श्रम और रोजगार मंत्रालय Read in English

कर्नाटक के ईएसआईसी अस्पताल में सफल सुलह प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 37 अनुबंध कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा गया और उनके 7.40 लाख रुपये के बकाए वेतन का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time8:06 PM
Topic / Ministryश्रम और रोजगार मंत्रालय
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (283 words)

भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय के तहत मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) के तंत्र द्वारा समय पर किए गए हस्तक्षेप से एक औद्योगिक विवाद का सफलतापूर्वक समाधान हो गया है। इसके परिणामस्वरूप, कर्नाटक स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) मॉडल अस्पताल में 37 अनुबंध कर्मचारियों को पुनः काम पर रखा गया है और उनके लगभग 7.40 लाख रुपये के बकाए वेतन का भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है।

इस विवाद को कर्नाटक राज्य ईएसआईसी मॉडल अस्पताल के अनुबंध कर्मचारियों के संघ द्वारा उठाया गया था। यह विवाद अनुबंध की अवधि समाप्त होने से पहले ही नर्सिंग अर्दली और सहायक कर्मचारियों को काम से हटाए जाने से संबंधित था। इस मामले को तुरंत सुलह-वार्ता के लिए लिया गया और मुख्य नियोक्ता के रूप में ईएसआईसी तथा ठेकेदार को इस सुलह प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया।

बेंगलुरु स्थित उप मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) के मार्गदर्शन में, बेंगलुरु के सहायक श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) के प्रभावी और समय पर किए गए हस्तक्षेप के परिणामस्वरूप प्रभावित सभी 37 अनुबंध श्रमिकों को 23.10.2026 से पुनः काम पर रख लिया गया। इसके अलावा, सितंबर 2026 के महीने के उनके बकाए वेतन, जो लगभग 7.40 लाख रुपये था, का भुगतान भी कर दिया गया।

इस विवाद का समय पर समाधान होने से प्रभावित श्रमिकों के रोजगार की रक्षा हुई और उनके बकाए वेतन का भुगतान सुनिश्चित हुआ, जिससे श्रम से जुड़ी उचित कार्यप्रणालियों और सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा मिला।

यह सफल सुलह प्रक्रिया श्रमिकों के हितों की रक्षा करने, औद्योगिक विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने में मदद करने और श्रमिकों, नियोक्ताओं तथा अन्य हितधारकों के बीच रचनात्मक बातचीत को बढ़ावा देने के प्रति मुख्य श्रम आयुक्त (केन्द्रीय) संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पीके/केसी/आरटी/आर /डीए

इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय

View all इसी विषय से और: श्रम और रोजगार मंत्रालय
  1. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    लखनऊ में 26 अक्टूबर को श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय ‘श्रम संवाद’ कार्यक्रम

    श्रम और रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से 26 और 27 अक्टूबर 2026 को लखनऊ, उत्तर प्रदेश में श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर दो दिवसीय…

    पूरा पढ़ें →
  2. श्रम और रोजगार मंत्रालय

    मुंबई में भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) से संबंधित राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न; इसमें निर्माण श्रमिकों के कल्याण एवं कौशल विकास इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया

    भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र सरकार के साथ मिलकर आयोजित किया गया भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों (बीओसीडब्ल्यू) से संबंधित दो-दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आज मुंबई में संपन्न हुआ।…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. लोकसभा सचिवालय

    लोक सभा अध्यक्ष ने ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आह्वान किया

    नई दिल्ली, 26 अक्टूबर 2026: लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज ब्रिक्स संसदों से मानवीय निगरानी को सर्वोपरि रखते हुए नैतिक, उत्तरदायी और पारदर्शी तकनीक को बढ़ावा देने का आग्रह…

    पूरा पढ़ें →
  2. प्रधानमंत्री कार्यालय

    तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री से भेंट की

    तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया: "तेलंगाना के राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने प्रधानमंत्री @narendramodi…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    शिल्प समागम मेला 2026- गुवाहाटी

    गुवाहाटी में आयोजित ‘शिल्प समागम मेला’ (एसएसएम) 2026 लगातार आगंतुकों को आकर्षित कर रहा है। यह मेला भारत के विविध पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा उत्पादों और स्वदेशी शिल्पकला की एक जीवंत झलक प्रस्तुत…

    पूरा पढ़ें →
  4. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया, सभी देशों के लिए समान रूप से लागू होने वाले वैश्विक समुद्री नियमों की वकालत की

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर आयोजित उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक और दक्षिण कोरिया के समुद्री उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की

    भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन…

    पूरा पढ़ें →
  6. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने स्वच्छता और शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा की

    महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने अपने प्रशासनिक नियंत्रण के अधीन सभी स्वायत्तशासी/वैधानिक निकायों सहित, स्वच्छता में सुधार और लंबित संदर्भों के निपटान के उद्देश्य से 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026…

    पूरा पढ़ें →
  7. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट, प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली ने 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (एसएसबीएमटी), प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की। सीएसआईआर खेल प्रोत्साहन बोर्ड (एसपीबी)…

    पूरा पढ़ें →
  8. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    स्वच्छता अभियान 6.0

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (डीओएसजेई) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इस समारोह में देशव्यापी 'स्वच्छता अभियान 6.0' के तहत आयोजित तत्काल भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  9. उपभोक्‍ता कार्य

    भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

    भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। पहली बार भारत, विधिक माप विज्ञान के…

    पूरा पढ़ें →
  10. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
↑