Read in English

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने पतंजल योगसूत्र पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time6:53 PM
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (612 words)

आयुष मंत्रालय के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने आज “पतंजल योगसूत्र: विभूति पाद (व्यास भाष्य के आलोक में)” विषय पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया। यह कार्यशाला 26 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य पतंजल योगसूत्र और उसकी पारंपरिक व्याख्या के व्यवस्थित अध्ययन के माध्यम से प्रतिभागियों की विभूति पाद संबंधी समझ को गहरा करना है।

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), वाराणसी के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय (एसवीडीवी) के वैदिक दर्शन विभाग के पूर्व प्रोफेसर प्रो. कृष्ण कांत शर्मा ने विषय विशेषज्ञ के रूप में भाग लिया। उन्होंने शास्त्रीय ज्ञान को व्यावहारिक शिक्षा के साथ जोड़ने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “एमडीएनआईवाई शास्त्रीय योग ग्रंथ पतंजल योगसूत्र की गहरी समझ के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। महर्षि पतंजलि की शिक्षाएं योग के माध्यम से मानवीय दुखों को समझने और उनका प्रबंधन करने में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करती हैं।”

एमडीएनआईवाई की निदेशक डॉ. ज्योति केसवानी ने व्यक्तिगत विकास तथा अनुशासन और जागरूकता के विकास में पतंजल योगसूत्र की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “यह शास्त्रीय ग्रंथ हमें अनुशासन और जागरूकता विकसित करके तथा अहंकार (अस्मिता) को नियंत्रित करना सीखकर बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है। इसका प्रत्येक अध्ययन एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। सिद्धियों के वर्णन वाला विभूति पाद गहन अवधारणाएं प्रस्तुत करता है, जो दार्शनिक विचार-विमर्श और आगे वैज्ञानिक अन्वेषण के लिए प्रेरित करती हैं। यह हमें इस पारंपरिक ज्ञान को खुले मन से समझने के लिए प्रोत्साहित करता है, साथ ही इसके महत्व और संभावित अनुप्रयोगों को समझने के लिए व्यवस्थित अनुसंधान की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।”

एमडीएनआईवाई के संचार एवं दस्तावेजीकरण अधिकारी तथा उप निदेशक (प्रभारी) मोहम्मद तैयब आलम ने दैनिक जीवन में योग की शिक्षाओं को अपनाने के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “योग का वास्तविक सार केवल योगसूत्रों को याद करने में नहीं, बल्कि उनकी शिक्षाओं को दैनिक जीवन में अपनाने में निहित है। व्यास भाष्य की दार्शनिक गहराई से समृद्ध विभूति पाद, योग के अनुशासन और उद्देश्य के बारे में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। मुझे विश्वास है कि यह कार्यशाला संवाद, सीखने और भारत की शास्त्रीय योग परंपरा के प्रसार को बढ़ावा देगी।”

एमडीएनआईवाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आई. एन. आचार्य ने पतंजल योगसूत्र की समकालीन प्रासंगिकता पर चर्चा की, विशेष रूप से मानव मन को समझने और नियंत्रित करने के संदर्भ में। उन्होंने कहा, “आज की दुनिया में, जहां जानकारी तक पहुंच लगातार आसान हो रही है और जीवन अधिक जटिल बन गया है, पतंजल योगसूत्र मानव मन को समझने और नियंत्रित करने के लिए मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान करता है तथा सजगता और जागरूकता को प्रोत्साहित करता है।”

पतंजल योगसूत्र का तीसरा अध्याय विभूति पाद, योगाभ्यास के उन्नत आयामों का वर्णन करता है। इनमें धारणा, ध्यान और समाधि शामिल हैं, जिन्हें सामूहिक रूप से संयम कहा जाता है। इसमें विभिन्न सिद्धियों (योगिक उपलब्धियों), उनके निहितार्थों और आध्यात्मिक प्रगति की दिशा में उनके महत्व को समझने के लिए विवेक की आवश्यकता का भी विस्तार से वर्णन किया गया है।

यह कार्यशाला सूत्रों और व्यास भाष्य की पारंपरिक टीका के व्यवस्थित अध्ययन के माध्यम से इन अवधारणाओं की गहन पड़ताल के लिए एक अकादमिक मंच प्रदान करती है। इसका उद्देश्य पतंजल योग के दार्शनिक आधारों तथा योगिक अनुशासन और चेतना की उच्च अवस्थाओं को समझने में शास्त्रीय योग शिक्षाओं की प्रासंगिकता का अध्ययन करना भी है।

एमडीएनआईवाई की योग शिक्षा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. इंदु शर्मा इस कार्यशाला का समन्वय कर रही हैं।

इस प्रकार की शैक्षणिक पहलों के माध्यम से एमडीएनआईवाई शास्त्रीय योग ग्रंथों के व्यवस्थित अध्ययन को बढ़ावा दे रहा है और भारत की समृद्ध योगिक एवं दार्शनिक विरासत की समझ को मजबूत कर रहा है।

पीके/केसी/आरटी / एके / डीए

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. पत्तन

    सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया, सभी देशों के लिए समान रूप से लागू होने वाले वैश्विक समुद्री नियमों की वकालत की

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में विश्व समुद्री दिवस के अवसर पर आयोजित उच्चस्तरीय मंत्रिस्तरीय गोलमेज बैठक और दक्षिण कोरिया के समुद्री उपकरण…

    पूरा पढ़ें →
  2. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की

    भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़' का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    स्वच्छता अभियान 6.0

    भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (डीओएसजेई) ने आज राष्ट्रीय राजधानी में एक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। इस समारोह में देशव्यापी 'स्वच्छता अभियान 6.0' के तहत आयोजित तत्काल भाषण…

    पूरा पढ़ें →
  4. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला ने 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट, प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की

    सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनपीएल), नई दिल्ली ने 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक 53वें शांति स्वरूप भटनागर स्मृति टूर्नामेंट (एसएसबीएमटी), प्रथम जोनल (आउटडोर) 2026 की मेजबानी की। सीएसआईआर खेल प्रोत्साहन बोर्ड (एसपीबी)…

    पूरा पढ़ें →
  5. उपभोक्‍ता कार्य

    भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

    भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति (सीआईएमएल) की 61वीं बैठक की मेजबानी कर रहा है। पहली बार भारत, विधिक माप विज्ञान के…

    पूरा पढ़ें →
  6. प्रधानमंत्री कार्यालय

    प्रधानमंत्री 27 अक्टूबर को इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे सम्मेलन…

    पूरा पढ़ें →
  7. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 28 अक्टूबर, 2026 को दिल्ली-एनसीआर में ‘परिवर्तन’ योजना के तहत ‘ट्रांसपोर्ट मेला’ आयोजित करेगा

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, दिल्ली सरकार के सहयोग से 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 9:30 बजे से उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) के पास मौजूद 'वाहन निरीक्षण…

    पूरा पढ़ें →
  8. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ई85/ई100 फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए नियमों में बदलाव किया

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन की अधिसूचना जारी की है। इसका उद्देश्य ऐसे फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को अपनाना है, जो ई85 और इससे ज्यादा…

    पूरा पढ़ें →
  9. राज्यसभा सचिवालय

    माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली, भारतीय संसद के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया

    माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली, भारतीय संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया। लोकसभा अध्यक्ष एवं 12वें…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जेपी नड्डा ने नशा मुक्ति सेवाओं में लगे चिकित्सा और संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम की शुरुआत की

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा ने आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली में ड्रग डी-एडिक्शन सेवाओं में लगे मेडिकल और एलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स के लिए कैपेसिटी बिल्डिंग ट्रेनिंग प्रोग्राम…

    पूरा पढ़ें →
↑