोबोटिक्स पर सत्र में प्रख्यात विशेषज्ञों ने इस बात पर विचार किया…

    पूरा पढ़ें →
  5. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  6. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया

    वस्त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  7. रक्षा मंत्रालय

    भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद-रोधी अभियानों में भारत का व्यापक अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने आस्था के महत्त्व को रेखांकित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इस सुभाषितम् का तात्‍पर्य है कि व्यक्ति की आस्था उसके अंतर्निहित स्वभाव को प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व के निर्माण में…

    पूरा पढ़ें →
  9. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईएसआईसी ने नई माफी योजना 2025 की समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई: नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों को लंबित मामलों के निपटारे के लिए मिला और अधिक समय

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने विभिन्न हितधारकों के अभ्यावेदनों की समीक्षा के बाद नई माफी योजना, 2025 की अवधि मौजूदा नियमों और शर्तों के तहत तीन महीने के लिए बढ़ा दी…

    पूरा पढ़ें →
  10. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत ने चुनाव संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने मत को जानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के तहत मेरा (एमवाई) युवा भारत ने आज 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में विकसित भारत युवा संवाद:…

    पूरा पढ़ें →
↑