जल शक्ति मंत्रालय Read in English

केंद्रीय मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की प्रमुख पहलों, परियोजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की

Key details of this update
DetailInformation
Date27 October 2026 (Tuesday)
Time10:56 AM
Topic / Ministryजल शक्ति मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (373 words)

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल ने जल शक्ति राज्य मंत्री श्री राज भूषण चौधरी की उपस्थिति में जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का उद्देश्य विभाग तथा उसके विभिन्न प्रभागों एवं संगठनों द्वारा संचालित परियोजनाओं, कार्यक्रमों, योजनाओं और पहलों की समग्र प्रगति का आकलन करना था।

बैठक के दौरान बाढ़ प्रबंधन प्रभाग, (एफएम विंग) फरक्का बैराज परियोजना, राष्ट्रीय जल मिशन, कमान क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन का आधुनिकीकरण, बेसिन प्रबंधन-I एवं II, राष्ट्रीय जल विकास एजेंसी, केन-बेतवा लिंक परियोजना प्राधिकरण, ब्रह्मपुत्र-बराक नदी संबंधी मामले, ब्रह्मपुत्र बोर्ड, लघु सिंचाई सांख्यिकी तथा राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान ने अपनी जारी परियोजनाओं और कार्यकलापों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं।

बैठक में बाढ़ प्रबंधन एवं सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजनाओं की प्रगति, फरक्का बैराज परियोजना के तहत बैराज के गेट बदलने और कटाव-रोधी उपायों सहित प्रमुख कार्यों की प्रगति तथा उनके क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों पर चर्चा की गई। इसके अलावा, राष्ट्रीय जल मिशन की प्राथमिक कार्यकलापों एवं पहलों, कमान क्षेत्र विकास और जल प्रबंधन का आधुनिकीकरण के अंतर्गत 35 पायलट क्लस्टरों के क्रियान्वयन की स्थिति तथा केन-बेतवा लिंक परियोजना के अंतर्गत लिंक नहर और दौधन बांध की स्थिति की समीक्षा की गई। ब्रह्मपुत्र बोर्ड द्वारा मास्टर प्लान और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रगति, लघु सिंचाई सांख्यिकी कार्यक्रम के अंतर्गत जारी चार जनगणनाओं की प्रगति तथा राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान के प्रमुख कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के लक्ष्यों और प्रगति पर भी विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री ने परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए राज्यों के साथ समन्वय सुदृढ करने के उद्देश्य से आवश्यक निर्देश दिए और निर्णय लिए।

श्री पाटिल ने परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए निर्देश दिया कि परियोजनाओं की प्रगति में बाधा डालने वाले कारकों की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तथा संबंधित प्रभागों और संगठनों के प्रमुखों से समीक्षा बैठक में लिए गए निर्णयों पर प्रभावी अनुवर्ती कार्रवाई सुनिश्चित करने और उनके क्रियान्वयन की करीबी निगरानी बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने पर विशेष ध्यान देने पर भी बल दिया।

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एसके

इसी विषय से और: जल शक्ति मंत्रालय

View all इसी विषय से और: जल शक्ति मंत्रालय
  1. जल शक्ति मंत्रालय

    डीडीडब्ल्यूएस ने जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सामुदायिक नेतृत्व वाले ग्रामीण पेयजल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए प्रशिक्षकों की राष्ट्रीय स्तरीय ट्रेनिंग का आयोजन किया

    जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्ल्यूएस) ने आज नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में जल जीवन मिशन (जेजेएम) 2.0 के तहत राज्य-स्तरीय प्रशिक्षकों के लिए एक राष्ट्रीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. जल शक्ति मंत्रालय

    विशेष अभियान 6: जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की उपलब्धियां

    जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 2 से 31 अक्टूबर, 2026 तक विशेष अभियान 6 चलाया जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार के प्रशासनिक…

    पूरा पढ़ें →
  3. जल शक्ति मंत्रालय

    जल शिखर सम्मेलन 2026 के बाद ग्रामीण पेयजल सेवाओं की स्थिरता पर चर्चा: पंचायत आधारित रखरखाव के लिए 16वें वित्त आयोग के अनुदान और जेजेएम 2.0 का समन्वय

    1-2 सितंबर 2026 के विभागीय जल शिखर सम्मेलन की अनुवर्ती बैठक में ग्रामीण पेयजल सेवाओं के रखरखाव और वित्तीय स्थिरता पर चर्चा हुई। जल शिखर सम्मेलन 2026 के बाद इस परामर्श में…

    पूरा पढ़ें →
  4. जल शक्ति मंत्रालय

    औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण: नमामि गंगा के अंतर्गत विनियमों से सतत विकास

    औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण नदी संरक्षण का एक प्रमुख स्तंभ बनकर उभर रहा है, और विनियमन पारंपरिक प्रवर्तन से निरंतर अनुपालन, वैज्ञानिक निगरानी, ​​स्वच्छ उत्पादन, संसाधन दक्षता और तकनीकी सुधार की ओर तेजी…

    पूरा पढ़ें →
  5. जल शक्ति मंत्रालय

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन 22 सितंबर को नई दिल्ली में 9वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह 2026 का उद्घाटन करेंगे

    भारत सरकार का जल शक्ति मंत्रालय, प्रमुख केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों, अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग निकायों, विकास भागीदारों, नागरिक समाज और निजी क्षेत्र के भागीदारों के सहयोग से, 22-26…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राष्ट्रपति सचिवालय

    भारत की राष्ट्रपति ने श्री के. आर. नारायणन की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

    भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज 27 अक्तूबर, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री के. आर. नारायणन की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    केंद्रीय सतर्कता आयोग ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली के सतर्कता भवन में हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय सतर्कता आयुक्त श्री ए. एस. राजीव और सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण…

    पूरा पढ़ें →
  3. PIB Backgrounder

    कार्बन कैप्चर, उपयोग और भंडारण

    कार्बन कैप्चर, उपयोग और भंडारण (CCUS) उत्सर्जन कम करने में कठिन क्षेत्रों से उत्सर्जन घटाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्बन डाइऑक्साइड को अब केवल एक उत्सर्जन के रूप में ही नहीं,…

    पूरा पढ़ें →
  4. PIB Backgrounder

    अटल वयो अभ्युदय योजना

    भारत में वृद्धजनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसे देखते हुए उनका स्वस्थ, सुरक्षित और गरिमापूर्ण जीवन सुनिश्चित करना सार्वजनिक नीति की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता बन गया है। ‘अटल…

    पूरा पढ़ें →
  5. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने संशय से उबरने और अनिश्चितता को अंगीकार करने पर बल देने वाला संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज संस्कृत सुभाषितम् साझा किया जिसमें संशय से उबरने और अनिश्चितता को अंगीकार करने के महत्व पर बल दिया गया है: न संशयमनारुह्य नरो भद्राणि पश्यति। संशयं…

    पूरा पढ़ें →
  6. वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए नीदरलैंड में उच्चस्तरीय बैठकें कीं

    केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने 26 अक्टूबर, 2026 को नीदरलैंड की अपनी यात्रा जारी रखते हुए डच सरकार के नेताओं, सांसदों और प्रमुख डच कंपनियों के प्रतिनिधियों के…

    पूरा पढ़ें →
  7. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आह्वान किया

    नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आग्रह…

    पूरा पढ़ें →
  8. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री से भेंट की

    तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया: "तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
  9. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों से संवाद किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित हो रहे 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 के दौरान ब्रिक्स देशों के सांसदों के साथ सार्थक संवाद किया। इस संवाद के दौरान…

    पूरा पढ़ें →
  10. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026- गुवाहाटी

    गुवाहाटी में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला’ (एसएसएम) 2026 लगातार आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। यह मेला भारत के विविध पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और स्वदेशी शिल्पकला की एक जीवंत झलक प्रस्तुत…

    पूरा पढ़ें →
↑