पत्तन Read in English

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 के अंतर्गत स्वच्छता अभियानों को सुदृढ़ किया और सुशासन को बढ़ावा दिया

Key details of this update
DetailInformation
Date26 October 2026 (Monday)
Time5:07 PM
Topic / Ministryपत्तन
Languageहिन्दी · Read in English
Reading time2 min (303 words)

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय तथा इसके संगठन विशेष अभियान 6 को सक्रिय रूप से कार्यान्वित कर रहे हैं और निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहे हैं। यह अभियान भारत सरकार के स्वच्छता, डिजिटल परिवर्तन और सुशासन के दृष्टिकोण के अनुरूप, ई-कचरे और कबाड़ के निपटान, अभिलेखों के प्रभावी प्रबंधन, स्थान के इष्टतम उपयोग तथा शिकायतों के शीघ्र निवारण सहित प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है।

अभियान के अंतर्गत, स्वच्छता संबंधी 173 अभियान चलाए गए हैं। इनमें 33,199 भौतिक और ई-फाइलों की समीक्षा की गई है, जिनमें से 9,808 फाइलों को हटा दिया गया है। कबाड़/ई-कचरे के निपटान से 9.79 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है और 88,171 वर्ग फुट स्थान खाली कराया गया है, जिससे कार्यालय के स्थान प्रबंधन में सुधार हुआ है तथा पर्यावरण के अनुकूल कार्यस्थल और आसपास के क्षेत्रों को बढ़ावा मिला है।

विशेष अभियान 6 के अंतर्गत अपनाई गई उल्लेखनीय सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों में से एक कोलकाता स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट (एसएमपीके) द्वारा अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के सहयोग से कुमारटुलि घाट का कायाकल्प करना है। इस पहल का उद्देश्य लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण जर्जर स्थिति में पहुंच चुके घाट को एक समावेशी, स्वच्छ और टिकाऊ सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करना है। यह पहल सार्वजनिक स्थलों के पुनरुद्धार और सामुदायिक कल्याण पर अभियान के जोर को दर्शाती है।

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया है। उन्होंने स्वच्छता अभियानों, कार्यालय परिसरों के सौंदर्यीकरण और आसपास के क्षेत्रों में सुधार के कार्यों में प्रत्यक्ष भागीदारी के माध्यम से उदाहरण प्रस्तुत किया है। अधिकारियों और कर्मचारियों की भागीदारी ने मंत्रालय तथा उसके संगठनों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने के लिए स्वच्छता, कार्यस्थल पर अनुशासन और सामूहिक दायित्व के महत्व को और सुदृढ़ किया है।

पीके/केसी/आरटी/जेके/एसके

इसी विषय से और: पत्तन

View all इसी विषय से और: पत्तन
  1. पत्तन

    कोरिया दौरे के दौरान श्री सर्बानंद सोनोवाल कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में जहाज निर्माण के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज दक्षिण कोरिया का चार दिवसीय दौरा शुरू किया। इस दौरान वे कोरियाई उद्योग जगत के समक्ष भारत में समुद्री…

    पूरा पढ़ें →
  2. पत्तन

    भारत की हली मैरीटाइम एनबीएफसी एसएमएफसीएल का विस्तार, 5,107 करोड़ रूपये वितरित, 2031 तक 60,205 करोड़ रूपये का लक्ष्य

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्लू) मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट फॉर स्टडीज इन इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईएसआईडी) में सागरमाला फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसएमएफसीएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय का…

    पूरा पढ़ें →
  3. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों को भारत में निर्माण, नवाचार और विकास के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग (एमओपीएसडब्ल्यू) मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने पोलैंड की कंपनियों से भारत में केवल अपने उत्पादों का बाजार तलाशने के बजाय, यहां पर निर्माण करने, नवाचार को…

    पूरा पढ़ें →
  4. पत्तन

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे

    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री (एमओपीएसडब्ल्यू) सर्बानंद सोनोवाल कल, 5 अक्टूबर 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल में डिब्रूगढ़ से पहली अंतरराष्ट्रीय मालवाहक यात्रा को हरी झंडी…

    पूरा पढ़ें →

और करेंट अफेयर्स

View all और करेंट अफेयर्स
  1. रेल मंत्रालय

    रेल मंत्री एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जयपुर (खातीपुरा) – टाटानगर – सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

    जयपुर (खातीपुरा) - टाटानगर - सांतरागाछी एक्सप्रेस ट्रेन का आज शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव एवं पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री श्री सुवेंदु अधिकारी…

    पूरा पढ़ें →
  2. कार्मिक

    डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने लोकनायक भवन परिसर और पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग के कार्यालयों में विशेष स्वच्छता अभियान की समीक्षा की; ‘सफाई’ कर्मचारियों को सम्मानित किया

    विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय में केन्‍द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने आज नई दिल्ली…

    पूरा पढ़ें →
  3. सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय

    नशे से आज़ादी तक करीमगंज असम के राहुल शर्मा का नशे की लत से उबरते हुए पुनर्वास तक का सफ़र

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन (एन ए पी डी डी आर ) का केंद्र नशे की लत से ग्रसित लोगों की रोकथाम, इलाज…

    पूरा पढ़ें →
  4. विधि एवं न्‍याय मंत्रालय

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर विधायी विभाग और विधिक मामलों के विभाग ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अवसर पर विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधायी विभाग और विधि मामलों के विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन-2 स्थित हॉल…

    पूरा पढ़ें →
  5. कोयला मंत्रालय

    कोयला मंत्रालय के अंतर्गत केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने ‘विशेष स्वच्छता अभियान 6’ के तहत बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं; 130.16 लाख वर्ग फुट क्षेत्र की सफाई की गई और कबाड़ (स्क्रैप) के निपटान से 53.94 करोड़ रुपये की कमाई हुई

    एसईसीएल मुख्यालय में रीसाइकल किए गए कबाड़ का इस्तेमाल करके ई-कचरे को इकट्ठा करने के लिए एक कचरा पेटी बनाई गई है। इलेक्ट्रॉनिक कचरे को व्यवस्थित तरीके से इकट्ठा करने और अलग-अलग…

    पूरा पढ़ें →
  6. नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

    नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता और फाइल निपटान की प्रगति की समीक्षा की

    नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) ने स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान 6 के तहत…

    पूरा पढ़ें →
  7. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने ईमानदारी की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया

    केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कर्तव्य भवन-1, नई दिल्ली में ईमानदारी की शपथ ग्रहण समारोह के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक प्रशासन…

    पूरा पढ़ें →
  8. रक्षा मंत्रालय

    रक्षा अधिग्रहण परिषद ने रक्षा बलों के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

    रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने 26 अक्टूबर, 2026 को रक्षा बलों के विभिन्न पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को लगभग 2,12,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत…

    पूरा पढ़ें →
  9. संचार मंत्रालय

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने एप्लिकेशन-आधारित रैखिक टेलीविजन वितरण सेवाओं के प्राधिकरण ढांचे पर अपनी सिफारिशें जारी की

    भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण-ट्राई ने आज एप्लिकेशन-आधारित रैखिक टेलीविजन वितरण (एएलटीडी) सेवाओं के प्राधिकरण ढांचा' पर अपनी सिफारिशें जारी की। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बदलते प्रसारण परिदृश्य को देखते हुए ट्राई…

    पूरा पढ़ें →
  10. स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने विशेष अभियान 6 की प्रगति और कायाकल्प गतिविधियों की तैयारियों की समीक्षा की

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वच्छता को संस्थागत बनाने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चल रहे विशेष अभियान 6 की प्रगति की समीक्षा…

    पूरा पढ़ें →
↑