विधि एवं न्‍याय मंत्रालय Read in English

विधायी विभाग ने ‘विशेष अभियान 6’ के तहत सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाने को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date28 October 2026 (Wednesday)
Time9:20 PM
Topic / Ministryविधि एवं न्‍याय मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time3 min (492 words)

विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6 के तहत 28 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II के चौथी मंजिल पर विधायी विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि के मार्गदर्शन में बेहतर कार्य प्रणाली अपनाने को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रभावी प्रशासनिक तौर-तरीकों को अपनाने को बढ़ावा देना, संस्थागत कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना तथा विभाग के कामकाज में पारदर्शिता, जवाबदेही और निरंतर सुधार की संस्कृति को विकसित करना था।

श्री जी. पानमेई, संयुक्त सचिव एवं विधायी परामर्शदाता (जेएसएंडएलसी) और नोडल अधिकारी ने विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ कार्यशाला में भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन इंडिया एड्स एनजीओ के सहयोग से किया गया था। इसमें डॉ. देवेंद्र प्रसाद माझी, एम.फिल., पीएच.डी. (प्रबंधन) बतौर रिसोर्स पर्सन के रूप में शामिल हुए।

डॉ. माझी ने प्रशासन में बेहतर तौर-तरीकों पर एक ज्ञानवर्धक और आकर्षक व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि ये तौर-तरीके आधिकारिक प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, कार्य-प्रवाह प्रबंधन को बेहतर बनाने, अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने में कितने महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने नियमित प्रशासनिक कार्यों में व्यावहारिक और परिणाम-उन्मुख दृष्टिकोण अपनाने, प्रक्रियागत देरी को कम करने, दस्तावेजीकरण बनाए रखने और अधिकारियों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। इस सत्र से इस बात की महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि किस तरह सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाकर सरकारी कामकाज में कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाया जा सकता है।

इस कार्यशाला ने प्रतिभागियों को मौजूदा प्रशासनिक प्रक्रियाओं पर विचार करने और उन क्षेत्रों की पहचान करने का अवसर भी दिया, जहां सुधार किए जा सकते हैं। चर्चा के दौरान कार्यालय के अभिलेखों को व्यवस्थित रखने, आधिकारिक कार्यों का समय पर निपटान सुनिश्चित करने, दैनिक कामकाज में अनुशासन को बढ़ावा देने और प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर जोर दिया गया। ये तौर-तरीके विशेष अभियान 6 के उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक हैं, जिसका लक्ष्य स्वच्छता को संस्थागत बनाना, रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार करना, लंबित मामलों को कम करना और कुशल शासन को बढ़ावा देना है।

जेएसएंडएलसी और नोडल अधिकारी श्री जी. पानमेई ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कार्यकुशलता, जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नियमित प्रशासनिक कामकाज में सर्वोत्तम तौर-तरीकों को अपनाने करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि वे कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान का उपयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में करें और एक अधिक कुशल, उत्तरदायी तथा सुव्यवस्थित प्रशासनिक वातावरण बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने अपना बहुमूल्य ज्ञान और विचार साझा करने के लिए डॉ. देवेंद्र प्रसाद माझी और कार्यशाला आयोजित करने में सहयोग देने के लिए इंडिया एड्स एनजीओ का भी आभार व्यक्त किया।

यह कार्यशाला विशेष अभियान 6 के तहत एक महत्वपूर्ण पहल थी। इसके माध्यम से विधायी विभाग ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार लाने, सुशासन को बढ़ावा देने और कार्यस्थल की कार्यक्षमता तथा जनसेवा वितरण में निरंतर सुधार के लिए सर्वोत्तम तौर-तरीकों को संस्थागत रूप देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

पीके/केसी/आरटी/आरकेजे

इसी विषय से और: विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

View all इसी विषय से और: विधि एवं न्‍याय मंत्रालय
  1. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने निवारक स्वास्थ्य देखभाल और कर्मचारी कल्याण को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

    ‘विशेष अभियान 6’ के अंतर्गत विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन-II की चौथी…

    पूरा पढ़ें →
  2. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल…

    पूरा पढ़ें →
  3. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधायी विभाग ने स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए ‘विशेष अभियान 6’ के तहत कार्यालय की साफ-सफाई एवं लंबित मामलों की समीक्षा की

    विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत बनाने एवं लंबित मामलों में कमी लाने के लिए 'विशेष अभियान 6' के तहत अपने कार्यालयों की समीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    कानूनी सुधारों में केंद्र-राज्य समन्वय पर विधि आयोग का राष्ट्रीय सम्मेलन, सहकारी संघवाद और स्थानीय जरूरतों पर चर्चा

    23वां विधि आयोग 22 अक्टूबर 2026 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सहकारी संघवाद और कानूनी सुधार पर सम्मेलन आयोजित करेगा। उपराष्ट्रपति उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय तथा राज्य संस्थाओं के प्रतिनिधि सुधार के…

    पूरा पढ़ें →
  5. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत ई-कचरा निपटान पर कार्यशाला का आयोजन किया

    विधि और न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत 15 अक्टूबर, 2026 को कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में "ई-कचरा निपटान" विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला…

    पूरा पढ़ें →
  6. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    दिल्ली उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश की नियुक्ति

    भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से परामर्श करने के बाद, श्री गुरविंदर पाल सिंह, न्यायिक अधिकारी को दिल्ली उच्च न्यायालय के…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. उप राष्ट्रपति सचिवालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर को तमिलनाडु का दौरा करेंगे

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 30 अक्टूबर, 2026 को तमिलनाडु का दौरा करेंगे। उपराष्ट्रपति इस दौरान पासुम्पोन मुथुरामलिंग थेवर जयंती के अवसर पर रामनाथपुरम के पासुम्पोन में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे डिंडीगुल…

    पूरा पढ़ें →
  2. गृह मंत्रालय

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात ‘अर्नब’ के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने चक्रवात 'अर्नब' के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात की है। X प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में केन्द्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  3. वस्‍त्र मंत्रालय

    वस्त्र मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को रेखांकित किया

    वस्त्र मंत्रालय ने 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक संचालित किए जा रहे विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत वस्त्र समिति की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और समर्पित प्रयासों को रेखांकित किया है। इस अभियान…

    पूरा पढ़ें →
  4. रक्षा मंत्रालय

    भारत सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा और आतंकवाद के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध; संयुक्त क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए एडीएमएम-प्लस साझेदारों के साथ धरातल पर परखे गए अनुभव साझा करने को तैयार: रक्षा मंत्री

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के सभी रूपों के उन्मूलन और सामूहिक क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद-रोधी अभियानों में भारत का व्यापक अनुभव…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने आस्था के महत्त्व को रेखांकित करने वाले संस्कृत सुभाषितम् को साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया। इस सुभाषितम् का तात्‍पर्य है कि व्यक्ति की आस्था उसके अंतर्निहित स्वभाव को प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ उसके व्यक्तित्व के निर्माण में…

    पूरा पढ़ें →
  6. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    ईएसआईसी ने नई माफी योजना 2025 की समय-सीमा 31 दिसंबर 2026 तक बढ़ाई: नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों को लंबित मामलों के निपटारे के लिए मिला और अधिक समय

    कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने विभिन्न हितधारकों के अभ्यावेदनों की समीक्षा के बाद नई माफी योजना, 2025 की अवधि मौजूदा नियमों और शर्तों के तहत तीन महीने के लिए बढ़ा दी…

    पूरा पढ़ें →
  7. युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय

    माय भारत ने चुनाव संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 14 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में ‘विकसित भारत युवा संवाद: अपने मत को जानें’ कार्यक्रम का आयोजन किया

    युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के युवा मामले विभाग के तहत मेरा (एमवाई) युवा भारत ने आज 10 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के शैक्षणिक संस्थानों में विकसित भारत युवा संवाद:…

    पूरा पढ़ें →
  8. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने निर्यात प्रोत्साहन परिषदों के साथ वार्ता की और निर्यात क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने तथा बाजार में विविधता का आह्वान किया

    केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में निर्यात संवर्धन परिषदों (ईपीसी) के प्रतिनिधियों के साथ मौजूदा निर्यात परिदृश्य की समीक्षा करने, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में उभरते अवसरों…

    पूरा पढ़ें →
  9. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा मंत्री ने 13वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस के दौरान अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 28 अक्टूबर, 2026 को फिलीपींस के सेबू में आयोजित आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (एडीएमएम-प्लस) के 13वें संस्करण के दौरान, कोरिया गणराज्य (आरओके) के राष्ट्रीय रक्षा…

    पूरा पढ़ें →
  10. लघु एवं मध्‍यम उद्यम मंत्रालय

    केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत देशभर में 11,333 नए सूक्ष्म उद्यमों को सहायता प्रदान करने के लिए 1,000 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी सब्सिडी जारी की

    भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत 1,000 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी (एमएम) सब्सिडी जारी कर स्वरोजगार तथा जमीनी स्तर…

    पूरा पढ़ें →
↑