कार्मिक Read in English

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने लोकनायक भवन परिसर और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान की समीक्षा की; ‘सफाई’ कर्मचारियों को सम्मानित किया

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time5:26 PM
Topic / Ministryकार्मिक
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time4 min (665 words)

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्ली के खान मार्केट स्थित लोकनायक भवन में पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्‍ल्‍यू) का दौरा किया और वहां विशेष स्वच्छता अभियान 6 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता दैनिक कार्य संस्कृति का अभिन्न अंग बने। साथ ही, उन्होंने नागरिक-केन्‍द्रित पेंशन प्रशासन और पेंशनभोगियों के लिए जीवनयापन में सुगमता बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच पढ़ने, ज्ञान साझा करने तथा निरंतर सीखने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देने के लिए डीओपीपीडब्‍ल्‍यू में नवनिर्मित पुस्तकालय और वाचनालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कर्मचारियों और आगंतुकों को स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वच्छता थीम पर आधारित सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता केवल एक बार किया जाने वाला कार्य नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसके लिए कार्यालयों का नियमित रखरखाव, कचरे का समय पर निपटान और इलेक्ट्रॉनिक कबाड़ का जिम्मेदारीपूर्वक प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने विभाग से अभियान के तहत प्राप्त उपलब्धियों को बनाए रखने और पूरे वर्ष स्वच्छता संबंधी पहलों की गति बरकरार रखने का आग्रह किया।

कबाड़ संग्रह केन्‍द्र के दौरे के दौरान डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने अभियान के तहत उत्पन्न इलेक्ट्रॉनिक कचरे सहित अन्य कबाड़ के संग्रह, पृथक्करण और निपटान की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अनुपयोगी सामग्री को हटाने, कार्यालय में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग करने और कचरे के जिम्मेदारीपूर्वक निपटान को बढ़ावा देने के विभाग के प्रयासों की सराहना की।

लोकनायक भवन की स्वच्छता एवं रखरखाव में जुटे कर्मचारियों के योगदान को मान्यता देते हुए मंत्री ने ‘सफाई’ कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कर्मचारियों को पर्यावरण अनुकूल बैग और स्वच्छता किट प्रदान किए तथा स्वच्छ कार्य वातावरण बनाए रखने में उनके प्रयासों की सराहना की।

मंत्री ने स्वच्छता का संदेश सरकारी कार्यालयों से आगे बढ़ाकर व्यस्त सार्वजनिक स्थलों, विशेष रूप से भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों तक पहुंचाने का भी आह्वान किया। इसके लिए उन्होंने नई दिल्ली नगरपालिका परिषद जैसे स्थानीय निकायों के साथ समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने स्वच्छता को साझा नागरिक जिम्मेदारी बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने केन्‍द्र सरकार के पेंशनभोगियों से बातचीत की। पेंशनभोगियों ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र, केन्‍द्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (सीपीईएनजीआरएएमएस) और एकीकृत पेंशनभोगी पोर्टल के संबंध में अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। इस संवाद में पेंशनभोगियों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए सुलभ डिजिटल सेवाओं और त्वरित शिकायत निवारण के महत्व को रेखांकित किया गया।

पेंशन प्रशासन के प्रति सरकार की नागरिक-केन्‍द्रित और सुविधाजनक दृष्टिकोण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सूचनाओं और सेवाओं को अधिक सुलभ बनाने पर जोर दिया। उन्होंने रेखांकित किया कि प्रशासनिक सुधारों का उद्देश्य पेंशनभोगियों के जीवनयापन में सुगमता के स्तर पर ठोस सुधार लाना होना चाहिए।

डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने वरिष्ठ नागरिकों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता बरतने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अवसरों और सुविधाओं तक पहुंच की कमी से अक्सर लोगों की कमजोर स्थिति और गंभीर हो जाती है। उन्होंने समय पर सहायता, प्रभावी सुविधा उपलब्ध कराने और संवेदनशील एवं उत्तरदायी सार्वजनिक सेवाओं के महत्व को रेखांकित किया।

दौरे के दौरान मंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल के तहत लोकनायक भवन परिसर में एक पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यस्थल की स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व को भी रेखांकित किया। पौधरोपण कार्यक्रम का समन्वय नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के साथ किया गया।

कार्यक्रम का समापन विभाग के सम्मेलन कक्ष में डीओपीपीडब्‍ल्‍यू के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ संवाद के साथ हुआ। मंत्री ने अभियान में कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की और विभाग से पूरे वर्ष स्वच्छता संबंधी पहलों को जारी रखने का आग्रह किया।

पीके/केसी/आरटी/केपी/एसएस

इसी विषय से और: कार्मिक

View all इसी विषय से और: कार्मिक
  1. कार्मिक

    आईआईपीए की कार्यकारी परिषद की बैठक आयोजित हुई

    विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय तथा अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग ने सार्वजनिक सुरक्षा एवं ग्रामीण विकास में प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन पर 22वां राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार आयोजित किया

    प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने 23 अक्टूबर, 2026 को 22वें राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस वेबिनार (एनईजीडब्ल्यू) का आयोजन किया। वेबिनार की अध्यक्षता डीएआरपीजी के संयुक्त सचिव श्री अवनीश कुमार मिश्रा ने…

    पूरा पढ़ें →
  3. कार्मिक

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि क्षमता विकास आयोग की परिकल्पना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने की थी, जिन्होंने 2014 में पदभार संभालने के तुरंत बाद शासन सुधारों की एक श्रृंखला शुरू की थी

    केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि…

    पूरा पढ़ें →
  4. कार्मिक

    मुंबई के रेलवे और एसबीआई कार्यालयों में विशेष अभियान 6 का निरीक्षण

    निवेदिता शुक्ला वर्मा ने 22 अक्टूबर 2026 को मुंबई में विशेष अभियान 6 की समीक्षा की। रेलवे और एसबीआई कार्यालयों में यात्री सेवाओं, स्वच्छता, स्थान प्रबंधन तथा ई-कचरे के पुनः उपयोग का…

    पूरा पढ़ें →
  5. कार्मिक

    जेम से व्यवस्थित ई-कचरा निपटान और पुराने उपकरणों के मूल्य पर जितेंद्र सिंह का जोर, डीओपीटी में अभियान 6.0 की गतिविधि

    विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत डीओपीटी की ई-कचरा गतिविधि में डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुराने उपकरणों के व्यवस्थित निपटान पर जोर दिया। उन्होंने जेम नीलामी, बचे हुए आर्थिक मूल्य और वर्षभर सफाई…

    पूरा पढ़ें →
  6. कार्मिक

    एएफएचक्यू संघ ने रिक्तियों और अनुकंपा नियुक्तियों का मुद्दा रखा, जितेंद्र सिंह ने प्रशासनिक समीक्षा को कहा

    एएफएचक्यू संघ के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेंद्र सिंह से अनुभाग अधिकारी रिक्तियों, पदोन्नति अवसरों और अनुकंपा नियुक्तियों पर चर्चा की। संघ ने समय पर पदोन्नति और चिंताएं रखने के अवसरों की सराहना…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. राज्यसभा सचिवालय

    माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश ने नई दिल्ली, भारतीय संसद के केंद्रीय कक्ष में 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया

    माननीय राज्यसभा उपसभापति श्री हरिवंश ने आज नई दिल्ली, भारतीय संसद के ऐतिहासिक केंद्रीय कक्ष में आयोजित 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच के उद्घाटन सत्र में स्वागत भाषण दिया। लोकसभा अध्यक्ष एवं 12वें…

    पूरा पढ़ें →
  2. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी…

    पूरा पढ़ें →
  3. वित्‍त मंत्रालय

    सीबीआईसी स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और प्रशासनिक क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से लागू कर रहा है

    केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) विशेष अभियान 6.0 के कार्यान्वयन चरण को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहा है। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2026 तक चलने वाली यह…

    पूरा पढ़ें →
  4. पत्तन

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता अभियानों को सुदृढ़ किया और सुशासन को बढ़ावा दिया

    पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा इसके संगठन विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहे हैं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर…

    पूरा पढ़ें →
  5. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे से आज़ादी तक करीमगंज असम के राहुल शर्मा का नशे की लत से उबरते हुए पुनर्वास तक का सफ़र

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (एन ए पी डी डी आर ) का केंद्र नशे की लत से ग्रसित लोगों की रोकथाम, इलाज…

    पूरा पढ़ें →
  6. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल…

    पूरा पढ़ें →
  7. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने ‘विशेष स्वच्छता अभियान 6’ के तहत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं; 130.16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई की गई और कबाड़ (स्क्रैप) के निपटान से 53.94 करोड़ रुपये की कमाई हुई

    एसईसीएल मुख्यालय में रीसाइकल किए गए कबाड़ का इस्तेमाल करके ई-कचरे को इकट्ठा करने के लिए एक कचरा पेटी बनाई गई है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे को व्यवस्थित तरीके से इकट्ठा करने और अलग-अलग…

    पूरा पढ़ें →
  8. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता और फाइल निपटान की प्रगति की समीक्षा की

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान 6 के तहत…

    पूरा पढ़ें →
  9. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ईमानदारी की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली में ईमानदारी की शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक प्रशासन…

    पूरा पढ़ें →
  10. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026 को रक्षा बलों के विभिन्न पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को लगभग 2,12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…

    पूरा पढ़ें →
↑